चट्टीअनंतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टीअनंतपुर टोंगरी के पास मंगलवार को लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से सटे बिहार क्षेत्र में इन दिनों एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के तहत झारखंड क्षेत्र से हाइवा वाहनों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है तथा सड़क को समतल करने के लिए भारी मशीनों से लेवलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यकि अचानक सड़क निर्माण में लगी मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि शव मशीन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

- Post by Abhay Kumar1
- महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।1
- विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। इस दौरान कुल सोलह सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।1
- सम्राट चौधरी बने सीएम तो खत्म होगी शराबबंदी? अनंत सिंह का बड़ा बयान #v#fbreelsfyp #nitishkumarnews #janadeshnews #trending #BiharCM1
- हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एसी मिस्त्री मो. सलीम उर्फ गुड्डू की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि काम के दौरान कोई सेफ्टी सुविधा नहीं दी गई थी। घटना के विरोध में परिजनों ने सदर अस्पताल गेट के सामने जाम कर दिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।1
- विक्की मंडल और डॉली सिंह की शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।1
- बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।1
- जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु नल-जल योजनाओं का घर-घर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया, ताकि हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 💧 #JalJeevanMission #Aurangabad #PublicService #GoodGovernance #WaterForAll #नलजल Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar1
- विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान भंडार निवासी सतीश चंद्र पांडेय (50 वर्ष) के रूप में हुई है।1