logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूरनपुर में सनसनी: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। मेहनती युवक दानिश ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी। पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मृतक की पहचान दानिश (पुत्र नसीम खां उर्फ सनी) के रूप में हुई है, जो मोहल्ला माहिगिरान, वार्ड नंबर एक, शेरपुर कलां का निवासी था। बताया जा रहा है कि दानिश पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक 'कार हाउस' में गाड़ियों पर लेमिनेशन का कार्य करता था। वह अपने काम में बेहद मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था। घटनास्थल 'कलम वाली बाग' बताया जा रहा है, जहां दानिश का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद दृश्य से पूरा माहौल गमगीन हो गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक मेहनती युवक की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

5 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पूरनपुर में सनसनी: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप। मेहनती युवक दानिश ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी। पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई मृतक की पहचान दानिश (पुत्र नसीम खां उर्फ सनी) के रूप में हुई है, जो मोहल्ला माहिगिरान, वार्ड नंबर एक, शेरपुर कलां का निवासी था। बताया जा रहा है कि दानिश पूरनपुर कोतवाली रोड स्थित एक 'कार हाउस' में गाड़ियों पर लेमिनेशन का कार्य करता था। वह अपने काम में बेहद मेहनती युवक के रूप में जाना जाता था। घटनास्थल 'कलम वाली बाग' बताया जा रहा है, जहां दानिश का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद दृश्य से पूरा माहौल गमगीन हो गया और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एक मेहनती युवक की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे बराही जंगल क्षेत्र में कुछ शिकारियों द्वारा संरक्षित वन्यजीव (जंगली सूअर) का अवैध शिकार किया गया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। इस गंभीर घटना के संबंध में थाना माधोटांडा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।21 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी नवदिया गेस्ट हाउस के पास सीतापुर ब्रांच नहर किनारे जंगल में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी हरजिंदर सिंह (28 वर्ष) के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वांछित रहा है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शिकार और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे बराही जंगल क्षेत्र में कुछ शिकारियों द्वारा संरक्षित वन्यजीव (जंगली सूअर) का अवैध शिकार किया गया था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। इस गंभीर घटना के संबंध में थाना माधोटांडा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।21 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी नवदिया गेस्ट हाउस के पास सीतापुर ब्रांच नहर किनारे जंगल में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी हरजिंदर सिंह (28 वर्ष) के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वांछित रहा है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शिकार और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत।गजरौला क्षेत्र के पिपरिया नवदिया के पास भीषण सड़क हादसा, कार और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में टक्कर। टक्कर के बाद कार खाई में गिरी, ट्रक हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही की ट्रक में खाली गैस सिलेंडर भरे थे अन्यथा वड़ा हादसा हो सकता था हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर राहत-बचाव में जुटे। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया, यातायात बहाल।
    1
    पीलीभीत।गजरौला क्षेत्र के पिपरिया नवदिया के पास भीषण सड़क हादसा, कार और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में टक्कर। टक्कर के बाद कार खाई में गिरी, ट्रक हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही की ट्रक में खाली गैस सिलेंडर भरे थे अन्यथा वड़ा हादसा हो सकता था
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन मौके पर राहत-बचाव में जुटे।
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया, यातायात बहाल।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बीसलपुर में एडमिशन की शुरुआत: एसआरएम इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश खुले बीसलपुर। शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शामिल एसआरएम इंटर कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 1938 से संचालित यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई की व्यवस्था है। खास बात यह है कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ मिड डे मील की सुविधा भी प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विशेष लाभ मिलता है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी के ‘ए’ और ‘बी’ ग्रेड कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। इससे छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
    1
    बीसलपुर में एडमिशन की शुरुआत: एसआरएम इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश खुले
बीसलपुर। शहर के प्रतिष्ठित एवं पुराने शिक्षण संस्थानों में शामिल एसआरएम इंटर कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 1938 से संचालित यह विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यहां कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई की व्यवस्था है। खास बात यह है कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ मिड डे मील की सुविधा भी प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विशेष लाभ मिलता है।
वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीसी के ‘ए’ और ‘बी’ ग्रेड कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। इससे छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत साठा धान की रोपाई के लिए मोटर का तार सही कर रहा संविदा कर्मी झुलसा, अचानक मोटर मे करंट उतरने से विधुत संविदा कर्मी की हालत गंभीर, पीलीभीत के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, देर रात बेटे के साथ खेत पर गया था संविदा कर्मी दिनेश, सूचना पंहुची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, पूरनपुर विधुत डिवीजन में संविदा कर्मी था मृत युवक, घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर का मामला।
    1
    पीलीभीत 
साठा धान की रोपाई के लिए मोटर का तार सही कर रहा संविदा कर्मी झुलसा,
अचानक मोटर मे करंट उतरने से विधुत संविदा कर्मी की हालत गंभीर,
पीलीभीत के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित,
देर रात बेटे के साथ खेत पर गया था संविदा कर्मी दिनेश,
सूचना पंहुची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव,
पूरनपुर विधुत डिवीजन में संविदा कर्मी था मृत युवक,
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर का मामला।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • #पीलीभीत माधोटांडा थाना क्षेत्र में पुलिस और वन्यजीव शिकारियों के बीच मुठभेड़। वन्यजीव शिकार में वांछित हरजिन्दर सिंह मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया आरोपी। अन्य साथी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीमें। मौके से हथियार और कारतूस बरामद, जांच जारी।
    1
    #पीलीभीत 
माधोटांडा थाना क्षेत्र में पुलिस और वन्यजीव शिकारियों के बीच मुठभेड़।
वन्यजीव शिकार में वांछित हरजिन्दर सिंह मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार।
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया आरोपी।
अन्य साथी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीमें।
मौके से हथियार और कारतूस बरामद, जांच जारी।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत।तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में गिरी ,पूर्णागिरि से लौट रही थी स्कॉर्पियो गाड़ी ।पांच लोग मामूली रूप से घायल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला
    1
    पीलीभीत।तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में गिरी ,पूर्णागिरि से लौट रही थी स्कॉर्पियो गाड़ी ।पांच लोग मामूली रूप से घायल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।थाना जहानाबाद क्षेत्र का मामला
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इन हालात मे तो नहीं लगता कि सरकार लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद पायेगी
    1
    इन हालात मे तो नहीं लगता कि सरकार लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद पायेगी
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.