Shuru
Apke Nagar Ki App…
नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में समय से अपलोड
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में समय से अपलोड
More news from Mahoba and nearby areas
- #महोबा:- जनपद के थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत हैवतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक से एक लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। परिजनों ने घटना को सुनियोजित अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।1
- स्टेट गेस्ट हाउस पर सियासत गरम, योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला1
- *बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली1
- महोबा शहर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में जन-सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे शहर की मुख्य सड़कें 'जय भीम' के नारों से गूँज उठीं। हज़ारों की संख्या में अनुयायी हाथों में पंचशील ध्वज और नीले झंडे लिए नज़र आए। पूरा जुलूस एक नीले समंदर की तरह दिखाई दे रहा था। रैली में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण को दर्शाती कई मनमोहक झाँकियाँ शामिल रहीं। यह जुलूस शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए निकला, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। कई रूटों को डायवर्ट किया गया ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडे पानी और शरबत की स्टॉल भी लगाई गईं। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" के संदेश के साथ युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से देखने को मिली।2
- Post by Shashi Kant1
- Post by Ramlakhan Namdev1
- Post by Ashok kumar News repoter1
- चरखारी (महोबा), 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ऐंचाना स्थित सहकारी पशुचिकित्सा केंद्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने बाबा साहब की फोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों, आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के प्रति उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऐंचाना ग्राम पंचायत के पशु चिकित्सा केंद्र से हुई, जहां से ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली। रैली और कार्यक्रम में प्रधान सभाजीत यादव, पूर्व प्रधान पप्पू अहिरवार, रामराज वर्मा, ललित कुमार, प्रदीप भदौरिया, दिनकर तिवारी, डॉ. दिनेश श्रीवास सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बरायं गांव में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अवनेन्द्र सिंह ने प्रतिमा स्थल के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ मुख्य सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी सड़क निर्माण की घोषणा भी की। अपने संबोधन में राजू सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह सभी के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित बनने की प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी के बहकावे में आकर अभद्रता या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के सम्मान और समान शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में समरसता और विकास को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया1