जिला अस्पताल में 148 जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश हब एंड स्पोक मॉडल के तहत मरीजों को मिलेगी बेहतर व त्वरित जांच सुविधा सवाई माधोपुर, 10 मार्च। राज्य सरकार के निर्देशानुसार हब एंड स्पोक मॉडल के तहत सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान के निर्देशों की पालना में अस्पताल में 148 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने कार्यालय आदेश जारी कर जांचों के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत डॉ. मानवेंद्र प्रताप शुक्ल को मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी (जांच) योजना की रिपोर्टिंग एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. बनवारी लाल मीना को कृष्णा लैब का चिकित्सा अधिकारी प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए डॉ. गायत्री मीना, डॉ. हेमेन्द्र कुमार शर्मा तथा डॉ. दीपक शर्मा को भी जिम्मेदारी दी गई है। जांच व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ तकनीकी सहायक वृंदावन मथुरिया को सौंपी गई है, जो कृष्णा लैब का संचालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं Krishna Diagnostics Limited द्वारा आवश्यक मशीनें, रिएजेंट्स तथा तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में आने वाले ओपीडी और आईपीडी मरीजों की जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए सभी चिकित्सकों और वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों की जांच पर्ची पर स्पष्ट रूप से जांच लिखकर सील और हस्ताक्षर सहित नमूने समय पर लैब तक भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि जांच रिपोर्ट निर्धारित समय में तैयार कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही मरीजों को जांच रिपोर्ट निर्धारित काउंटर से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल आने पर अपने जन आधार कार्ड और आभा आईडी साथ लाएं। जिनके पास आभा आईडी नहीं है वे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या एएनएम से संपर्क कर इसे बनवा सकते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिकतम जांचें निःशुल्क, सुगम और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- श्री महावीर जी से हिंडौन सिटी के लिए जाने वाले रस्ते पर पुल निर्माण कार्य - सिकरौदा मीणा में तेजी से चल रहा है कुछ ही दिनों में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा1
- Post by Meena ji Meenaji1
- हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।1