दतिया:रात्रि में कार से अवैध गांजा का परिवहन कर रहे तस्कर को थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान किया गिरफ्तार। दतिया:रात्रि में कार से अवैध गांजा का परिवहन कर रहे तस्कर को थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान किया गिरफ्तार। आरोपी तस्कर से 86.85 किलोग्राम गांजा, वर्ना कार सहित करीबन कुल 20 लाख रुपए का मशरूका किया जप्त दतिया पुलिस मुख्या्लय भोपाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची। मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध वाहन क्रमांक UP 16 BV 3535 (वर्ना कार) को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी पुत्र स्व. आशाराम लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई बताया। नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार क्रमांक UP 16 BV 3535 करीबन (11 लाख रुपए कीमती) को भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गांजे के स्रोत एवं इसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। उनि. नीरज कुमारथाना प्रभारी बसई, प्रआर. आर. 228 बृजेन्द्र , प्र.आर. 585 विनोद सेंगर, आर. 985 प्रवेन्द्रव, आर. 894 अमित मिश्रा, आर. 952 अभिषेक गौतम, आर. 430 दीपेश भार्गव, आर. 904 राजकुमार बघेल, आर. 841 सुनील सौर, आर. 16 छोटू सिंह,आर. 954 लोकेन्द्री यादव, आर. 645 मनोज तोमर, आर. 321 गिर्राज प्रजापति की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

- परिषद पुलिस की एक संयुक्त टीम ने ताहिर हार्डवेयर को आगामी आदेश मिलने तक के लिए सील कर दिया है।1
- सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने हाल ही में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद, यह जानकारी सामने आई है कि नगर में बहुत जल्द ही जलप्रदाय की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।1
- स्थानीय क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य नहीं हो पा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री की एक टिप्पणी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के तहत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।1
- मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि मोहन सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें एक खास तोहफा देने जा रही है। राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' नामक एक नई योजना शुरू करने की तैयारी में है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पहल का विशेष लाभ ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा, जहाँ सार्वजनिक परिवहन की कमी अक्सर उन्हें निजी वाहनों में सफर करने पर मजबूर करती है। सरकार का मानना है कि यह योजना महिलाओं की आवाजाही को आसान बनाएगी और उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। रक्षाबंधन पर शुरू होने वाली इस नई परिवहन सेवा को लेकर प्रदेश की महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।1
- शाजापुर जिले के कालापीपल थाने में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहाँ सेवानिवृत्त थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत को विदाई दी गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक रवि भंडारी ने मनोहर सिंह जगेत के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और उनकी प्रभावी नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह विदाई समारोह स्थानीय स्तर पर चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है।1
- राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र 'भारत संवाद' और 'परिवर्तन उदय' तथा 'भारत संवाद' लाइव न्यूज़ चैनल अपनी प्रमुख खबरें भोपाल संभाग के पाठकों तक पहुँचा रहे हैं। सैफ अली को इन दोनों समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल के लिए भोपाल संभाग का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। पाठकों से आग्रह किया गया है कि वे इन माध्यमों के साथ बने रहकर आज की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। खबर एवं विज्ञापन संबंधी आवश्यकताओं के लिए 9039403567 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- देवास के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जवाहर नगर गजरा सेक्टर एलआईजी के निवासियों ने अपने मकानों की रजिस्ट्री और मालिकाना हक की माँग को लेकर प्रदर्शन किया। इस हंगामे के दौरान, तनाव और चिंता के चलते एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ से बाद में उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। बताया गया है कि महिला ने तनाव के कारण खाना भी नहीं खाया था। रहवासियों का आरोप है कि उन्हें गजरा गियर्स लिमिटेड की हायर परचेज योजना के तहत ये मकान वर्षों पहले दिए गए थे। उनके अनुसार, पूरी राशि जमा होने के बावजूद आज तक मकानों की रजिस्ट्री नहीं की गई है। करीब 45 वर्षों से इन मकानों में रह रहे परिवार अब बेदखली और कुर्की के डर में जी रहे हैं। इस मामले को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि वे पूरे मामले की जाँच कर एक न्यायसंगत समाधान निकालेंगे।1
- देवास जिले के पीपलरावाँ में जमीअत उलमा ए हिन्द और अहले इस्लाम पंचायत ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुख्य मांग उठाई है। इसके अतिरिक्त, संगठनों ने समाज में नशा मुक्ति सुनिश्चित करने के लिए भी पुरजोर मांग की है।1