*राजस्व वसूली से लेकर विकास योजनाओं तक तेज हो प्रगति, धरातल पर दिखे परिणाम-जिलाधिकारी* *खनन विभाग की राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी, खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश* *45 दिन से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर करें निस्तारण, अनावश्यक लंबित मामलों पर तय होगी जवाबदेही* *सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति और रैंकिंग पर रखें पैनी नजर, कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश* *पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे विभागीय प्रगति-जिलाधिकारी* जनपद में राजस्व वसूली को गति देने, पुराने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि, लंबित राजस्व वादों एवं विभिन्न विभागीय प्रकरणों की गहन समीक्षा की। साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खनन विभाग की राजस्व वसूली अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और वसूली में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली में अनावश्यक शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। धारा-116 सहित विभिन्न राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 45 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमित अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों के स्तर पर पुराने एवं अधिक संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाएं, उनकी जवाबदेही निर्धारित की जाए। राजस्व न्यायालयों में आने वाले आमजन को समय से न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की प्रगति एवं रैंकिंग की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जिन योजनाओं एवं सूचकांकों में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ मिले और विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। विभागीय अधिकारी स्वयं नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विशाल कुमार सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*राजस्व वसूली से लेकर विकास योजनाओं तक तेज हो प्रगति, धरातल पर दिखे परिणाम-जिलाधिकारी* *खनन विभाग की राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी, खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश* *45 दिन से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर करें निस्तारण, अनावश्यक लंबित मामलों पर तय होगी जवाबदेही* *सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति और रैंकिंग पर रखें पैनी नजर, कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों को सुधार के निर्देश* *पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे विभागीय प्रगति-जिलाधिकारी* जनपद में राजस्व वसूली को गति देने, पुराने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि, लंबित राजस्व वादों एवं विभिन्न विभागीय प्रकरणों की गहन समीक्षा की। साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खनन विभाग की राजस्व वसूली अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और वसूली में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर
प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली में अनावश्यक शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। धारा-116 सहित विभिन्न राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 45 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमित अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों के स्तर पर पुराने एवं अधिक संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाएं, उनकी जवाबदेही निर्धारित की जाए। राजस्व न्यायालयों में आने वाले आमजन को समय से न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की प्रगति एवं रैंकिंग की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जिन योजनाओं एवं सूचकांकों में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ मिले और विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे। विभागीय अधिकारी स्वयं नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री विशाल कुमार सहित राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- मिर्ज़ापुर: डेनमार्क के राजदूत ने दुहौआ में किया 'जल अर्पण', समुदाय को सौंपी जलापूर्ति की कमान।1
- दिल्ली - भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर,लाल बाग के राजा , CM, DCM द्वय के आवास आदि स्थानों पर श्री गजानन की पूजा अर्चना करेंगे, मुंबई से पुणे जाएँगे नवीन, पुणे में भी कई पंडालों में दर्शन पूजन करेंगे !!1
- Mirzapur: दबंग कब्जेधारियों के विरुद्ध मुखर किया आवाज़, न्याय के लिए बेटी बैठी धरने पर मिर्जापुर। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी भूमि संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं होने से लोगों धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गैपुरा निवासी जोखू लाल यादव पुत्र राम उजागर यादव व उनकी पुत्री कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि उनकी भूमि आराजी नंबर 393 व 339 व 351 नंबरों की भूमि संक्रमणीय भूमिधर कागजात खतौनी में दर्ज है। जबकि आराजी नंबर 339 में ट्यूबवेल और गौशाला है और 351 आराजी नंबर में खाली जमीन है। जिसमें विपक्षी भी कब्जा किए हुए हैं और 393 भूमि में नाली बना दिए हैं। जबकि हम प्रार्थी के पूरे भूमि में सात बीघा खेत में कहीं न कहीं बढ़ाकर कब्जा करके जोत बो दिए हैं। उक्त भूमि पर विपक्षीगण जबरिया गुंडई के बल पर उनके खेत में काफी दूरी तक कब्जा करके धान का फसल व बजरी की बुवाई कर दिए हैं। जिसकी शिकायत हलके थाना इलाका व उप जिलाधिकारी सदर को दिया गया, किंतु इसके बावजूद भी आज तक अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि विपक्षी गण बोले की देखते रहना तुम्हारा पुरा जमीन हम लोग कब्जा कर लेंगे। अगर इसकी शिकायत कहीं और दोगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार कर फेंक देंगे। तुम हम लोगों को जानते नहीं हो कि हमारा कितना ऊंचा तक पकड़ है।2
- आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा **मिर्जापुर।** 396 नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी निर्दलीय**आशुतोष पांडेय** ने मंगलवार को ग्राम सभा **निफारा* में जनसभा कर क्षेत्र की जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए आशुतोष पांडेय ने कहा कि **युवाओं को साथ लेकर उन्हें आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।** उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने **गैपुर से जोप मार्ग** की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। साथ ही नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश एवं अन्य समय में पानी का अत्यधिक बहाव रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में **निफारा गांव में बिजली की समस्या** को भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि गांव के आधे हिस्से में बिजली पहुंचती है, जबकि आगे के हिस्से में अभी भी बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने आवाज उठाने का भरोसा दिया। आशुतोष पांडेय ने **शिक्षा व्यवस्था में सुधार** की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि **“एक बार हमें सेवा का अवसर दें। हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।”** उन्होंने क्षेत्र से गरीबी दूर करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। जनसभा के दौरान **शुभम यादव, सूरज मिश्रा, दीपक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, जितेंद्र बिंद, सजन तिवारी, विशाल पांडेय, सचिन दुबे** सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर निवासी परमापुर रमई पट्टी की पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे के विरोध में गरीब महिला के परिजनों के साथ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर से पीड़ित महिला के साथ मुलाकात करके भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जा को हटाने की किया गया मांग मिर्जापुर, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर के सेवक सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में मिर्जापुर के परमापुर निवासी फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर के पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं ने शासन सत्ता का प्रभाव दिखाकर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के विरोध में पीड़ित महिला के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और पीड़ित महिला को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर से मुलाकात करके महिला की जमीन को मुक्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दिया यदि इस गरीब अनुसूचित जाति की महिला की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में मिर्जापुर में भू माफिया हावी है गरीबों दलितों की जमीनों को अपने ताकत के बल पर कब्जा करके उसका अवैध प्लाटिंग का कार्य नियम विरुद्ध किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि सोनकर बिरादरी की फुलरी देवी की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जबरदस्ती कब्जा करके प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसे प्रशासन को तत्काल बंद कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए कार्यक्रम में पीड़ित महिला फुलरी देवी ने कहा कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर अकबर इमाम,सुनील सिंह, सोनू शर्मा ,द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और हमारी जमीन पर बाउंड्री बाल खड़ा कर के उसका प्लाटिंग किया जा रहा है हम गरीब है हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है प्रशासन से निवेदन है कि जिला प्रशासन हमारी जमीन हमें वापस कराए और भू माफियाओं पर विधिक कार्रवाई करें प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रीता सोनकर रोहित सोनकर रमापति मौर्य महेश चंद्र प्रजापति अशोक कुमार गुप्ता जयकुमार प्रजापति राकेश वर्मा एडवोकेट अर्जुन सेठ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, शरीर पर गंभीर चोटें… फिर भी थाने में नहीं हो रही सुनवाई दबंग सभासद किशन मोदनवाल पर साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप कुछ दिन पहले पुलिस से झड़प का वीडियो भी हुआ था वायरल मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं, वहीं परिवार की लड़की के साथ भी मारपीट की गई जिस बेटी के इलाज के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दिया, आरोप है कि दबंगों ने उसी लड़की को भी नहीं बख्शा इलाज के लिए खेत बेचने वाला परिवार अब न्याय के लिए थाने की चौखट पर पहुंचने को मजबूर अब बड़ा सवाल—आखिर दबंग सभासद के खिलाफ कार्रवाई से क्यों पीछे हट रही पुलिस? क्या रसूख के आगे कानून बेबस है या फिर पुलिस किसी बड़े दबाव में है? अब देखना है—पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या दबंगई के आगे उसकी फरियाद यूं ही दबकर रह जाएगी मामला चुनार थाना क्षेत्र का2
- मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर: जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गोसाई तालाब निवासी भरत लाल ने विपक्षियों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ला फतहां, परगना कांतित, तहसील सदर स्थित आराजी नंबर 62, 69, 109 और 129 में कुल 0.1390 हेक्टेयर भूमि में से दो विश्वा जमीन का बैनामा उनकी ओर से कराया गया था। आरोप है कि विपक्षियों द्वारा दबंगई के बल पर आराजी नंबर 129 में करीब दो विश्वा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 को उनके गेट का ताला तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय की ओर से अमीन जांच के दौरान जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा अपने पद और संपर्कों का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए पुलिस के माध्यम से कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कब्जे और निर्माण कार्य को रोका नहीं जा रहा है। भरत लाल ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित कब्जे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा शिकायत में नामजद मुस्तकीम अहमद का जिलाधिकारी कार्यालय से स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जमीन विवाद की जांच में वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।2
- मिर्ज़ापुर: 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले स्केटिंग यात्री अजय विश्वकर्मा का गैपुरा में भव्य स्वागत।1