logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एलकेवीडी कॉलेज में कथित नाजायज उगाही के खिलाफ 3 अगस्त को निकलेगा प्रतिरोध मार्च : आइसा एलकेवीडी कॉलेज में कथित नाजायज उगाही के खिलाफ 3 अगस्त को निकलेगा प्रतिरोध मार्च : आइसा जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट आइसा प्रखंड संयोजन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, छात्र समस्याओं और अवैध वसूली के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 अगस्त 2026)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ताजपुर प्रखंड संयोजन समिति की बैठक शनिवार को जनता मैदान के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मो. जावेद ने की, जबकि संचालन शिवानी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में आइसा समस्तीपुर जिला कमिटी के सदस्य जीतेंद्र सहनी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं, कॉलेजों में व्याप्त अव्यवस्था तथा एलकेवीडी कॉलेज में कथित नाजायज उगाही के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि छात्र हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में आगामी 3 अगस्त को एलकेवीडी कॉलेज परिसर से प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। इसके माध्यम से कॉलेज प्रशासन का ध्यान छात्रों की विभिन्न समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। अधिक से अधिक छात्रों को आइसा से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के व्यवसायीकरण, बढ़ती फीस, कथित अवैध वसूली और छात्र सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बैठक में एरम परवीन, शालिनी कुमारी, जोया परवीन, स्नेहा कुमारी, इमराना परवीन, वर्षा रानी, सलमा खातून, अंकित कुमार, तौफीक आलम, मो. आसिफ अंसारी समेत कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

3 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago
a9b72f08-75e7-4ed3-9e5e-0569278752ec

More news from बिहार and nearby areas
  • दलसिंहसराय के आर.बी. महाविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर मौजूद हैं और महाविद्यालय प्रशासन तथा विश्वविद्यालय से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रोन्नति प्रभार प्राप्त कर्मियों को उसके अनुरूप वेतन का भुगतान, अहर्ता प्राप्त कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सप्तम वेतनमान का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा, सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए समय पर वेतन और पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की जा रही है। धरना पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल, महाविद्यालय प्रशासन और विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दलसिंहसराय से जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के लिए अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट। धन्यवाद। अगर आप ऐसे ही ताज़ा समाचार सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    दलसिंहसराय के आर.बी. महाविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू 
बड़ी संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर मौजूद हैं और महाविद्यालय प्रशासन तथा विश्वविद्यालय से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रोन्नति प्रभार प्राप्त कर्मियों को उसके अनुरूप वेतन का भुगतान, अहर्ता प्राप्त कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को सप्तम वेतनमान का लाभ देना शामिल है।
इसके अलावा, सभी कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए समय पर वेतन और पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की जा रही है।
धरना पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
फिलहाल, महाविद्यालय प्रशासन और विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दलसिंहसराय से जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के लिए अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट।
धन्यवाद।
अगर आप ऐसे ही ताज़ा समाचार सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों यहां से वीडियो बनाया गया है सावन की पहली बारिश है वीडियो बनाया गया है बारिश के तौर पर और सबको दिखाने के लिए क्योंकि यह वीडियो साबुन की फली और यह 1 अगस्त से पहले के
    1
    नमस्कार दोस्तों यहां से वीडियो बनाया गया है सावन की पहली बारिश है
वीडियो बनाया गया है बारिश के तौर पर और सबको दिखाने के लिए क्योंकि यह वीडियो साबुन की फली और यह 1 अगस्त से पहले के
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • अब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। इसको लेकर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अब सिपाही, हवलदार या एएसआई रैंक के किसी भी पुलिसकर्मी को सड़क पर वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच करने की अनुमति नहीं होगी। अब तक अक्सर देखा जाता था कि निचले स्तर के कर्मी सड़कों पर गाड़ियां रोककर लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेज मांगते थे, लेकिन नए आदेश के बाद इस प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुधांशु कुमार ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी खुद सड़क पर न उतरकर गाड़ी में बैठे रहते हैं या पोस्ट के अंदर से ही काम करवाते हैं। इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई इंस्पेक्टर या उससे ऊपर का अधिकारी भी वाहन में बैठकर या एक जगह टिककर जांच करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जांच और ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें और आम लोगों के सामने पारदर्शी तरीके से काम करें। इस फैसले का मकसद पुलिस की छवि सुधारना और आम जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाना बताया जा रहा है। कई बार सिपाही और हवलदार स्तर के कर्मियों पर पैसे मांगने या गलत तरीके से चालान काटने के आरोप लगते थे, इसी वजह से अब यह जिम्मेदारी सिर्फ इंस्पेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारियों को दी गई है। पटना पुलिस को कहा गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं और अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाए। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कोई निचले रैंक का कर्मी उनसे कागजात मांगे तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं। बाइट,,, सुधांशु कुमार अपर पुलिस महानिदेशक बिहार
    1
    अब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है।

 इसको लेकर बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अब सिपाही, हवलदार या एएसआई रैंक के किसी भी पुलिसकर्मी को सड़क पर वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच करने की अनुमति नहीं होगी। अब तक अक्सर देखा जाता था कि निचले स्तर के कर्मी सड़कों पर गाड़ियां रोककर लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेज मांगते थे, लेकिन नए आदेश के बाद इस प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 

सुधांशु कुमार ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी खुद सड़क पर न उतरकर गाड़ी में बैठे रहते हैं या पोस्ट के अंदर से ही काम करवाते हैं। इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई इंस्पेक्टर या उससे ऊपर का अधिकारी भी वाहन में बैठकर या एक जगह टिककर जांच करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जांच और ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें और आम लोगों के सामने पारदर्शी तरीके से काम करें।

इस फैसले का मकसद पुलिस की छवि सुधारना और आम जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाना बताया जा रहा है। कई बार सिपाही और हवलदार स्तर के कर्मियों पर पैसे मांगने या गलत तरीके से चालान काटने के आरोप लगते थे, इसी वजह से अब यह जिम्मेदारी सिर्फ इंस्पेक्टर रैंक और उससे ऊपर के अधिकारियों को दी गई है। पटना पुलिस को कहा गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं और अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट कर
 कार्रवाई की जाए। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कोई निचले रैंक का कर्मी उनसे कागजात मांगे तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

बाइट,,, सुधांशु कुमार अपर पुलिस महानिदेशक बिहार
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    23 hrs ago
  • देख रहा न विनोद... लोग राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा। कितने नीच लोग हैं इस धरती पर। #RamMandir #Ayodhya #RamMandirDonation #JaiShriRam #Accountability #Corruption #India #Truth #Justice #Sanatan
    1
    देख रहा न विनोद...

लोग राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
कितने नीच लोग हैं इस धरती पर।

#RamMandir #Ayodhya #RamMandirDonation #JaiShriRam #Accountability #Corruption #India #Truth #Justice #Sanatan
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • कहाँ पर है सुअर बाबू? 🐷😂 जिसे देखा हो, कमेंट में बताओ! 😄 #Funny #Meme #Comedy #InstagramReels #Viral
    1
    कहाँ पर है सुअर बाबू? 🐷😂
जिसे देखा हो, कमेंट में बताओ! 😄
#Funny #Meme #Comedy #InstagramReels #Viral
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर जंक्शन का एक सुंदर सा और अच्छा सा एक शायरी vlog रेल की सीटी, मु सा׌ ָ׉ रט ֏ की ַ׆֧ाֵ ,ּाֳט ֏ से ֺरा ו׆ समस्तीपु र जंक्शन का ׆र ֜क ֲ᭰ाֵױकט ֕म֏׌ ֩׉ल की ֠र ׌ֵकलֱा ו׆ ,कטֵַ֒ ֕ט ֏ से ׌मलֵे ֱ֓ा ו׆, ּ׆ी ֏ से ׆र सָ ׉ र ֜क ֵ֕ ֖᭦मीֳ ֤֩ाֱा ױו׆
    1
    समस्तीपुर जंक्शन का एक सुंदर सा और अच्छा सा एक शायरी vlog
रेल की सीटी, मु सा׌ ָ׉ रט ֏  की ַ׆֧ाֵ ,ּाֳט ֏  से ֺरा ו׆  समस्तीपु र जंक्शन  का ׆र ֜क ֲ᭰ाֵױकט ֕म֏׌ ֩׉ल की ֠र ׌ֵकलֱा ו׆  ,कטֵַ֒ ֕ט ֏  से ׌मलֵे ֱ֓ा ו׆, ּ׆ी ֏  से ׆र सָ ׉ र ֜क ֵ֕ ֖᭦मीֳ ֤֩ाֱा ױו׆
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • रजासन डबल मर्डर मामले में चला प्रशासन का बुलडोजर, फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की-जब्ती
    1
    रजासन डबल मर्डर मामले में चला प्रशासन का बुलडोजर, फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की-जब्ती
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.