Shuru
Apke Nagar Ki App…
पवार गैस एजेंसी की हालत ये है और केवल यही नहीं सभी एजेंसी का यही हाल है। रीवा में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है SDM, कलेक्टर महोदय के अनुसार आपूर्ति पूरी है लेकिन यहां जमीनी हकीकत अलग ही है।
Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
पवार गैस एजेंसी की हालत ये है और केवल यही नहीं सभी एजेंसी का यही हाल है। रीवा में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है SDM, कलेक्टर महोदय के अनुसार आपूर्ति पूरी है लेकिन यहां जमीनी हकीकत अलग ही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *म,प्र, दाहिया समाज सेवा समिति सतना में आयोजित होली मिलन समारोह आज सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र भरजुना देवी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न*2
- बिछिया पुलिस ने गोली कांड का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा दोस्त ही निकला आरोपी बिछिया गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, दोस्त ही निकला आरोपी रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में घायल युवक का ही दोस्त आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले लौही ब्रिज के पास गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस घटना में शिवेंद्र यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच के दौरान बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने टीम के साथ घटना की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी प्रतिक पटेल ने बताया कि एक कमरे में शराब पार्टी चल रही थी, इसी दौरान अचानक गोली चल गई जिससे शिवेंद्र यादव घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी प्रतिक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में साइबर सेल, समान थाना पुलिस और बिछिया थाना पुलिस की अहम भूमिका रही है। बाइट राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया1
- गुढ़ ब्रेकिंग एसडीएम ने गुढ़ गैस एजंसी का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, बुकिंग और वितरण प्रणाली का जायजा लिया कलेक्टर के निर्देशानुसार गुढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह ने गुढ़ इण्डेन गैस एजंसी का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों का स्टॉक, बुकिंग व्यवस्था, कालाबाजारी और तय दामों पर वितरण की जांच की।अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।एसडीएम ने सुनिश्चित किया कि बुकिंग के अनुसार ही उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले और ओवर-रेटिंग (अधिक कीमत) न हो।सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वाले एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।और एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें उन्हें सुचारू रूप से गैस आपूर्ति की जाएगी।इस अवसर पर वितरण व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस एवं राजस्व की टीम मौजूद हैं।1
- *बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी करने वालो पर कोतवाली पुलिस की चालानी कार्यवाही* मैहर कोतवाली पुलिस ने बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई बाइक सवारों के चालान काटे गए, जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, और वाहन के कागज नहीं होने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइस दी।1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- *बिरसिंहपुर गैस एजेंसी में अराजकता का माहौल पुलिस और ड्यूटी पर लगाए गए पटवारी है नदारद1
- Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय2
- सतना। नगर निगम कार्यालय के नजदीक कलकत्ता फ्लावर के पास लगी भीषण आग।1
- *मैहर: सरपंच की दबंगई, गरीब परिवार की निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो वायरल* मैहर (मध्य प्रदेश): जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबूपुर से सत्ता और पद के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के वर्तमान सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में सरेआम आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *क्या है पूरा मामला?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूपुर निवासी सोनी परिवार अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहा था, जिसके लिए उन्होंने घर के बाहर निर्माण सामग्री इकट्ठा की थी। आरोप है कि सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और बिना किसी ठोस कारण के परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। *गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी* पीड़ित परिवार का कहना है कि सरपंच ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद के दौरान ही सरपंच के साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी कीमती निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस पूरे घटनाक्रम को पीड़ित परिवार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से हंगामा करते और आग लगाते नजर आ रहे हैं। *थाने में शिकायत दर्ज* घटना के बाद से ही सोनी परिवार दहशत में है। उन्होंने रामनगर थाना पहुँचकर आपबीती सुनाई और सरपंच के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। *पुलिस की जांच शुरू* रामनगर थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे सरपंच की इस 'दबंगई' की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं।1