Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों का भाव गिरने से किसान कोई परेशान
Rajbala
रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों का भाव गिरने से किसान कोई परेशान
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Om Parkash1
- सदर थाना के पास रोड पर अचेत अवस्था एक युवक में मिला अलवर मै सदर थाना के पास मिला रोड पर एक युवक अचेतअवस्था में मिला प्रदीप नाम का युवक अबेडकर नगर अलवर निवासी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया एक मोबाइल मिला है स्क्रीन टूटी हुई एक आधार कार्ड मिलाहै3
- मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने किया निरीक्षण। आबूरोड। राजकीय उप जिला अस्पताल क्षेत्र में एक आदिवासी महिला द्वारा मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला समाचार पत्र मे सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबूरोड तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने शुक्रवार को अस्पताल के समीप स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी अधिकारियों के साथ सेंटर परिसर का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान भवन की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सेंटर संचालकों से आवश्यक जानकारी भी ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक आदिवासी महिला ने आर्थिक तंगी के चलते मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में तहसीलदार चौधरी ने बताया की महिला की कोई जानकारी हमें मिली नहीं है। नाम पता जानकारी मे नहीं होने की वजह से सोनोग्राफी सेंटर में वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। उक्त सोनोग्राफी सेंटर में प्रतिदिन कितनी सोनोग्राफी हो रही है वह हमने सब चेक कर लिया है। साथ ही तहसीलदार चौधरी ने कहा कि मरीजों से अनावश्यक शुल्क वसूली, नियमों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने अस्पताल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के पीछे की भूमि का भी अवलोकन किया जहां पर पूर्व में कुछ दवाइयां थी जो डंप की गई थी उसका भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर होने चाहिए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी, आर आई सुखराज सिंह चारण एवं अस्पताल अधीक्षक पीएन गुप्ता मौजूद रहे।1
- 5 से 6 महीने पहले डीसी गुरुग्राम को समाधान सीवर में नगरपालिका फर्रूखनगर के अधिकारी और तहसीलदार के खिलाफ एक शिकायत सबूत के साथ दी गई थी गलत काम करने की डीसी गुरुग्राम ने जिसकी जांच एसडीएम पटौदी को सौंपी थी एसडीएम पटौदी जांच ही नहीं कर रहे है अधिकारियों को बचा रहे हैं 20 बार SDM पटौदी को मिल चुका हूं 10 बार डीसी कार्यालय जा चुका हूं एसडीएम को मौका निरीक्षण कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं सब रिश्वतखोरी का मामला चल रहा है और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाया जा रहा है1
- नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के बिचपुरी रोड स्थित एक अवैध कबाड़ गोदाम में 24 अप्रैल शनिवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और कई धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा। घटना के समय गोदाम में मजदूर परफ्यूम की शीशियां तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ज्वलनशील केमिकल के संपर्क में आने से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विस्फोटक रूप ले लिया और वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चियों सहित 4 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद गोदाम में रखे केमिकल ड्रम और कबाड़ सामग्री के कारण लगातार धमाके होते रहे। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कोटपूतली बहरोड जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव,तहसीलदार विक्रम सिंह, नीमराना एडिशनल एसपी सुरेश खींची,डीएसपी चारुल गुप्ता, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा, शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी जापानी जोन चौकी प्रभारी मनोहर लाल मीणा सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। राहत कार्य शुक्रवार रात्रि को भी जारी रहा। देर रात्रि को जले हुए चार लोगों के शव निकाले गए। जिनको बहरोड अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। यहां भारी मात्रा में ज्वलनशील और केमिकल युक्त कबाड़ रखा हुआ था, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध गोदामों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। चार लोग जिंदा जले, कर रहे जांच- एसपी सतवीर सिंह कोटपूतली बहरोड एसपी सतवीर सिंह ने बताया की नीमराना के मोल्हडिया गाँव मे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसकी जांच की जा रही है किस आग कैसे लगी । साथ ही मरने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। गोदाम में काम करने वाले लोगो से पूछताछ की जा रही है की कहाँ कहाँ के मजदूर हाडसे के दौरान काम कर रहे थे । आगजनी पर आधा दर्जन दमकलों ने तीन घण्टे बाद आग पर काबू आया । आग लगने के बाद आस पास के इलाके को पुलिस प्रशासन ने खाली कराया ताकि कोई बड़ी घटना ना हो । नीमराना क्षेत्र में जगह जगह पर बने अवैध गोदाम प्रशासन की शिथिलता के कारण हाईवे के किनारे सैकड़ो की संख्या में अवैध रूप से कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। आगजनी की घटना 29 29 मार्च को बहरोड के गुंती 23और 24 मार्च को घीलौट, 4 फरवरी और 3 जनवरी को नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आगजनी की घटना हो चुकी है। हाईवे पर बने अवैध रूप से कबाड़ गोदाम पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे। प्रशासन की कार्रवाई केवल हादसे के दौरान सीमित रह जाती है। हाईवे किनारे एवं औद्योगिक क्षेत्र में काफी जगह पर अवैध रूप से कृषि भूमि पर कबाड़ के गोदाम बने हैं लेकिन प्रशासन का कबाड़ गोदाम संचालक पर कोई लगाम नहीं होता है। जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे है।4
- हैदराबाद: आंध्र प्रदेश से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने फिल्मी अंदाज में अपने ही प्रेमी की जान लेने की कोशिश की। आरोपी युवती ने अपनी इस क्रूर साजिश को अंजाम देने के लिए महेश बाबू की प्रसिद्ध फिल्म 'पोकिरी' के एक सीन की नकल की।1
- #भिवानी मे चला प्रशासन का पीला पंजा1
- Post by Om Parkash1
- रातापानी बांध के मुहाने पर बसे गांव के लोग वैशाख के महीने में पानी के लिए हो रहे परेशान दरअसल, बिजली बिल जमा ना होने पर विद्युत वितरण कंपनी ने जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत तजपुर का बिजली कनेक्शन काट दिया जिसके बाद अब हजारों की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। गांव में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। अब ग्रामीण गांव में इक्का दुक्का हैंडपपांें पर निर्भर होकर रह गए हैं।1 महीने से नहीं आ रहा पानी । ग्राम पंचायत ने नलजल योजना का बकाया तकरीबन 70 हजार र्स्पये का बिजली बिल जमा नहीं किया है जिसके बाद कंपनी ने पिछले महीने नल जल योजना का कनेक्शन काट दिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि हम हर महीने पानी का पैसा चुकता करते हैं लेकिन अब ग्रामीणों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। गांव में दो-तीन हैंडपंप साबुत है जिनका पानी ग्रामीण भर रहे हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है महीनों से नहीं खुली ग्राम पंचायत जिससे ग्रामीण होते रहते हैं परेशान1