logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल श्रम के खिलाफ 12 से 25 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, जिलाधिकारी ने गठित कीं 10 टीमें* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की संशोधित नियमावली 2016 के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रमिकों से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत कानपुर मंडल के लिए दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य तय किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा की गई। सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने जानकारी दी कि बाल श्रम उन्मूलन के प्रभावी प्रवर्तन के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारियों को भी निरीक्षक नामित किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए 10 टीमों का गठन करते हुए निर्देश दिया कि सभी टीमें 12 मार्च से 25 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें और बाल श्रमिकों का चिन्हांकन सुनिश्चित करें। अभियान की समीक्षा 27 मार्च को की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चिन्हित बाल एवं किशोर श्रमिकों की सूची शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराकर उनका शैक्षिक पुनर्वास कराया जाए। साथ ही बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत विद्यालय से बाहर हुए बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजकर उनका पुनः विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह , खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रेड यूनियन की ओर से अनिल उपाध्याय तथा फीटा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने भी बैठक में भाग लेते हुए बाल श्रम उन्मूलन को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अपने सुझाव दिए।

3 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
34a62871-c05f-445a-bbab-930a5d0c07d5

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohammed Ziyan
    1
    Post by Mohammed Ziyan
    user_Mohammed Ziyan
    Mohammed Ziyan
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर -मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्टंट करने का वीडियो वायरल, मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से चालक ने किया जानलेवा स्टंट, जरा सी चूक चालक की जान पर पड़ सकती थी भारी, खनन साइट पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली के टूका गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
    1
    हमीरपुर -मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्टंट करने का वीडियो वायरल,
मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से चालक ने किया जानलेवा स्टंट,
जरा सी चूक चालक की जान पर पड़ सकती थी भारी,
खनन साइट पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
राठ कोतवाली के टूका गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • bhitar gaon mein Koi bhi doctor ne Rahe to aata subah Aaj bhi dekhkar Chala jata Hai iske bad bhi vahi aata hai पांच-छह baje aata Hai jab marij chale jaate Hain sab duty nahin duty ke naam per mushkil Ka ek ghante bhi nahin rukte aate Hain bus chale jaate Hain Koi marij a Raha koi matlab nahin yah doctoron ki laparvahi hai aur aspataal ki jugadi Hai Jo log Hain vah marijon Se is tarah se baat karte hain ki poochho nahin na yahan per Koi Pankaj Sudha Hai Na Koi kuchh Hai Hay bhi hai to chalta hi nahin hai koi matlab nahin Hai Kisi Se kuchh bhi kaho to Koi sunta bhi nahin Hai aur koi chij poochhne Lago to bahut Tej akad ke bolata hai
    1
    bhitar gaon mein Koi bhi doctor ne Rahe to aata subah Aaj bhi dekhkar Chala jata Hai iske bad bhi vahi aata hai पांच-छह baje aata Hai jab marij chale jaate Hain sab duty nahin duty ke naam per mushkil Ka ek ghante bhi nahin rukte aate Hain bus chale jaate Hain Koi marij a Raha koi matlab nahin yah doctoron ki laparvahi hai aur aspataal ki jugadi Hai Jo log Hain vah marijon Se is tarah se baat karte hain ki poochho nahin na yahan per Koi Pankaj Sudha Hai Na Koi kuchh Hai Hay bhi hai to chalta hi nahin hai koi matlab nahin Hai Kisi Se kuchh bhi kaho to Koi sunta bhi nahin Hai aur koi chij poochhne Lago to bahut Tej akad ke bolata hai
    user_Shiva Varma
    Shiva Varma
    नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग 🚨 इज़राइल में अफ़रा-तफ़री शुरू, देश छोड़ने के लिए बंकरों में विरोध प्रदर्शन की नई लहर शुरू, ईरान और हिज़्बुल्लाह इज़राइल पर हमला जारी रखे हुए हैं ये इतने जालिम है मशीने भी इनका साथ नहीं दे रही है
    1
    ब्रेकिंग 🚨 इज़राइल में अफ़रा-तफ़री शुरू, देश छोड़ने के लिए बंकरों में विरोध प्रदर्शन की नई लहर शुरू, ईरान और हिज़्बुल्लाह इज़राइल पर हमला जारी रखे हुए हैं
ये इतने जालिम है मशीने भी इनका साथ नहीं दे रही है
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर टक्कर के बाद कार नहर में जा गिरी कार में सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, फिर JCB की मदद से कार को नहर से निकाला गया. मामला कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र का है.
    1
    तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर 
टक्कर के बाद कार नहर में जा गिरी
कार में सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला, फिर JCB की मदद से कार को नहर से निकाला गया.
मामला कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र का है.
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश - तिरुमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए भेजा जा रहा करीब 21 हजार लीटर देशी घी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया टैंकर पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कई लोग बाल्टी, डिब्बे व बर्तनों में घी भरकर ले जाने लगे, सड़क पर फैले घी को भी लोग अपने साथ ले जाते नजर आए सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि तब तक काफी मात्रा में घी लोग अपने साथ ले जा चुके थे
    1
    आंध्र प्रदेश - तिरुमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए भेजा जा रहा करीब 21 हजार लीटर देशी घी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया
टैंकर पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कई लोग बाल्टी, डिब्बे व बर्तनों में घी भरकर ले जाने लगे, सड़क पर फैले घी को भी लोग अपने साथ ले जाते नजर आए
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि तब तक काफी मात्रा में घी लोग अपने साथ ले जा चुके थे
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • 9389401141
    3
    9389401141
    user_Mohammed Ziyan
    Mohammed Ziyan
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.