Shuru
Apke Nagar Ki App…
धामनोद पुलिस ने लूट के तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 2.72 लाख का मश्रुका भी किया बरामद धामनोद थाने का मामला संवाददाता जगन्नाथ यादव धार जिले के धामनोद ए बी रोड ब्रिज के नीचे चाकू की नोक पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में धामनोद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय गिरवाल, मनीष भाभर और कमल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बजाज पल्सर बाइक, ओप्पो मोबाइल, एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त चाकू सहित कुल 2 लाख 72 हजार 300 रुपये का मश्रुका बरामद किया है। कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर एएसपी विजय डावर व एस डी ओ पी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में की गई
Jagannath yadav ( Riporter)
धामनोद पुलिस ने लूट के तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 2.72 लाख का मश्रुका भी किया बरामद धामनोद थाने का मामला संवाददाता जगन्नाथ यादव धार जिले के धामनोद ए बी रोड ब्रिज के नीचे चाकू की नोक पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में धामनोद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय गिरवाल, मनीष भाभर और कमल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बजाज पल्सर बाइक, ओप्पो मोबाइल, एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त चाकू सहित कुल 2 लाख 72 हजार 300 रुपये का मश्रुका बरामद किया है। कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर एएसपी विजय डावर व एस डी ओ पी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में की गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेंधवा विधायक ने किले की प्राचीर से किया ध्वजारोहण, जनपद अध्यक्ष ने भी किया झंडा वंदन सेंधवा। शनिवार को सेंधवा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक किले की प्राचीर पर विधायक मोंटू सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। किला परिसर स्थित मंडी शेड में सेंधवा जनपद पंचायत अध्यक्ष लता सीताराम पटेल ने झंडा वंदन किया। ध्वजारोहण के दौरान ध्वज की रस्सी में गांठ होने के कारण कुछ देर परेशानी हुई। इस दौरान झंडे को दो बार नीचे उतारकर रस्सी को ठीक किया गया, जिसके बाद सफलतापूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव उद्बोधन का प्रसारण किया गया। वहीं शहर के एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगर पालिका, मंडी कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए। पूरे शहर में दिनभर देशभक्ति का माहौल नजर आया।1
- धार से गोलू मेवाड़े तिरंगे के अपमान का आरोप, ग्रामीण बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता” लोकेशन – लेंडगांव, तहसील सरदारपुर, जिला धार (म.प्र.) तिरंगा फहराते समय अपमान का आरोप, ग्रामीण का बयान हुआ वायरल लोकेशन – [स्थान] 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रामीण इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए बयान देता नजर आ रहा है।1
- 🇮🇳 अहीर खेड़ा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष! मां शारदा विद्या निकेतन के नन्हे देश प्रेमियों पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा l खरगोन जिले में पिछले 27 सालों से 65 गांवों के विश्वास का केंद्र बने मां शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त का पर्व बेहद भव्य रूप में मनाया गया। विद्यालय में प्राचार्य श्री भास्कर राव द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात गांव में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और बाबा साहब अंबेडकर बने बच्चों का ग्रामवासियों ने फूल बरसाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती उषा राव, प्राचार्य श्री भास्कर राव व संस्था एच.ओ.डी. रितु गुप्ता उप्राचार्य खुशबू यादव ने ग्रामीणों के इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षिका कमिका सावले व सलोनी बिरला के सुव्यवस्थित प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से पूरा आयोजन अनुशासित व यादगार रहा।1
- 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर एक अनोखा नजारा खरगोन जिले के सनावद थाने पर पदस्त थाना प्रभारी अनोखी अंदाज में लिखें देश भक्ति की अपने कदम नहीं रोक सके वीडियो हुआ वायरल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस। के अवसर पर एक तरफ देश भक्ति की धुन पर पूरा देश मगन था वही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस भी अपने कदमों को देशभक्त में झूमते हुए ना रोक सकी वहीं सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव भी तिरंगे को सलामी देते हुए देशभक्ति रखते हुए नजर आए वीडियो हुआ वायरल1
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम..1
- पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल अस्पताल परिसर में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: प्रभारी डॉ. अमर सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा सनावद | स्थानीय अस्पताल परिसर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अस्पताल प्रभारी डॉ. अमर सिंह जी चौहान ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. हंसा पाटीदार मैडम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी डॉ. चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मानव सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस राष्ट्रीय पर्व पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित रहे: डॉ. रविन्द्र फेमरिया जी डॉ. विजय कोरी जी डॉ. के. एस. बालकर जी डॉ. अमन वर्मा जी कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। प्रेस रिपोर्टर ऋषि एरन मो.9826251006 माता चौक, सनावद4
- धार जिलें सरदारपुर तहसील में तिरंगे के अपमान पर भड़का ग्रामीण! बोला— “बंदूक होती तो गोली मार देता” | वीडियो वायरल* स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामले को लेकर उठे सवाल—क्या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हुआ या हुआ अपमान? 🇮🇳 🎥 देखें पूरा वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- नागो के देवता जाहरवीर गोगादेव की हुई छड़ी स्थापना, गोगा नवमी तक प्रतिदिन होगी छड़ी सेवा..1
- स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे गए लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप, बिना बिल खरीदी ने बढ़ाया संदेह; प्रशासन ने लिए सैंपल, जांच के बाद खुलेगा पूरा राज1