योगी सरकार ने दिया साक्षर भारत योजना के प्रेरकों को बड़ी राहत, 398 करोड़ के बकाया मानदेय भुगतान को कैबिनेट की मंजूरी योगी सरकार ने दिया साक्षर भारत योजना के प्रेरकों को बड़ी राहत, 398 करोड़ के बकाया मानदेय भुगतान को कैबिनेट की मंजूरी 95 हजार से अधिक प्रेरकों व समन्वयकों को मिलेगा लाभ, बीएसए की उपस्थिति प्रमाणन के बाद होगा भुगतान लखनऊ, 25 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत रहे शिक्षा प्रेरकों और जिला व ब्लॉक समन्वयकों के बकाया मानदेय के भुगतान से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के अनुसार केंद्र प्रायोजित ‘साक्षर भारत योजना’ 31 मार्च 2018 को समाप्त हो गई थी। इसके तहत प्रदेश में 256 जिला समन्वयक, 746 ब्लॉक समन्वयक और 94,360 शिक्षा प्रेरक कार्यरत थे, जिनका मानदेय बकाया चल रहा था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार शिक्षा से जुड़े हर वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले प्रेरकों और समन्वयकों ने प्रदेश में साक्षरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कैबिनेट ने उनके हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह फैसला हमारे शिक्षा परिवार के अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान और न्याय देने वाला है। अपर मुख्य सचिव बेसिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कुल बकाया धनराशि ₹401.25 करोड़ थी, जिसमें से न्यायालय के आदेशानुसार व्यय धनराशि घटाने के बाद वर्तमान में कुल देयता ₹398.18 करोड़ अवशेष है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मुख्य बैंक खाते में उपलब्ध ₹137.65 करोड़ के बाद अवशेष ₹260.53 करोड़ की धनराशि को अवमुक्त किया जाना है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ₹336.91 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भुगतान की प्रक्रिया के तहत यह राशि निदेशक (साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ) के निवर्तन पर रखी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेरकों व समन्वयकों की उपस्थिति प्रमाणित किए जाने के उपरांत भुगतान की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।

- त्योंथर डीह अमिलिया पुल से युवक द्वारा बेलन नदी में कूदे जाने के संदेह पर पुलिस एवं टीम द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन जारी, अर्जुन सिंह यादव पिता राजेंद्र सिंह यादव निवासी खीरी के रूप में युवक की पहचान, उम्र करीब 22-23 वर्ष, डीह ग्राम में युवक का ननिहाल भी है, पारिवारिक विवाद के चलते युवक द्वारा नदी में कूदे जाने की बात सामने आ रही है1
- बिहार के लाल ने बैंड बजा दी, आरक्षण हटाओ आंदोलन में, अब1
- सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 207 गुम हुए मोबाइल बरामद किए सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 207 गुम हुए मोबाइल बरामद किए1
- सर्वर डाउन होने के कारण नहीं कट पा रही है खाद्यान्न की पर्चियां ग्राम पंचायत शितलहा का मामला रक्षाबंधन और मिलाद उन नबी जैसे बड़े त्यौहार सामने। मोहम्मद कादिर मैं कलेक्टर और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की मांग जल्द से जल्द सही हो सर्वर।1
- बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी p.m आवास योजना बिल्कुल नहीं मिला है जाकर यहां सरपंच सेक्रेटरी देखने भी नहीं आते हैं1
- रीवा1
- शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्कर गिरफ्तार1
- फाफामऊ के शांतिपुरम से तेलियरगंज तक भीषण जाम लगा हुआ है। सड़क पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं फाफामऊ में भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसीं प्रयागराज। फाफामऊ के शांतिपुरम से तेलियरगंज तक भीषण जाम लगा हुआ है। सड़क पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं, जिससे मरीजों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।1