logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_Pran Singh
Pran Singh
ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर : दिनांक 1.3.2026/ललितपुर। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बिगड़ते स्वास्थ्य तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *शनिवार को टोडी गांव में बड़ी कार्रवाई* दिनांक 28 फरवरी को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील तालबेहट अंतर्गत टोडी गांव स्थित आशीष यादव पुत्र तुलसीराम की डेयरी निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान वहां भंडारित घी एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 5 कुंतल दूषित खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,20,000 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित इकाई के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। *रविवार को शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी* रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन सहित टीम ने शहर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। टीम ने शाहू डेरी, तालाबपुरा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर निर्माता एवं भंडारित घी के तीन नमूने संग्रहित किए तथा लगभग 2,30,000 रुपये मूल्य का 420 किलोग्राम घी सीज किया। वैध लाइसेंस प्राप्त न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र स्थित मनोज जैन पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद के सुपरमार्केट पर छापेमारी कर 11,760 रुपये मूल्य का 42 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त नीलकमल स्वीट्स की निर्माण इकाई से मिठाइयों एवं गुजिया के नमूने तथा आर्य किराना स्टोर से सोनपापड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया। *जांच रिपोर्ट के बाद होगी कठोर कार्रवाई* सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट अथवा मानकविहीनता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,9695121690
    1
    ललितपुर : दिनांक 1.3.2026/ललितपुर।      
जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों के बिगड़ते स्वास्थ्य तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने होली एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*शनिवार को टोडी गांव में बड़ी कार्रवाई*
दिनांक 28 फरवरी को जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील तालबेहट अंतर्गत टोडी गांव स्थित आशीष यादव पुत्र तुलसीराम की डेयरी निर्माण इकाई पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान वहां भंडारित घी एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 5 कुंतल दूषित खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,20,000 रुपये थी, मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित इकाई के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
*रविवार को शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी*
रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन सहित टीम ने शहर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया।
टीम ने शाहू डेरी, तालाबपुरा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर निर्माता एवं भंडारित घी के तीन नमूने संग्रहित किए तथा लगभग 2,30,000 रुपये मूल्य का 420 किलोग्राम घी सीज किया। वैध लाइसेंस प्राप्त न होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।
इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र स्थित मनोज जैन पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद के सुपरमार्केट पर छापेमारी कर 11,760 रुपये मूल्य का 42 किलोग्राम खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
इसके अतिरिक्त नीलकमल स्वीट्स की निर्माण इकाई से मिठाइयों एवं गुजिया के नमूने तथा आर्य किराना स्टोर से सोनपापड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया।
*जांच रिपोर्ट के बाद होगी कठोर कार्रवाई*
सहायक आयुक्त खाद्य प्रशासन विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यदि जांच में मिलावट अथवा मानकविहीनता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 
9455422423,9695121690
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    1
    थाना कोतवाली, ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 395 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 5000 ली लहन मौके पर नष्ट कर कुल-14 नफर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।
    user_Pradumn tiwari (journalist)
    Pradumn tiwari (journalist)
    Video Creator ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #जुनून_है_बदल_देंगें #स्वर्णिम_भारत_फिर_से #BRP4UP #UttarPradesh #Raebareli #vairalpage
    1
    #जुनून_है_बदल_देंगें #स्वर्णिम_भारत_फिर_से #BRP4UP #UttarPradesh #Raebareli #vairalpage
    user_Santosh Kushwaha BRP
    Santosh Kushwaha BRP
    Political party office ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में पूर्ण बलवा ड्रिल सामग्री के साथ टीकमगढ़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च* *आगामी होली, रमजान एवं रामनवमी के दृष्टिगत पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च* टीकमगढ़ में आगामी *होली, रमजान एवं रामनवमी* पर्वों के मद्देनज़र जिले में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसी क्रम में आज *दिनांक 01 मार्च 2026 को “पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई “ द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सशक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च  थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर प्रमुख बाजार क्षेत्रों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं मुख्य चौराहों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण सहित कोतवाली, देहात, यातायात, पुलिस लाइन एवं अन्य शाखाओं का पर्याप्त पुलिस बल सम्मिलित रहा। पुलिस बल पूर्ण *दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) उपकरणों*—सुरक्षा हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, संचार उपकरण एवं आवश्यक संसाधनों—से सुसज्जित रहा।
    1
    टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में पूर्ण बलवा ड्रिल सामग्री के साथ टीकमगढ़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
*आगामी होली, रमजान एवं रामनवमी के दृष्टिगत पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च*
टीकमगढ़ में आगामी *होली, रमजान एवं रामनवमी* पर्वों के मद्देनज़र जिले में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इसी क्रम में आज *दिनांक 01 मार्च 2026 को “पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई “ द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सशक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च  थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर प्रमुख बाजार क्षेत्रों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं मुख्य चौराहों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारीगण सहित कोतवाली, देहात, यातायात, पुलिस लाइन एवं अन्य शाखाओं का पर्याप्त पुलिस बल सम्मिलित रहा। पुलिस बल पूर्ण *दंगा नियंत्रण (बलवा ड्रिल) उपकरणों*—सुरक्षा हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, संचार उपकरण एवं आवश्यक संसाधनों—से सुसज्जित रहा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुख्‍यमंत्री ने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं की व्‍यक्‍त मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍वर्गीय श्रीमति जनकदुलारी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की अशोगनगर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मध्‍य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानंद शर्मा की परम पूज्‍यनीय माताजी श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्‍य आत्‍मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। परम पूज्‍यनीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्‍कार पैतृक ग्राम जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्‍वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्‍कारवान व्‍यक्तित्‍व के लिए जानी जाती थी।उन्‍होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्‍यों ,राष्‍ट्र भावना और सेवा संस्‍कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था। विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,विधायक मुंगावली श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।
    2
    मुख्‍यमंत्री ने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं की व्‍यक्‍त
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍वर्गीय श्रीमति जनकदुलारी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अशोगनगर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार  को जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मध्‍य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानंद शर्मा की परम पूज्‍यनीय माताजी श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्‍य आत्‍मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने 
शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की।
परम पूज्‍यनीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्‍कार पैतृक ग्राम जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर में किया गया था। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्‍वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्‍कारवान व्‍यक्तित्‍व के लिए जानी जाती थी।उन्‍होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्‍यों ,राष्‍ट्र भावना और सेवा संस्‍कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था।
विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,विधायक मुंगावली श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    15 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना हौसलों की उड़ान देश भर में बीना का नाम किया रोशन बीना के आयुष ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, अक्षय कुमार संग फिल्म गीत में आए नजर राम जी भला करेंगे गाना हुआ रिलीज जिसको सभी की सराहना मिल रही है #BinaTalent #AyushFromBina #BollywoodJourney #AkshayKumar #FilmSong #MPNews #BinaPride #RisingStar #YouthIcon #EntertainmentNews
    1
    लोकल न्यूज बीना 
हौसलों की उड़ान देश भर में बीना का नाम किया रोशन
बीना के आयुष ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, अक्षय कुमार संग फिल्म गीत में आए नजर
राम जी भला करेंगे गाना हुआ रिलीज जिसको सभी की सराहना मिल रही है
#BinaTalent
#AyushFromBina
#BollywoodJourney
#AkshayKumar
#FilmSong
#MPNews
#BinaPride
#RisingStar
#YouthIcon
#EntertainmentNews
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • Post by Jamil khan
    1
    Post by Jamil khan
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.