* अतुल रैकवार पन्ना से सागर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन अब 15 अप्रैल से* ------------ सोमवार को कैबिनेट समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित की गई, जिसमें राज्य में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। कैबिनेट समिति ने निर्णय लिया है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में गेहूं की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा, जबकि सागर सहित शेष संभागों में उपार्जन कार्य 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें खरीदी केंद्रों की स्थापना, भंडारण क्षमता, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना शामिल है। बैठक में वैश्विक परिदृश्य, विशेष रूप से मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से गेहूँ खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो और भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। समय पर और व्यवस्थित गेहूँ खरीदी से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि खाद्यान्न प्रबंधन भी सुदृढ़ होगा।

- 1.महंगाई के खिलाफ 'हल्लाबोल'। 2.पन्ना में सड़कों पर उतरा कांग्रेस का सैलाब। 3.खाली सिलेंडरों पर माला पहनाकर किया प्रदर्शन। एंकर :- पन्ना में आसमान छूती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार, 30 मार्च को जिला मुख्यालय के अजयगढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के बढ़ते दामों, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जमकर आक्रोश जताया प्रदर्शनकारियों ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और बाजार में इसकी अपर्याप्त उपलब्धता को सरकार की बड़ी विफलता करार दिया। बीओ :-1 यह आंदोलन सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा; पन्ना जिले के सभी 10 ब्लॉकों में एक साथ हल्लाबोल किया गया। कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। भारी संख्या में जुटे पदाधिकारियों और नागरिकों ने एक स्वर में सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रशासन को हिला कर रख दिया। अतुल रैकवार पन्ना से4
- हरदुआ खमरिया दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026 दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई1
- Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश1
- देश में बढ़ रही महंगाई,घरेलू गैस में कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन सौपा ज्ञापन :1
- "डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और आसान बनाने की सुविधा बढ़ाई जा रही है।"ONLINE GOVERNMENT SERVICES1
- छतरपुर जिले के टिकरी गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां नीचे लटक रहे बिजली के तारों से टकराकर किसान की फसल में आग लग गई और पूरी ट्रॉली जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और तार ठीक कराने की मांग की है।1
- Post by अतुल सेंगर1
- कुआँताल मेला बनौली 11 बजे आंधी तूफान ने मचाई तबाही1