पुलिस ने बैटरी चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को किया निरुद्ध थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शाम 06 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को ग्राम पाथरवाडा निवासी पूर्व जनपद सदस्य सुरेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 01 फरवरी की रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने खेत में रखे चारां ट्रेक्टर की बैटरियां चोरी कर ली थी। चोरी की ऐसी ही शिकायत ग्राम कामठी व खैरलांजी से भी पुलिस के समक्ष आई। चोरी की इन सभी वारदातों को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए वरिष्ट पुलिस अधिकारी यानी पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। वहीं कटंगी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) की कार्रवाई की। 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अज्ञात आरोपियां का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है इधर, पुलिस अब भी प्रकरण की विवेचना कर रही है।

- भवन निर्माण ठेकेदार संघ जिला बालाघाट ने एक ठेकेदार पर संगठन की साख खराब करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संघ के अध्यक्ष गेन्दलाल भगत ने बताया कि संघ वर्ष 2003 से सक्रिय है और निर्माण कार्यों से जुड़े विवादों का आपसी समझौते से समाधान करता आ रहा है।1
- *बादलपार शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ* शिव मंदिर पुजारी श्री जालम सिंह भगत ने बताया कि कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादलपार के शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार शिव महापुराण का आयोजन विगत 60 वर्षों से लगातार जारी कथा इस वर्ष भी दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार गणेश पूजन, देव आह्वान के साथ शिव महापुराण कथा शुभारंभ किया है कार्यक्रम में कथा वाचक श्री 1008 जगतगुरु संत श्री कमलेश मुरारी तीर्थ धर्माचार्य अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रवक्ता अखंड परमधाम नर्मदा तट कोनेश्वर धाम चित्रकूट, संत श्री बड़े सरकार चित्रकूट,शिवम महाराज चित्रकूट, अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन, पीयूष महाराज प्रयागराज के मुखरबिंदु से कथा का वाचन किया जा रहा है जो 15 फरवरी दिन रविवार को हवन पूर्ण आहुति , पुराण पूजन एवं महा भंडारा पूराण पारायण प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं कथा दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा आयोजक डॉक्टर ताराचंद बिठले उर्फ उर्फ गुड्डू डॉक्टर, श्रीमती संगीता बिठले शिक्षिका एवं निवेदक डॉ नितिन बिठले, डां समर्थ बिठले, एवं बिठाले परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।1
- सिवनी मुख्यालय के संकुल केंद्र सागर के अंतर्गत प्राथमिक शाला मोठार शिक्षक न होने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जिस तरह बच्चे स्कूल में शिक्षक ना होते हुए भी स्वयं पढ़ाई कर रहे हैं इसकी में सराहना करता हूं जल्द ही प्राथमिक शाला में शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे और क्या कहा आप भी सुने....1
- जनसुनवाई में मंडई टेकरी लांजी के निवासी 73 वर्षीय मानिक सोनवाने शिकायत लेकर आये थे कि उनके द्वारा अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराये जाने के कारण बिंझवार समाज के अध्यक्ष अजय पालेवार, उपाध्य्क्ष राजकुमार मलगाम, कोषाध्यक्ष राजू मेघनाथ एवं लक्ष्मण नेवारे द्वारा सामाजिक बैठक बुलाकर उसे 10 साल की अवधि के लिए जाति समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मानिक सोनवाने का कहना है कि उसकी पुत्री का पूर्व में विवाह होने के बाद वर्ष 2022 में गंभीर बीमारी के कारण उसके पति की मृत्यु हो गई है। उसने अपनी विधवा पुत्री का सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार एवं कोर्ट मैरिज के माध्यम से महाराष्ट्र रामटेक के युवक से 08 जनवरी 2026 को पुनर्विवाह कराया है। अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराना समाज के लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और उसका सामाजिक बहिष्कार करने का फरमान 16 जनवरी 2026 को जाति समाज की बैठक में सुनाया गया है। जिसके कारण वह मानसिक पीड़ा व क्लेश से परेशान है। इस पर लांजी एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।1
- आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की1
- Post by Ramphal Uikey1
- कटंगी क्षेत्र के ग्राम गजपुर और ग्राम पांजरा के मध्य बहने वाली चंदन नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। आगामी बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने विधायक गौरव सिंह पारधी को चौथी बार ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी प्रहलाद गजभिए के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक के निवास ग्राम अंसेरा में यह ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में चंदन नदी उफान पर होने से दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि यदि आगामी बजट सत्र में पुल निर्माण को स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को बजट सत्र में प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और जनहित के इस प्रयास की सराहना की।1
- बालाघाट जिले के चांगोटोला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान ताराचंद जावरे उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है, जो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। बताया गया कि ताराचंद सोमवार शाम साइकिल से पचपेढ़ी से लौट रहे थे।1
- जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाथर गांव के 7 अलग-अलग लोगों ने पुलिस अधीक्षक से सामाजिक बहिष्कार रोकने और उनकी मदद करने की गुहार लगाई है. पीड़ितों तो ने बताया कि बीते दिनों गांव के लोगों के द्वारा चंदा मांगा गया था और यह सामाजिक लोग ग्रामीणों की मांग पर खरे नहीं उतरे तो ग्रामीणों ने सभी का समाज से बहिष्कार कर दिया. यह सभी पीड़ित बनी मजदूरी और खेती किसानी करते हैं. ग्रामीणों ने इन सभी पीड़ितो से बात करने, दुकान से सामग्री देने तथा पानी या अन्य चीजों से सात लोगों के परिवार सहित बहिष्कार कर दिया है. पीड़ितों ने उगली पुलिस पर आरोप लगाया कि जब वह उक्त पूरे मामले पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने गए तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करी गई. जिस पर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल उक्त पूरे मामले की जांच एसडीओपी केवलारी को सौंप है. सवाल यह खड़ा होता है कि 21वीं सदी में भी सामाजिक बहिष्कार जैसी परंपरा जिले में जारी है. और इस पर रोक लगाना असंभव नजर आ रहा है.1