पुल बाजार से महावीर चौक तक बनी नई सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर हटाने की मांग। दोपहिया वाहन चालक हो रहे घायल, व्यापारियों और आमजन को हो रही परेशानी : सुरेंद्र चौधरी नारनौल। नारनौल के पुल बाजार से महावीर चौक तक हाल ही में बनी नई सीसी सड़क पर पड़े मिट्टी और रोड़ी के ढेर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़े इन ढेरों को तुरंत हटवाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सुरेंद्र चौधरी ने नगर आयुक्त रणवीर सिंह, नगर परिषद अधिकारियों एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी को सड़क निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य शहर के लिए सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सड़क बने लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन ठेकेदार द्वारा कई स्थानों पर मिट्टी और रोड़ी के ढेर अभी तक नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ढेरों के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं तथा आम जनता और व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से आग्रह किया कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। सुरेंद्र चौधरी ने व्यापारियों से भी अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें और कूड़ा सड़क पर न फेंकें। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम है और अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। व्यापारियों को सीमित मात्रा में ही सामान बाहर रखने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इससे नगर परिषद की कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा। प्रदेश महामंत्री ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि आजाद चौक से महावीर चौक तक प्रतिदिन सुबह सफाई टेंपो की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि सड़क और नालियों में पड़े कूड़े को समय पर उठाया जा सके और शहर की यह प्रमुख सड़क स्वच्छ एवं सुंदर बनी रहे।

- महेंद्रगढ़ स्थित कमला धर्मशाला में किन्नर समाज की बधाई को लेकर 36 बिरादरीकी एक अहम बैठक आयोजित की गई1
- अलवर के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच टोल में छूट को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसके बाद टोल संचालक से हाथापाई हुई और उसके कपड़े फट गए। दो दिन में समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।4
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।4
- भिवानी के लोहारू में एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित युवक और उसके मामा के बेटे की जान चली गई। युवक की शादी को अभी एक हफ्ता ही हुआ था, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।1
- रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- महेंद्रगढ़ के नारनौल में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोड़ा वाले मंदिर में जलाभिषेक किया।1
- महेंद्रगढ़ में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही1
- अलवर जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जो 2100 दीपों की महाआरती के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना था।1