साहब पति हैं नहीं और बिटिया के दिल में हैं छेद डीएम बोले आरबीएसके से कराएंगे इलाज हरदोई। साहब! पति हैं नहीं और छह साल की बिटिया के दिल में छेद है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है इससे पुत्री का उपचार करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। जैसे ही यह पीड़ा मंदारा निवासी अंजू मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताई तो स्वामी विवेकानंद सभागार में मौजूद सभी की नजरें बच्ची की तरफ घूम गईं। महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति-5.0 में बृहस्पतिवार को हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला-बालिकाओं से संवाद किया। उनकी समस्याओं, उनकी शिकायतों को सुना। मदारा की अंजू मिश्रा ने बताया कि दो पुत्रियां हैं। छह साल की आस्था के दिल में छेद है। उपचार के खर्च के लिए आर्थिक सक्षम भी नहीं हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले को संवेदनशीलता से लिया। पूरी बात सुनी और अंजू को आश्वस्त किया कि अब चिंता न करना, सब ठीक हो जाएगा।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भवनाथ पांडेय से कहा कि बिटिया का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम में कराया जाए। इसकी सभी औपचारिकता जल्द पूरी करा ली जाएं। वहीं, डीपीओ से कहा कि दोनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने की भी प्रक्रिया पूरी करा ली जाए ताकि उनके पालन-पोषण के लिए आर्थिक मदद मिलनी शुरू हो जाए। ऐसे ही एक युवती ने ससुराल में मारपीट और उत्पीड़न, एक अन्य ने मां की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की।

- #हरदोई: पुलिस लाइन के ऑफीसर्स हॉस्टल के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया,जब दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।ऑटो रिक्शा चालक और बाइक सवार के बीच शुरू हुआ विवाद करीब 10 मिनट तक जमकर मारपीट में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि इतने लंबे समय तक हंगामा चलता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। जबकि हॉस्टल में और अंदर पुलिस लाइन में सैकड़ो पुलिस वाले हर समय मौजूद रहते हैं। आसपास मौजूद लोग व राहगीर भी तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। आखिरकार मामला जैसे-तैसे शांत हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र में नेवलिया गांव में मिशन सत्य के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया , और उनका महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 1090 वीमेन हेल्पलाइन जैसे नंबरों की जान विस्तार से जानकारी दी गई वह सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा द्वारा गांव गांव जाकर महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है उनकी इस पहल से ग्रामीण सराहना कर रहे हैं.।1
- Post by Ankit Singh4
- नगर पालिका में 3महीने से ज्यादा समय हो गया है और कई बार शिकायत पत्र दिये हुऐ हैं अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है न कोई सड़क बनी और न कोई साफ-सफाई हुई है ना ही कोई नाला बना अधिकारी शिकायत को अनदेखा कर देते है कुछ दिनो के बाद बरसात का पानी मोहल्ले के घरों में भर जायेगा और कई हफ्तों तक भरा रहता है लेकिन नगर पालिका के अधिकारीयों को शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते3
- हरदोई: बीच सड़क 'सुल्तान' बने दो युवक, पुलिस लाइन के सामने जमकर चले लात-घूंसे!वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...... #ViralVideo #RoadFight #DesiDangal #StreetFight #ViralNews #Kalesh #SocialMediaViral #TrendingNow #बीच_सड़क_दंगल #दे_दना_दन #सुल्तान_ऑफ_हरदोई #बिना_बात_का_बवाल #SavageHardoi #CityKotwali #PoliceLineHardoi #UPPolice #LawAndOrder1
- रिपोर्टर: रजनीश शर्मा, चन्दन हरदोई हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के साथ हुई लूट की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी जोन लखनऊ, किरण एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पीड़ित ज्वेलर्स से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आईजी किरण एस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को सक्रियता और तत्परता के साथ जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।2
- #हरदोई। जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अज्ञात कारणों से खलिहान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।1