logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने को लेकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप मथुरा जनपद के कोसी कलां के ग्राम गिढ़ोह की रहने वाली पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने को लेकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बताया जान का खतरा

12 hrs ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने को लेकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप मथुरा जनपद के कोसी कलां के ग्राम गिढ़ोह की रहने वाली पीड़ित महिला ने न्याय न मिलने को लेकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बताया जान का खतरा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा में 41 वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान की महत्ता पर दिया गया जोर डॉक्टरों ने की अपील ​उत्तर प्रदेश भर में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आई विशेषज्ञों ने नेत्रदान के महत्व और इसकी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी ​कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह पखवाड़ा आम जनमानस को नेत्रदान के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महादान है जिसकी उपयोगिता वही समझ सकता है जो दृष्टिहीनता का सामना कर रहा है मानव शरीर का कोई भी अंग मृत्यु के पश्चात किसी काम नहीं आता लेकिन मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर यदि डॉक्टरों की टीम को सूचित किया जाए तो कॉर्निया का छोटा सा हिस्सा सुरक्षित निकालकर किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को नई रोशनी दी जा सकती है ​अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निधि राघव ने बताया कि भारत में 32 लाख से अधिक लोग कॉर्निया संबंधी अंधापन Corneal Blindness से पीड़ित हैं उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को केवल कॉर्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से पुन दृष्टि प्रदान की जा सकती है ​डॉ राघव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़ा सामाजिक हित का कार्य है समाज में जितनी अधिक जागरूकता फैलेगी उतने ही अधिक दृष्टिहीन लोगों के जीवन में अंधेरा दूर कर नया उजाला लाया जा सकेगा कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी डॉक्टरों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया
    4
    मथुरा में 41 वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान की महत्ता पर दिया गया जोर डॉक्टरों ने की अपील
​उत्तर प्रदेश भर में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें आई विशेषज्ञों ने नेत्रदान के महत्व और इसकी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी ​कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह पखवाड़ा आम जनमानस को नेत्रदान के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महादान है जिसकी उपयोगिता वही समझ सकता है जो दृष्टिहीनता का सामना कर रहा है मानव शरीर का कोई भी अंग मृत्यु के पश्चात किसी काम नहीं आता लेकिन मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर यदि डॉक्टरों की टीम को सूचित किया जाए तो कॉर्निया का छोटा सा हिस्सा सुरक्षित निकालकर किसी दृष्टिहीन व्यक्ति को नई रोशनी दी जा सकती है ​अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निधि राघव ने बताया कि भारत में 32 लाख से अधिक लोग कॉर्निया संबंधी अंधापन Corneal Blindness से पीड़ित हैं उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को केवल कॉर्निया ट्रांसप्लांट के माध्यम से पुन दृष्टि प्रदान की जा सकती है ​डॉ राघव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़ा सामाजिक हित का कार्य है समाज में जितनी अधिक जागरूकता फैलेगी उतने ही अधिक दृष्टिहीन लोगों के जीवन में अंधेरा दूर कर नया उजाला लाया जा सकेगा कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी डॉक्टरों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्री स्वामी हरिदास महाराज का 546वां आविर्भाव महोत्सव 13 से 19 सितंबर तक, सप्त दिवसीय आयोजन में होंगे विविध कार्यक्रम मथुरा। ब्रज की पावन धरा पर संगीत, भक्ति और साधना की अनुपम परंपरा के प्रतीक श्री स्वामी हरिदास महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव का भव्य आयोजन 13 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जाएगा। सप्त दिवसीय इस महोत्सव को लेकर श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट, मथुरा द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य महोत्सव की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाना रहा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव के दौरान सात दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन उत्सव में शामिल होकर श्री स्वामी हरिदास महाराज की भक्ति, साधना एवं संगीत परंपरा से जुड़ सकें और महोत्सव का आनंद ले सकें। आयोजकों के अनुसार 13 सितंबर से महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसके बाद 19 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में संत-महात्माओं का सानिध्य, भजन-संकीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं श्री स्वामी हरिदास महाराज की भक्ति परंपरा से जुड़े आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज का ब्रजभूमि से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है। उनकी भक्ति और संगीत साधना ने भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं ब्रज की भक्ति परंपरा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में उनके आविर्भाव महोत्सव का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। सप्त दिवसीय महोत्सव को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं ब्रजवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज की भक्ति, संगीत, संस्कृति और संत परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरा ब्रज क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिकता से सराबोर नजर आएगा।
    1
    श्री स्वामी हरिदास महाराज का 546वां आविर्भाव महोत्सव 13 से 19 सितंबर तक, सप्त दिवसीय आयोजन में होंगे विविध कार्यक्रम

मथुरा। ब्रज की पावन धरा पर संगीत, भक्ति और साधना की अनुपम परंपरा के प्रतीक श्री स्वामी हरिदास महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव का भव्य आयोजन 13 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जाएगा। सप्त दिवसीय इस महोत्सव को लेकर श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट, मथुरा द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य महोत्सव की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं तक पहुंचाना रहा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज के आविर्भाव महोत्सव के दौरान सात दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पावन उत्सव में शामिल होकर श्री स्वामी हरिदास महाराज की भक्ति, साधना एवं संगीत परंपरा से जुड़ सकें और महोत्सव का आनंद ले सकें।

आयोजकों के अनुसार 13 सितंबर से महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसके बाद 19 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में संत-महात्माओं का सानिध्य, भजन-संकीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं श्री स्वामी हरिदास महाराज की भक्ति परंपरा से जुड़े आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज का ब्रजभूमि से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है। उनकी भक्ति और संगीत साधना ने भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं ब्रज की भक्ति परंपरा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे में उनके आविर्भाव महोत्सव का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।

सप्त दिवसीय महोत्सव को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं ब्रजवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की गई।

आयोजकों ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज की भक्ति, संगीत, संस्कृति और संत परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री स्वामी हरिदास महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरा ब्रज क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिकता से सराबोर नजर आएगा।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा के राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालु ने डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। वहीं, लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा करने के लिए आए थे। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह राधाकुंड पहुंचे और स्नान करने लगे। पीड़ित के मुताबिक, स्नान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने राधाकुंड चौकी पर भी घटना की जानकारी दी। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले राधाकुंड में आखिर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या व्यवस्था है? बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जरूरी सामान और नकदी लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में अगर स्नान के दौरान ही उनका सामान सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वहीं, इसी बीच बीती रात राधाकुंड में एक इलेक्ट्रिकल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को भनक लगने पर मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है। राधाकुंड में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अब देखना होगा कि राधा रमन पाल के बैग चोरी के मामले में पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और श्रद्धालु का चोरी हुआ सामान बरामद हो पाता है या नहीं। साथ ही, पुलिस राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    मथुरा के राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालु ने डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। वहीं, लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा करने के लिए आए थे। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह राधाकुंड पहुंचे और स्नान करने लगे।
पीड़ित के मुताबिक, स्नान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने राधाकुंड चौकी पर भी घटना की जानकारी दी।
अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले राधाकुंड में आखिर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या व्यवस्था है? बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जरूरी सामान और नकदी लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में अगर स्नान के दौरान ही उनका सामान सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
वहीं, इसी बीच बीती रात राधाकुंड में एक इलेक्ट्रिकल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को भनक लगने पर मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है।
राधाकुंड में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
अब देखना होगा कि राधा रमन पाल के बैग चोरी के मामले में पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और श्रद्धालु का चोरी हुआ सामान बरामद हो पाता है या नहीं। साथ ही, पुलिस राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती" अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।
    4
    "पीएम श्री विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने लिखी माता पिता के नाम पाती"
अमर दीप सेन डीग आगामी नगरीय निकाय तथा पंचायत आम चुनाव 2026 के दृष्टिगत स्वीप केलेंडर के अनुसार डीग जिले के  पीएम श्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए माता पिता के नाम पाती लिख कर मतदान के प्रति अलख जगाने का अभियान चलाया। इस पाती के माध्यम से पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, महिलाओं, युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिला कलेक्टर द्वारा निर्धारित निर्देशों की अनुपालना में पीएम श्री विद्यालय बहज में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत  छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 11 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र के इस यज्ञ में मतदान रूपी आहुति देकर अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया। उसके बाद  आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की ईएलसी प्रभारी हेमंत कौर के नेतृत्व में  विद्यार्थियों ने शानदार और आकर्षक पोस्टकार्डों पर पाती लिख कर माता पिता को मतदान स्थल तक जाने की भावुक अपील भी की।आकर्षक,शानदार और उत्कृष्ट पाती लेखन वाले श्रेष्ठ विद्यार्थियों को  पारितोषिक भी प्रदान किए गए। मतदाता जागरूकता में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय बहज के विद्यार्थियों ने मनमोहक और जोशीले नारों के द्वारा सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मातृशक्ति को बिना किसी प्रलोभन या भय के मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इसी क्रम में कुछ विद्यार्थियों ने अपनी अपनी पाती को   उपस्थित महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं के समक्ष पढ़कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया । पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा एवं वरिष्ठ ईएलसी प्रभारी मेघश्याम ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जागरूक महिला पूरे परिवार व समाज को सही दिशा दे सकती है। अतः वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य को बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मातृशक्ति और संभागियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की पुनः शपथ दिलाई गई।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर इलाज न मिलने पर, स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई की मांग। मथुरा में सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुए विशाल के इलाज को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि 27 अगस्त की रात गायत्री तपोभूमि के सामने ऑटो की टक्कर से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को बैटरी ई-रिक्शा के जरिए करीब 300 मीटर दूर स्थित उत्कर्ष हॉस्पिटल ले जाया गया। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने घायल को स्ट्रेचर पर अंदर लेने के बजाय वापस कर दिया और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद घायल को ब्रज चिकित्सालय, मथुरा यानी दरेशी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यहां भी तत्काल आवश्यक उपचार नहीं मिल सका। मामले में परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा को लिखित शिकायत देकर संबंधित अस्पतालों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जांच, कार्रवाई और अस्पतालों की मान्यता-पंजीकरण की जांच की मांग की है। अब सवाल है—अगर गंभीर घायल को समय पर इलाज नहीं मिलेगा, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी होगी? स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। बाइट: चंद्र शेखर शिकायतकर्ता
    3
    गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर इलाज न मिलने पर, स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई की मांग।
मथुरा में सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुए विशाल के इलाज को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि 27 अगस्त की रात गायत्री तपोभूमि के सामने ऑटो की टक्कर से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल को बैटरी ई-रिक्शा के जरिए करीब 300 मीटर दूर स्थित उत्कर्ष हॉस्पिटल ले जाया गया। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने घायल को स्ट्रेचर पर अंदर लेने के बजाय वापस कर दिया और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई।
इसके बाद घायल को ब्रज चिकित्सालय, मथुरा यानी दरेशी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यहां भी तत्काल आवश्यक उपचार नहीं मिल सका।
मामले में परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा को लिखित शिकायत देकर संबंधित अस्पतालों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जांच, कार्रवाई और अस्पतालों की मान्यता-पंजीकरण की जांच की मांग की है।
अब सवाल है—अगर गंभीर घायल को समय पर इलाज नहीं मिलेगा, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी होगी? स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
बाइट: चंद्र शेखर शिकायतकर्ता
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फंलेंडी के सरकारी स्कूल तक नहीं पहुचा पक्का रास्ता ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    1
    फंलेंडी  के सरकारी स्कूल तक नहीं पहुचा पक्का रास्ता ! नूह, मेवात से मोहम्मद आजाद !
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा मानदेय बढ़कर 12 हजार हुआ मिलेंगे स्मार्टफोन और कैशलेस इलाज ​मथुरा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है अयोध्या धाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए की गई घोषणाओं और सौगातों के क्रम में जनपद मथुरा में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र साड़ी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार प्रति माह कर दिया गया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और उनके परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख तक के नि:शुल्क एवं कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की गई है विभागीय योजनाओं की पारदर्शी व ऑनलाइन मॉनिटरिंग और डेटा फीडिंग के लिए कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं पहले मिलने वाली 2 साड़ियों के स्थान पर अब प्रतिवर्ष 3 साड़ियों का प्रावधान किया गया है जिसकी धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है ताकि बिचौलियों की गुंजाइश खत्म हो सके ​कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया ​जनपद मथुरा में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं साड़ी का वितरण किया गया अनाथ बच्चों की संपूर्ण शिक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है जिसके तहत पात्र बच्चों और बालिकाओं को स्वीकृत पत्र व प्रमाण पत्र दिए गए अति कुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 11 बच्चों की माताओं को पोषण पोटली एवं सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराकर स्वस्थ बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ​प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण संस्कार और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है सरकार द्वारा दी गई इन सुविधाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अधिक मनोयोग समर्पण एवं गंभीरता से जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करेंगी जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होगा
    4
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा मानदेय बढ़कर 12 हजार हुआ मिलेंगे स्मार्टफोन और कैशलेस इलाज
​मथुरा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है अयोध्या धाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए की गई घोषणाओं और सौगातों के क्रम में जनपद मथुरा में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र साड़ी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार प्रति माह कर दिया गया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और उनके परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख तक के नि:शुल्क एवं कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की गई है विभागीय योजनाओं की पारदर्शी व ऑनलाइन मॉनिटरिंग और डेटा फीडिंग के लिए कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं पहले मिलने वाली 2 साड़ियों के स्थान पर अब प्रतिवर्ष 3 साड़ियों का प्रावधान किया गया है जिसकी धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है ताकि बिचौलियों की गुंजाइश खत्म हो सके ​कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया ​जनपद मथुरा में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं साड़ी का वितरण किया गया अनाथ बच्चों की संपूर्ण शिक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है जिसके तहत पात्र बच्चों और बालिकाओं को स्वीकृत पत्र व प्रमाण पत्र दिए गए अति कुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 11 बच्चों की माताओं को पोषण पोटली एवं सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराकर स्वस्थ बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ​प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों के पोषण संस्कार और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है सरकार द्वारा दी गई इन सुविधाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अधिक मनोयोग समर्पण एवं गंभीरता से जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करेंगी जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार होगा
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मथुरा के राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालु ने डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। वहीं, लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा करने के लिए आए थे। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह राधाकुंड पहुंचे और स्नान करने लगे। पीड़ित के मुताबिक, स्नान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने राधाकुंड चौकी पर भी घटना की जानकारी दी। अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले राधाकुंड में आखिर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या व्यवस्था है? बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जरूरी सामान और नकदी लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में अगर स्नान के दौरान ही उनका सामान सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वहीं, इसी बीच बीती रात राधाकुंड में एक इलेक्ट्रिकल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को भनक लगने पर मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है। राधाकुंड में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अब देखना होगा कि राधा रमन पाल के बैग चोरी के मामले में पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और श्रद्धालु का चोरी हुआ सामान बरामद हो पाता है या नहीं। साथ ही, पुलिस राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    मथुरा के राधाकुंड में 84 कोसीय परिक्रमा करने आए श्रद्धालु का स्नान के दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद श्रद्धालु ने डायल 112 और राधाकुंड चौकी पुलिस को सूचना दी। वहीं, लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ 84 कोसीय परिक्रमा करने के लिए आए थे। मंगलवार, 8 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वह राधाकुंड पहुंचे और स्नान करने लगे।
पीड़ित के मुताबिक, स्नान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एमआई कंपनी का मोबाइल फोन और करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने राधाकुंड चौकी पर भी घटना की जानकारी दी।
अब सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वाले राधाकुंड में आखिर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की क्या व्यवस्था है? बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ जरूरी सामान और नकदी लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में अगर स्नान के दौरान ही उनका सामान सुरक्षित नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
वहीं, इसी बीच बीती रात राधाकुंड में एक इलेक्ट्रिकल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दुकानदार को भनक लगने पर मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है।
राधाकुंड में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर प्रभावी रोक कब लगेगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
अब देखना होगा कि राधा रमन पाल के बैग चोरी के मामले में पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और श्रद्धालु का चोरी हुआ सामान बरामद हो पाता है या नहीं। साथ ही, पुलिस राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला समेत छह घायल; तहसील परिसर के बाद घर पर भी हमला मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के जचौदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पहले तहसील परिसर में एक युवक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद शाम को एक पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उसके घर पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। वहीं, तहसील परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र हरीश चंद का खसरा संख्या 427 की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर रामू उर्फ रामप्रकाश पुत्र भगवान सिंह से विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर कपिल अपनी शिकायत के संबंध में तहसीलदार कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान तहसील परिसर में रामू पुत्र भगवान सिंह, अमित पुत्र विजेंद्र सिंह सहित दो अज्ञात लोगों ने कपिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला तहसील परिसर तक ही सीमित नहीं रहा। शाम के समय रामप्रकाश, विजेंद्र, अमित, राजू, अजय, पूरन, अमन और तन्नू सहित अन्य लोग एकजुट होकर कपिल के घर पहुंचे और वहां हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें एक महिला सहित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक ही विवाद को लेकर तहसील परिसर और बाद में घर पर हुई मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।
    1
    जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला समेत छह घायल; तहसील परिसर के बाद घर पर भी हमला

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के जचौदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पहले तहसील परिसर में एक युवक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद शाम को एक पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उसके घर पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। वहीं, तहसील परिसर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र हरीश चंद का खसरा संख्या 427 की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर रामू उर्फ रामप्रकाश पुत्र भगवान सिंह से विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर कपिल अपनी शिकायत के संबंध में तहसीलदार कार्यालय पहुंचा था।

आरोप है कि इसी दौरान तहसील परिसर में रामू पुत्र भगवान सिंह, अमित पुत्र विजेंद्र सिंह सहित दो अज्ञात लोगों ने कपिल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला तहसील परिसर तक ही सीमित नहीं रहा। शाम के समय रामप्रकाश, विजेंद्र, अमित, राजू, अजय, पूरन, अमन और तन्नू सहित अन्य लोग एकजुट होकर कपिल के घर पहुंचे और वहां हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें एक महिला सहित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

एक ही विवाद को लेकर तहसील परिसर और बाद में घर पर हुई मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। वायरल वीडियो की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.