logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष 'महिला पीसीआर वैन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये वैन 1090 हेल्पलाइन से जुड़ी होंगी और स्कूल, कॉलेज व मॉल्स जैसे संवेदनशील इलाकों में दो पारियों में गश्त कर मनचलों पर नकेल कसेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी महिला सुरक्षा को समर्पित 42 पीसीआर वैन को पुलिस मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। ये सभी वैन 24 घंटे महिलाओं की सहायता के लिए कार्य करेंगी तथा अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ी जाएंगी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 महिलाओं को उत्पीड़न, शोषण और हिंसा के मामलों में आपातकालीन सहायता प्रदान करती स्कूल से लेकर मॉल्स तक पैनी नजर शहर की बदलती लाइफस्टाइल और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीसीआर का संचालन दो शिफ्टों में किया जाएगा: पहली पारी: प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक (स्कूल-कॉलेज और ऑफिस समय)। दूसरी पारी: दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक (बाजार, मॉल्स और शाम की भीड़भाड़ के समय)। यह विशेष गश्त उन इलाकों में अधिक प्रभावी रहेगी जहाँ महिलाओं की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। जयपुर के प्रमुख मॉल्स, गर्ल्स कॉलेज और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ये वैन नियमित अंतराल पर पेट्रोलिंग करेंगी। कमिश्नरेट के आला अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित पुलिस निरीक्षक अनीता एवं सपना और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) के माध्यम से जयपुर पुलिस महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। जनता की उम्मीद: क्या थमेगा अपराध? जयपुर में पिछले कुछ समय में रील बनाने के नाम पर या सरेआम छेड़छाड़ की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए थे। अब इन महिला पीसीआर वैन के सड़क पर उतरने से यह उम्मीद जगी है कि कानून का डर अपराधियों में फिर से स्थापित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से पीड़िताएं अपनी बात अधिक सहजता से कह पाएंगी और पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम भी काफी कम हो जाएगा।

6 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

जयपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष 'महिला पीसीआर वैन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये वैन 1090 हेल्पलाइन से जुड़ी होंगी और स्कूल, कॉलेज व मॉल्स जैसे संवेदनशील इलाकों में दो पारियों में गश्त कर मनचलों पर नकेल कसेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी महिला सुरक्षा को समर्पित 42 पीसीआर वैन को पुलिस मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। ये सभी वैन 24 घंटे महिलाओं की सहायता के लिए कार्य करेंगी तथा अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ी जाएंगी। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 महिलाओं को उत्पीड़न, शोषण और हिंसा के मामलों में आपातकालीन सहायता प्रदान करती स्कूल से लेकर मॉल्स तक पैनी नजर शहर की बदलती लाइफस्टाइल और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीसीआर का संचालन दो शिफ्टों में किया जाएगा: पहली पारी: प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक (स्कूल-कॉलेज और ऑफिस समय)। दूसरी पारी: दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक (बाजार, मॉल्स और शाम की भीड़भाड़ के समय)। यह विशेष गश्त उन इलाकों में अधिक प्रभावी रहेगी जहाँ महिलाओं की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। जयपुर के प्रमुख मॉल्स, गर्ल्स कॉलेज और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ये वैन नियमित अंतराल पर पेट्रोलिंग करेंगी। कमिश्नरेट के आला अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पार्थ शर्मा सहित पुलिस निरीक्षक अनीता एवं सपना और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) के माध्यम से जयपुर पुलिस महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। जनता की उम्मीद: क्या थमेगा अपराध? जयपुर में पिछले कुछ समय में रील बनाने के नाम पर या सरेआम छेड़छाड़ की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए थे। अब इन महिला पीसीआर वैन के सड़क पर उतरने से यह उम्मीद जगी है कि कानून का डर अपराधियों में फिर से स्थापित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से पीड़िताएं अपनी बात अधिक सहजता से कह पाएंगी और पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम भी काफी कम हो जाएगा।

  • user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान
    जी
    8 min ago
More news from Jaipur and nearby areas
  • जयपुर में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण में FIR संख्या 0317 दर्ज की गई। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मनराज और सुदामा मीणा और पीछे से वीडियो बनाने वाले दो अन्य आरोपी शामिल है। घटना को लेकर आज शाम 5 बजे श्री राजर्षी राज वर्मा, डीसीपी, जयपुर साउथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेंगे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के बजाय तुरंत संबंधित पुलिस को या 112 पर सूचित करें। आपका सहयोग एक सुरक्षित समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    1
    जयपुर में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। थाना मुहाना, जयपुर दक्षिण में FIR संख्या 0317 दर्ज की गई। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मनराज और सुदामा मीणा और पीछे से वीडियो बनाने वाले दो अन्य आरोपी शामिल है। घटना को लेकर आज शाम 5 बजे श्री राजर्षी राज वर्मा, डीसीपी, जयपुर साउथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेंगे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के बजाय तुरंत संबंधित पुलिस को या 112 पर सूचित करें। आपका सहयोग एक सुरक्षित समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    23 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पहले परिवार को छोड़ा… अब अपने पति को छोड़कर भाग गई वायरल गर्ल मोनालिसा फिर चर्चा में “वायरल गर्ल मोनालिसा” को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपने परिवार को छोड़ दिया था। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे अफवाह बताया जा रहा है।
    1
    पहले परिवार को छोड़ा… अब अपने पति को छोड़कर भाग गई वायरल गर्ल मोनालिसा फिर चर्चा में
“वायरल गर्ल मोनालिसा” को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपने परिवार को छोड़ दिया था। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे अफवाह बताया जा रहा है।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • युवाओं ने आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान दौसा। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी के मुख्यातिथ्य में एवं महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान अध्यक्ष बंटी सैनी की अध्यक्षता में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, खादी भंडार रोड से 551 कलशों के साथ गाजे-बाजे एवं धार्मिक ध्वजों के बीच विशाल कलश यात्रा रवाना हुई, जो सैनी छात्रावास पहुंचकर समारोह के रूप में संपन्न हुई। कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने जातिवाद, बालविवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा आदि का मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह तोरण द्वार सजाकर यात्रा का स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के कार्यों को समाज के समक्ष रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देते हुए कक्षा 10 वीं व 12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं का मंच पर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में कालूराम पटेल, लल्लू जी गुरुजी, सैनी समाज छात्रावास अध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी, सचिव जगदीश सैनी महल, सैनी अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोविन्द नारायण सैनी, कन्हैया लाल सैनी केले वाले, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लाल सैनी फूड इंस्पेक्टर, रामबाबू ज्योति, बनवारी लाल सैनी, नगर अध्यक्ष बुद्धालाल सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी पार्षद बांदीकुई, पूर्व छात्रावास सचिव रंगलाल सैनी, संस्था सचिव राजेन्द्र सैनी, कोषाध्यक्ष गोविन्द सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद सैनी, जगदीश आडतियां, प्रेम जयपुरी, संजय करेड़ीवाल, लक्ष्मण सैनी, चौथमल गुरुजी, रामजीलाल सरपंच, कानाराम सैनी, छोटी देवी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन जितेन्द्र सैनी शारीरिक शिक्षक ने किया।
    2
    युवाओं ने आयोजित रक्तदान शिविर में किया रक्तदान 
दौसा।   महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी के मुख्यातिथ्य में एवं महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान अध्यक्ष बंटी सैनी की अध्यक्षता में अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई।
श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, खादी भंडार रोड से 551 कलशों के साथ गाजे-बाजे एवं धार्मिक ध्वजों के बीच विशाल कलश यात्रा रवाना हुई, जो सैनी छात्रावास पहुंचकर समारोह के रूप में संपन्न हुई।
कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और समाजबंधुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने जातिवाद, बालविवाह, विधवा विवाह, सती प्रथा आदि का 
मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि मार्ग में समाज के लोगों ने जगह-जगह तोरण द्वार सजाकर यात्रा का स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के कार्यों को समाज के समक्ष रखा। 
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देते हुए कक्षा 10 वीं व 12 वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं का मंच पर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कालूराम पटेल, लल्लू जी गुरुजी, सैनी समाज छात्रावास अध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी, सचिव जगदीश सैनी महल, सैनी अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, सैनी समाज तहसील अध्यक्ष गोविन्द नारायण सैनी, कन्हैया लाल सैनी केले वाले, पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर लाल सैनी फूड इंस्पेक्टर, रामबाबू ज्योति, बनवारी लाल सैनी, नगर अध्यक्ष बुद्धालाल सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी पार्षद बांदीकुई, पूर्व छात्रावास सचिव रंगलाल सैनी, संस्था सचिव राजेन्द्र सैनी, कोषाध्यक्ष गोविन्द सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद सैनी, जगदीश आडतियां, प्रेम जयपुरी, संजय करेड़ीवाल, लक्ष्मण सैनी, चौथमल गुरुजी, रामजीलाल सरपंच, कानाराम सैनी, छोटी देवी आदि उपस्थित रहे।  मंच संचालन जितेन्द्र सैनी शारीरिक शिक्षक ने किया।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • “मोनालिसा वीडियो” मामले में नया मोड़ आया है। लड़की के पिता ने सामने आकर कहा कि उनकी बेटी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें गलत हैं और इससे परिवार को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सच्चाई जाने कोई भी वीडियो या खबर शेयर न करें। साथ ही प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर हर वायरल चीज सच नहीं होती।
    1
    “मोनालिसा वीडियो” मामले में नया मोड़ आया है। लड़की के पिता ने सामने आकर कहा कि उनकी बेटी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें गलत हैं और इससे परिवार को काफी ठेस पहुंची है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सच्चाई जाने कोई भी वीडियो या खबर शेयर न करें। साथ ही प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर हर वायरल चीज सच नहीं होती।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दौसा। कुंडल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के गांव भेड़ोली में स्टेट हाइवे-78 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 माह के मासूम निशांत की मौत हो गई,जबकि उसकी माता अनीता देवी (32) पिता नारायण रैगर (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोलवा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोलवा थाना पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची एवं घायलों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें हादसे में डॉक्टर के द्वारा निशांत को मृत बताया एवं घायलो का ईलाज जारी हैं घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। भेड़ोलीके ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 10:20 के लगभग की यह घटना बताई घटना रैगर मोहल्ले के पास दौसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुंडल की तरफ से दौसा की और जा रहे बाइक सवार नारायण रैगर (32) को टक्कर मार दी। बाइक पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता (32) और करीब 7-8 माह का बेटा निशांत सवार था। भेड़ोली के घुमाव पर टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम निशांत की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अनीता देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। नारायण रैगर को भी चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है। दौसा की और से आ रहे दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा नेमौके पर रुक कर घटना की जानकारी ली और तुरन्त कोलवा पुलिस इंचार्ज से बात कर ट्रैक्टर पकड़ने की बात कही। कोलवा पुलिस के रामबाबू बंसीवाल ASI और श्याम सुन्दर ने बताया कि दंपती अपने बच्चे के साथ किसी काम से दौसा जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया है। टैक्टर ट्रॉली की पुलिस जांच कर रही है। ट्रैक्टर माफियाओं पर ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक खनन विभाग की कार्रवाई के डर से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। साथ ही आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।
    4
    दौसा।
कुंडल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के गांव भेड़ोली में स्टेट हाइवे-78 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 माह के मासूम निशांत की मौत हो गई,जबकि उसकी माता अनीता देवी (32) पिता नारायण रैगर (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोलवा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद कोलवा थाना पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची एवं घायलों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
जिसमें हादसे में डॉक्टर के द्वारा निशांत को मृत बताया एवं घायलो का ईलाज जारी हैं घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।
भेड़ोलीके ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 10:20 के लगभग की यह घटना बताई घटना रैगर मोहल्ले के पास दौसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुंडल की तरफ से दौसा की और जा रहे बाइक सवार नारायण रैगर (32) को टक्कर मार दी। बाइक पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता (32) और करीब 7-8 माह का बेटा निशांत सवार था। भेड़ोली के घुमाव पर टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम निशांत की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि
अनीता देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। नारायण रैगर को भी चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद  दोनों घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है। दौसा की और से आ रहे दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा नेमौके पर रुक कर घटना की जानकारी ली और तुरन्त कोलवा पुलिस इंचार्ज से बात कर ट्रैक्टर पकड़ने की बात कही। 
कोलवा पुलिस के रामबाबू बंसीवाल ASI और श्याम सुन्दर ने बताया कि दंपती अपने बच्चे के साथ किसी काम से दौसा जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया है।
टैक्टर ट्रॉली की पुलिस जांच कर रही है।
ट्रैक्टर माफियाओं पर ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक खनन विभाग की कार्रवाई के डर से तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। साथ ही आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    13 min ago
  • पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान* बगड़ राजपूत हैडिंग दलित उत्थान संघर्ष सेवा *समिति के कोर टीम के सदस्य बाबा साहब के जन्मोत्सव पर भी बधाई* गौर तलब है कि दलित उत्थान शंकर सेवा समिति के कोर टीम के सदस्य रोहिताश कुमार जाटव ने बाबा साहब की जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों में प्रदेशवासियों को बधाई दी और बाबा साहब के बताए हुए पग चिह्न पर चलने की अपील की
    3
    पत्रकार*  रोहिताश कुमार जाटव  स्थान* बगड़ राजपूत हैडिंग दलित उत्थान संघर्ष सेवा  *समिति के कोर टीम के सदस्य बाबा साहब के जन्मोत्सव पर भी बधाई* गौर तलब है कि दलित उत्थान शंकर सेवा समिति के कोर टीम के सदस्य रोहिताश कुमार जाटव ने बाबा साहब की जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों में प्रदेशवासियों को बधाई दी और बाबा साहब के बताए हुए पग चिह्न पर चलने की अपील की
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.