सिसई : सिसई प्रखंड के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा में कराया गया योगाभ्यास माइग्रेन व तनाव से मुक्ति के लिए अपने इष्टदेव का ध्यान कर हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करें - योगगुरु गजराज महतो सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में 12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया। और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
सिसई : सिसई प्रखंड के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा में कराया गया योगाभ्यास माइग्रेन व तनाव से मुक्ति के लिए अपने इष्टदेव का ध्यान कर हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करें - योगगुरु गजराज महतो सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा,
सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में 12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को
सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने तीन जीवन
दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया। और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
- राँची। कांटाटोली में सुबह से यात्री बसों की बे बेतरतीब आवाजाही की वजह से जाम लग रहा है। जिसमें खास कर स्कूली बच्चे फंस रहे हैं।1
- IMPACT FEATURE: Patanjali Wellness Centre अंदर से कैसा दिखता है? | Patanjali Yogpeeth Haridwar Tour1
- Post by Lalmohan munda2
- भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- राँची। कांटाटोली में सुबह से यात्री बसों की बे बेतरतीब आवाजाही की वजह से जाम लग रहा है। जिसमें खास कर स्कूली बच्चे फंस रहे हैं।1
- हिंदपीड़ी निवासी अनस रजा़ ने CBSE Board में हासिल किए 93 परसेंट।1
- गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।” इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- समर्पण दीप बी एड कॉलेज रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की । कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई दिनेश रोहित कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।1
- Report By Ashraf Khan Sameer राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक बार फिर प्रतिभा की चमक सामने आई है। 16 वर्षीय मोहम्मद अनस रज़ा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93% अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। मोहम्मद अनस रज़ा, रांची के प्रतिष्ठित St. John’s English Medium School के छात्र हैं। उनकी इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अनस की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सहयोग और अनुशासन को दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अनस की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिंदपीढ़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाके से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। अनस रज़ा अब आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं और देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं। ✨ खास बात: अनस रज़ा की यह सफलता इस बात का संदेश देती है कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती—जरूरत होती है तो सिर्फ मेहनत और हौसले की।1