जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्टाफ बैठक आयोजित, सीएम डैशबोर्ड में प्रथम श्रेणी बनाए रखने के निर्देश शाहजहांपुर,14 अप्रैल। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण स्टाफ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष में सीएम डैशबोर्ड के राजस्व अनुभाग में पूरे वर्ष प्रथम श्रेणी में बने रहने पर बधाई दी और आगामी सत्र में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड, लंबित वादों के निस्तारण, चकबंदी, आईजीआरएस तथा फार्मर राष्ट्रीयकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नया वित्तीय सत्र शुरू हो चुका है और सभी विभाग पूर्व की भांति उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद को प्रथम श्रेणी में बनाए रखें। आईजीआरएस के प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निस्तारण 30 अप्रैल तक हर हाल में शून्य कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त आबकारी, परिवहन, स्टांप एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को अपने-अपने राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्रीकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 20 अप्रैल तक सभी लंबित फार्मर रजिस्ट्रीकर पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

- Post by User50284
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहाँपुर: साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने परखा अनुशासन, फिटनेस और व्यवस्थाएं1
- शाहजहांपुर के जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में इन दिनों व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। गेट पर नए बोर्ड, अंदर पार्किंग की व्यवस्थित व्यवस्था, गमलों की संख्या में बढ़ोतरी और साफ-सुथरा परिसर—हर स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह लगातार कलेक्ट्रेट को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आने के बाद पार्किंग समेत कई व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार हुआ है। देखिए इस रिपोर्ट में कैसे बदल रही है शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट की तस्वीर और क्या कहती है जनता।1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर, 17 अप्रेल। थाना तिलहर क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया। तिलहर क्षेत्र में बीती देर रात वाहन चेकिंग के दौरान के बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल जनपद पीलीभीत निवासी वाहिद खां तथा जनपद शाहजहांपुर निवासी फत्ते और उनके तीसरे साथी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस को अवैध असलाह और कारतूस बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।2
- छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडे से किया वारः शाहजहांपुर में प्लाट के हिस्से को लेकर विवाद, इलाज के दौरान मौत1
- Post by विवेक मिश्र1