logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमृत परियोजना के तहत निरंकारी भक्तों ने चमकाए यमुना के घाट निरंकारी मिशन ने दिया स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का संदेश मथुरा। ना शिक्षा का गुमान, ना जाति - वर्ण का अभिमान।छोटा बड़ा हर कोई पद प्रतिष्ठा का भेद भुलाकर ब्रज के पौराणिक यमुना के घाटों की सफाई करने में उत्साहित होकर जुटा रहा। वह लगातार तीन घंटे स्वच्छ जल - स्वच्छ मन के भाव के साथ यमुना के घाट चमकाते रहे। मौका था संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत परियोजना के तहत रविवार को यमुना के प्रसिद्ध घाटों पर चलाए गए स्वच्छता अभियान का, जो सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से देशभर के लगभग 1500 जल तटीय स्थलों पर आयोजित किया गया। निरंकारी मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि ‘आओ सवारें, यमुना किनारे’ थीम पर आधारित स्वच्छता अभियान की शुरूआत मथुरा में सुबह 7 बजे हुई, लगातार तीन घंटे तक तीन सौ से ज्यादा निरंकारी भक्तों ने समर्पण, भक्ति और सेवा का भाव लिए उत्साहित होकर यमुना के मुख्य स्थल विश्राम घाट से राजा घाट, प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, श्रंगार घाट, श्याम घाट, रामघाट, तीनदुक घाट, बल्लभ घाट, चैंचाघाट, वसुदेव घाट, बंगाली घाट, कम्पू घाट के आसपास यमुना किनारे जमी काई, कीचड़, प्लास्टिक कचरा आदि गंदगी को साफ कर स्वच्छ जल स्वच्छ मन का संदेश दिया। मथुरा के जोनल इंचार्ज एच के अरोड़ा ने बताया कि अमृत परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। निरंकारी भक्तों ने यमुना के घाटों से दस ट्रॉली से ज्यादा कचरा इक्कठा किया, जिसे मथुरा वृंदावन नगर निगम की गाड़ियों के माध्यम से निस्तारण हेतु भिजवाया गया, इसमें निगम की टीम का सहयोग रहा। निरंकारी मिशन ने सहयोग हेतु मथुरा वृन्दावन नगर निगम प्रशासन तथा यमुना भक्तों का धन्यवाद किया, वहीं निरंकारी मिशन के स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर यमुनाभक्तों ने प्रशंसा करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रति आभार जताया। विश्व सनातन धर्म रक्षक मथुरा के संरक्षक विपिन स्वामी ने कहा कि जो जागृति निरंकारी मिशन ने पैदा की है इससे युवा प्रेरणा लें। संत निरंकारी सेवादल के संचालक अशोक दयालु ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है। बाबा हरदेव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ के तहत स्वच्छ जल - स्वच्छ मन का आयोजन किया गया। संत निरंकारी सेवादल के शिक्षक योगेश कुमार ने बताया कि मथुरा के मथुरा के यमुना घाटों के अलावा फरह के केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान स्थित मखदूम घाट पर मुखी घासीराम जी तथा कोसीकलां के गोमती कुंड बालाजी घाट पर मुखी शुशील मदान के साथ स्चच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की समाप्ति पर घाट किनारे हुए सत्संग में निरंकारी संत श्री एस के रावत जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश दिया। गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ, सामूहिक गान, जागरूकता संगोष्ठियाँ एवं सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों तथा स्वच्छता के महत्व पर जनचेतना को प्रोत्साहित किया गया। यह पहल यह स्मरण कराती है कि जब मन निर्मल होता है, तभी प्रकृति भी स्वच्छ होती है, और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया गया, जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना का विस्तार हो। इस व्यापक विस्तार के कारण इस प्रयास ने ऐतिहासिक स्वरूप धारण किया, जिसने जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाने का प्रयास किया।। जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। बाइट किशोर स्वर्ण

18 hrs ago
user_Murli Thakur Reporter
Murli Thakur Reporter
पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by M T H
    1
    Post by M T H
    user_M T H
    M T H
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कान्हा की नगरी वृंदावन से एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह घोषणा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद की, जहां उन्होंने समर्थकों के बीच जोरदार अंदाज़ में अपनी बात रखी और नई राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत दिया। अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा — यानी R.A.M. पार्टी घोषित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना, सामाजिक न्याय की आवाज उठाना और व्यवस्था में बदलाव लाना होगा। घोषणा के दौरान मौजूद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी भी हुई। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। फिलहाल राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। बाइट अलंकार अग्निहोत्री पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट
    1
    मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कान्हा की नगरी वृंदावन से एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने यह घोषणा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद की, जहां उन्होंने समर्थकों के बीच जोरदार अंदाज़ में अपनी बात रखी और नई राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत दिया।
अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा — यानी R.A.M. पार्टी घोषित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना, सामाजिक न्याय की आवाज उठाना और व्यवस्था में बदलाव लाना होगा।
घोषणा के दौरान मौजूद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी भी हुई। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
फिलहाल राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है।
बाइट अलंकार अग्निहोत्री पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुसलमानो की पापुलर फॉर इंडिया PFI सिखों की जस्टिस फॉर सिख JFS और ईसाइयों की धार्मिक संस्थाओं आर्गेनाइजेशन को तत्काल प्रभाव से युवा दिए के तहत देश विरोधी गतिविधियों के तहत बैन कर दिया जाता है पर वहीं संविधान का खुला नंगा नाच करने वाले कानून को हाथों में लेने वाले #संघ_परिवार_रस_RSS का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को आज तक बैन नहीं किया गया? आखिर बीजेपी ध्रुवीकरण और हिंदू मुस्लिम की राजनीति के जहरीले बीच क्यों बोल रही है #बहुआयामी_दल के प्रश्न और अपील?
    1
    मुसलमानो की पापुलर फॉर इंडिया PFI सिखों की जस्टिस फॉर सिख JFS और ईसाइयों की धार्मिक संस्थाओं आर्गेनाइजेशन को तत्काल प्रभाव से युवा दिए के तहत देश विरोधी गतिविधियों के तहत बैन कर दिया जाता है पर वहीं संविधान का खुला नंगा नाच करने वाले कानून को हाथों में लेने वाले #संघ_परिवार_रस_RSS का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को आज तक बैन नहीं किया गया? आखिर बीजेपी ध्रुवीकरण और हिंदू मुस्लिम की राजनीति के जहरीले बीच क्यों बोल रही है #बहुआयामी_दल के प्रश्न और अपील?
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    Political party office Mathura, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • मथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में रविवार को बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
    1
    मथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में रविवार को बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Vinay_creator112
    1
    Post by Vinay_creator112
    user_Vinay_creator112
    Vinay_creator112
    Content Creator (YouTuber) मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जनपद मथुरा के कस्बा बाजना में हैंडपंप की स्थिति खराब हैं लोगों को होती है पानी समस्या । हालत ऐसी हो गई है कि हैंडपंप लगभग मिट्टी में धस गया है।
    2
    जनपद मथुरा के कस्बा बाजना में हैंडपंप की स्थिति खराब हैं लोगों को होती है पानी समस्या । हालत ऐसी हो गई है कि हैंडपंप लगभग मिट्टी में धस गया है।
    user_गोपाल सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपाSc
    गोपाल सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपाSc
    मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by M T H
    1
    Post by M T H
    user_M T H
    M T H
    Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.