Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रेन से चेन पुलिंग कर उतारी गयी विदेशी शराब बरामद। धंधेवाज हो गये फरार। फतुहा। नदी थाना की पुलिस ने ट्रेन से उतारी गयी 47•5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेवाज भागने में सफल हो गये। बताया जाता है कि जेठुली रेडियो स्टेशन के पास ट्रेन की चेन पुलिंग कर विदेशी शराब को उतारा गया। शराब उतारने के बाद उसे एक बैग में पैक कर धंधेवाज ले जाने की तैयारी में जुट गई। तभी पुलिस ने सूचना के आधार पर जेठूली रेडियो स्टेशन के पास पहुंच गई। पुलिस को देख धंधेवाज शराब भरी बैग को एक झाड़ी में फेंक दिया तथा फरार हो गये। जब्त की गयी शराब विभिन्न ब्रांड की तथा अनुमानित कीमत पचास हजार की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि धंधेवाजो का पता लगाया जा रहा है।
Manoj Kumar Sinha
ट्रेन से चेन पुलिंग कर उतारी गयी विदेशी शराब बरामद। धंधेवाज हो गये फरार। फतुहा। नदी थाना की पुलिस ने ट्रेन से उतारी गयी 47•5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि धंधेवाज भागने में सफल हो गये। बताया जाता है कि जेठुली रेडियो स्टेशन के पास ट्रेन की चेन पुलिंग कर विदेशी शराब को उतारा गया। शराब उतारने के बाद उसे एक बैग में पैक कर धंधेवाज ले जाने की तैयारी में जुट गई। तभी पुलिस ने सूचना के आधार पर जेठूली रेडियो स्टेशन के पास पहुंच गई। पुलिस को देख धंधेवाज शराब भरी बैग को एक झाड़ी में फेंक दिया तथा फरार हो गये। जब्त की गयी शराब विभिन्न ब्रांड की तथा अनुमानित कीमत पचास हजार की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि धंधेवाजो का पता लगाया जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- आईजी जितेंद्र राणा का निरीक्षण दौरा, लंबित कांडों पर अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां स्थित फतुहा SDPO-2 कार्यालय का निरीक्षण किया। आगमन पर पुलिस लाइन से आई महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।1
- खुसरूपुर के बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय पटना सिटी के ऐतिहासिक गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय ने सभी VIP पास रद्द करते हुए साफ कहा है कि "भगवान के दरबार में सब एक समान हैं।" इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी VIP पास रद्द करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में कोई VIP नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक ही कतार में दर्शन करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार और सोमवार को होने वाली रुद्राभिषेक पूजा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा और कम समय में दर्शन का अवसर मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ SDRF की भी तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। निरी्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंदिर सचिव राजाराम सिंह, न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार, झूलन पासवान और नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में VIP संस्कृति खत्म करने का यह फैसला आम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी भक्त बिना किसी विशेष व्यवस्था के समान कतार में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।1
- दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। पटना जिले के दनियावां स्थित SDPO-2 कार्यालय में पटना क्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा निरीक्षण के लिए पहुंचे। आगमन पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। आईजी ने SDPO-2 कार्यालय के अधीन आने वाले खुसरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जितेंद्र राणा कार्यालय से रवाना हो गए।1
- शरारती बच्चों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया वीडियो, जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर सुनिए पीएम का पूरा वीडियो... Mukhiyajee Reporter | Patna छात्र आंदोलन के नाम पर जंतर-मंतर पर जिस तरह प्रदर्शन हुआ, उसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर रात फिर वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने 'शरारती बच्चों' से ही संबोधित किया है। सुनिए पूरा वीडियो...1
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना से संचालित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना से संचालित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार की राजधानी पटना से संचालित एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुर्सीपार थाना पुलिस की विशेष टीम ने पटना में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। जब्त सामग्री के आधार पर साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से लोगों को निशाना बना रहा था और मामले की विस्तृत जांच जारी है।1
- नौबतपुर एम्स नहर रोड पर स्थित मोतीपुर गांव के पास स्थित रॉक्स होटल सावन महीने में विशेष ऑफर शाकाहारी के लिए ले कर आया है नौबतपुर एम्स रोड एन एच 139पर स्थित रॉक्स होटल सावन महीने में शकहारी प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है। जिसमें एक हजार के बिल बनने पर 10प्रतिशत छूट दिया जाएगा। उक्त बातों कि जानकारी दुकान के एम डी राजीव कुमार ने दिया1
- आईजी जितेंद्र राणा ने किया फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश पटना/फतुहा.पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले ख़ुशरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना क्षेत्रों के लंबित कांडों एवं विभिन्न मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आईजी ने फतुहा-2 के एसडीपीओ संजीव कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रभावी नेतृत्व और नियमित मॉनिटरिंग के कारण अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मामलों की समीक्षा और निगरानी से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है, जो सराहनीय है. आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर भी बल दिया. निरीक्षण के दौरान पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंदन कुमार, फतुहा-2 के एसडीपीओ संजीव कुमार, ख़ुशरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दनियावां थानाध्यक्ष खुशबू खातून, शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार तथा फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.4
- Sansad में विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक छोटा नाटक पेश किया। Pappu Yadav पुजारी बने, Rahul Gandhi ने दानपात्र में चंदा डाला और अंत में पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते हुए नजर आए। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सांसदों ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज़ में पेश करते हुए एक छोटा नाट्य प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रस्तुति में सांसद पप्पू यादव पुजारी की भूमिका में दिखाई दिए, जबकि राहुल गांधी श्रद्धालु बनकर दानपात्र में चंदा डालते नजर आए। नाटक आगे बढ़ा तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया। अंत में पप्पू यादव दानपात्र उठाकर वहां से भागते हुए दिखाई दिए, जिसे विपक्ष ने सरकार पर व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे रचनात्मक विरोध बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे संसद की गरिमा के विपरीत मानकर आलोचना कर रहे हैं।1