Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र में सुकृत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और पुलिस देर से पहुंची। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने की वजह से ही युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़ी रहने वाली ट्रकें लगातार ऐसे हादसों का कारण बन रही हैं।
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
सोनभद्र में सुकृत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और पुलिस देर से पहुंची। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने की वजह से ही युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़ी रहने वाली ट्रकें लगातार ऐसे हादसों का कारण बन रही हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय से स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों, युवाओं और पेपर लीक के गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग रखी। इसके साथ ही राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग उठाई गई और प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई।1
- सोनभद्र के ओबरा स्थित हनुमान मंदिर चौराहा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा परिसर में सोन चेतना सामाजिक संगठन के आह्वान पर सामूहिक श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को आयोजित इस नागरिक पहल में नगर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बिना किसी राजनैतिक दल के झंडे या नारेबाज़ी के हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में जब भी युवाओं के सुरक्षित भविष्य, पढ़ाई-लिखाई की शुचिता और परीक्षाओं की ईमानदारी जैसे बुनियादी विषय उठते हैं, तो पूरा समाज पक्ष-विपक्ष की बहसों और जाति-पार्टी के आकलनों में बंट जाता है। उन्होंने कहा कि समस्या की गहराई समझने के बजाय आवाज़ उठाने वाले का इतिहास खंगाला जाता है, जिससे परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही का असली मुद्दा नेताओं की खींचतान में उलझ कर दम तोड़ देता है। अभिषेक अग्रहरी के अनुसार, हक के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के मुद्दों को नजरअंदाज करना उन स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का अपमान है जिन्होंने मजबूत और पारदर्शी भारत की कल्पना की थी। उन्होंने परीक्षाओं की विश्वसनीयता बहाल करने तथा कड़े प्रशासनिक सुधार लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन बिना किसी विरोध या राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के, सरकार के समक्ष एक एकाग्र नागरिक संदेश भेजने के लिए किया गया है। इस रचनात्मक पहल में सिद्धांत पटेल, विकास पाठक, रिजवान अहमद, इमरान खान, जाहिद, परवेज अहमद और अंशु पटेल सहित ओबरा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, जागरूक युवा और प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।2
- उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने सोनभद्र के अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं प्रत्येक लाभार्थी तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दूद्धी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने और जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को दिए। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कानून व्यवस्था, जन सुरक्षा और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने दुद्धी तहसील के अंतर्गत आयोजित 'गांव चौपाल संवाद' कार्यक्रम में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार गौड़, अपना दल (एस) के अंजनी पटेल और उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस परियोजना का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए और इसमें कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का निरीक्षण कर अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने और जर्जर भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, जन सुरक्षा व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दुद्धी तहसील में आयोजित गांव चौपाल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार गौड़, अपना दल (एस) के अंजनी पटेल, उप जिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।3
- सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज खालियारी में बिना किसी डायवर्जन की व्यवस्था किए ही सड़क को बंद कर दिया गया है। अचानक सड़क बंद कर दिए जाने से क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान सिंगरौली जिले में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसके तहत ऑफिसर्स क्लब मोरवा और हिंडाल्को बरगवां में दो बड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोरवा के कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जहाँ नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और प्रेरक भाषणों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लोक कलाकार अशोक कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम ने लोकगीतों और प्रकाश राव एवं उनकी टीम ने यमराज की वेशभूषा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने युवाओं की ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, कला और राष्ट्र निर्माण में करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अभियान को सफल बनाने वाले पुलिसकर्मियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर हिंडाल्को बरगवां में आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 श्रमिकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। नाट्य मंचन के जरिए दिखाया गया कि नशा किस तरह पारिवारिक, सामाजिक और कार्यस्थल के जीवन को प्रभावित कर दुर्घटनाओं व अपराधों का कारण बनता है। पुलिस अधीक्षक ने श्रमिकों से अपने बच्चों के साथ समय बिताने और नशीले पदार्थों की सूचना पुलिस को देने की अपील की, जिसमें सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही गोभा चौकी पुलिस ने बारघट्टा बाजार में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।2
- सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुर्था में बच्चों से भरी एक स्कूल बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कई छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्रामीणों की इसी तत्परता और सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित झारो रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक हादसा हो गया। दुद्धी से अपने घर लौट रहा गोहडा निवासी रामदेनी यादव का 25 वर्षीय पुत्र नरेश यादव शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। झारो रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक से बाइक टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में नरेश के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। फिलहाल सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि नरेश के नशे की हालत में होने के कारण उपचार में कठिनाइयाँ आ रही हैं। हालांकि उसकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।2