*VB-GRAMG योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय कार्यशालाएं सम्पन्न* *भ्रांतियों के निराकरण, जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर* *एमसीबी/25 मार्च 2026/* केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ( VB-GRAMG )” को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह योजना आगामी 01 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी के रूप में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की पहल की गई है। उक्त कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में योजना के संबंध में फैल रही भ्रांतियों को दूर करना तथा सभी संबंधितों को योजना की सही एवं समग्र जानकारी उपलब्ध कराना रहा, ताकि भविष्य में इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और सभी ग्राम पंचायतें सक्रिय भागीदारी निभा सकें। कार्यक्रम में जिले की विशेषज्ञ टीम द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें योजना के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, पात्रता, लाभ, क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें योजना के विभिन्न पहलुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसी क्रम में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभाकक्ष अमृत सदन, भरतपुर एवं खड़गवां जनपद पंचायतों के सभाकक्षों में अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में कुल 120 आम नागरिकों की सहभागिता रही। साथ ही जनपद पंचायत सदस्य श्री रविशंकर वैश्व, श्रीमती पूजा कोल, श्री आनंद सिंह, श्रीमती अशोतीया बाई, भैयालाल गोड, रामनरेश सिंह, सीता देवी आयाम, सुश्री सूरतिया सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सरपंचों में ग्राम पंचायत लोहारी के मोती सिंह, चनवारीडाड़ के सोनू सिंह, ग्राम पंचायत सिरौली की श्रीमती जुगुम बाई, भलौर के धर्मपाल, ग्राम पंचायत डोमनापारा की श्रीमती मानमति, ग्राम पंचायत चैनपुर की श्रीमती मीना कुमारी, ग्राम पंचायत डगौरा की श्रीमती कमला, ग्राम पंचायत मुख्तियारपारा की श्रीमती मालती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशालाओं के सफल संचालन हेतु प्रोजेक्टर, लैपटॉप सहित सभी आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही प्रतिभागियों को योजना संबंधी बुकलेट भी वितरित की गई, जिससे वे भविष्य में भी जानकारी का संदर्भ ले सकें। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह में क्लस्टर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत तक योजना की सही जानकारी पहुंचाई जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मनरेगा कार्यस्थल पर आकस्मिक निधन हुए हितग्राही स्व. भैयालाल की पत्नी अहिल्या बाई को मनरेगा प्रावधान के तहत 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक जनप्रतिनिधियों के करकमलों से प्रदान किया गया। इस पहल से उपस्थित जनसमूह में संवेदनशीलता और प्रशासन के प्रति विश्वास का वातावरण और अधिक मजबूत हुआ। कार्यशालाओं के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में योजना के प्रति जागरूकता का व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे आने वाले समय में VB-GRAMG योजना का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

- Chhatisgarh ambikapur4
- Post by Sumit Singh Chandel1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के जय स्तंभ चौक के पास तीसरे दिन भी सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण मार्ग वन वे किया गया मार्ग वन वे होने की वजह से लोगों को आवागवन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- शहडोल। समाज में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी सादगी, संस्कार और सेवा भाव उन्हें विशेष बना देते हैं। स्वर्गीय कुंवरानी श्रीमती ज्योति प्रभा सिंह जी भी ऐसी ही एक गरिमामयी, स्नेहमयी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में आदर्शों की मिसाल कायम की। 14 मई 1940 को जन्मी कुंवरानी ज्योति प्रभा सिंह जी ने अपने जीवन को सदैव परिवार, समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रखा। वे स्वर्गीय कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी (पूर्व विधायक, इलाकेदार – सोहागपुर) की धर्मपत्नी थीं और अपने व्यक्तित्व से उन्होंने हर किसी के दिल में विशेष स्थान बनाया। 21 मार्च 2026 को उनके स्वर्गवास के साथ समाज ने एक सशक्त, स्नेहिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। उनका जाना केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करना और उन्हें नमन करना है। यह अवसर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को सायं 6 बजे, अशोका पैलेस, राजेन्द्र टंकीज, शहडोल में किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं1
- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा1