_टंडवा में हाइवा ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम_ टंडवा की सड़कों पर तेज रफ्तार हाइवा फिर मौत बनकर दौड़ी। बुधवार, 6 मई की सुबह करीब 5:30 बजे ब्लॉक मोड़ से आगे मजराही में कोयला लदे हाइवा ने दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं, लापरवाही से हुई हत्या है। कोयला ढोने वाले हाइवा बेकाबू रफ्तार में गांवों और बाजारों से गुजरते हैं। न तय रूट, न समय की पाबंदी, न सुरक्षा का ध्यान। आम सड़कें अब कोल ट्रांसपोर्ट का रास्ता बन गई हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। मुखिया महेश मुण्डा ने कहा, "अब बहुत हो चुका, कोल हाइवा वाहनों का तांडव बंद होना चाहिए।" ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला परिवहन कंपनियां मुनाफे के लिए नियमों को ताक पर रख रही हैं। घनी आबादी वाले इलाकों से भी भारी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ाए जा रहे हैं। न स्पीड कंट्रोल, न मॉनिटरिंग। टंडवा में सड़क हादसे रोज की बात हो गई है। हर दिन कोई मां अपनी गोद खो रही है, किसी बच्चे के सिर से साया उठ रहा है। लोग पूछ रहे हैं, कब तक सड़कों पर लाशें गिरती रहेंगी? कब तक हर हादसे के बाद सिर्फ जाम, मुआवजा और फिर वही खामोशी दोहराई जाएगी?

- बिहार के गया जिले के शेरघाटी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार सदमे में है। परिजनों ने अपनी आपबीती साझा की।1
- गया के गुरुआ में एक पुरानी समस्या ('लाली काई') कई सालों से बनी हुई है, जिसकी जानकारी स्थानीय मुखिया और प्रमुख सभी को है। इसके बावजूद, चुनाव जीतकर जाने वाले नेता इसके लिए कोई फंड आवंटित नहीं करते, जबकि अन्य जगहों पर लगातार विकास हो रहा है।1
- 9 मई को लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों का निपटारा गया प्रशासन ने तेज की लोक अदालत की तैयारियां, चालान होंगे निपटाए लोक अदालत में पुराने चालानों का होगा त्वरित समाधान1
- 6 महीने से लापता नाबालिग बच्चा बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा रफीगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 6 महीने से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बरामद बच्चा चरकावा निचली डीह गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र प्रहलाद कुमार है। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बच्चे की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसआई मो. रुस्तम कर रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जांच और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए अंततः बनारस से बच्चे को बरामद करने में सफलता हासिल की। एसआई रुस्तम ने बताया कि बच्चा पिछले छह महीनों से बनारस में रह रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने रफीगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।1
- मनिका प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम, बंगाल और पुडुचेरी में पार्टी के चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने पर भव्य जश्न मनाया। 'जय श्री राम' के नारों के साथ मनिका में एक विजय शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और मिठाइयाँ बांटी गईं।1
- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत की गई है। हमारे समाज में गौ माता का विशेष महत्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से गौ तस्करी कर हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसी को देखते हुए बजरंग दल मयूरहंड की टीम ने संकल्प लिया है कि अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गौ तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पहल सिर्फ एक आंदोलन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है, ताकि आम लोग भी इसके खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें। 👉 हमारी आप सभी से अपील है: अगर कहीं भी गौ तस्करी जैसी गतिविधि दिखे, तो तुरंत सूचना दें और इस मुहिम का हिस्सा बनें। 👉 मिलकर ही हम अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। ⚠️ याद रखें: चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। अब समय है जागने का और एकजुट होकर गलत के खिलाफ खड़े होने का। 🙏 Support करें: अगर आपको यह पहल सही लगती है और आप भी चाहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर आवाज उठे, तो इस वीडियो को Like 👍, Share 🔁 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। 👉 आपका एक Subscribe हमें और मजबूत बनाता है और ऐसे ही सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने की प्रेरणा देता है। धन्यवाद 🙏 जय गौ माता 🚩 जय श्री राम 🚩1
- गया के धामीटोला में 11 अप्रैल से अतिक्रमण हटाओ अभियान अचानक रोक दिया गया है। एक पत्रकार से विवाद के बाद नगर निगम टीम के गायब होने पर स्थानीय लोग अभियान रुकने का कारण पूछ रहे हैं।1
- लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार लातेहार:संजय यादव जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशन में चलाए गए ‘स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 228’ के तहत कुरुमखेता जंगल क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा और महादेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी क्षेत्र में आपराधिक और उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- hamare itkhori chowk hai jo rod ke side me sabji wala Laga ke rakhta haito sadak jam ho jata rahgir ko ane jane wale ko taklif hoti hai kai bar sadak hui hai1