झूंसी में चोरी की लाइव वीडियो देखे सिर्फ संवेदना न्यूज पर प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना-3 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की है। पीड़ित अविनाश मिश्र के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात चोर बाइक से उसके घर के पास पहुंचे। एक चोर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो चोर घर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बावजूद जब बुलेट का लॉक नहीं टूट सका तो चोरों ने पास में खड़ी दूसरी बाइक को निशाना बनाया। दोनों चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ दिया और वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद पीछे वाली गली से एक चोर पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित ने बाइक का नंबर WB 38 BA 6067 बताते हुए झूंसी थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद वह कई बार थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय कथित रूप से उसे टाल-मटोल करते हुए ई-एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।अविनाश मिश्र ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करेगा। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस चोरों के खिलाफ कब कार्रवाई करती है और चोरी की बाइक बरामद कर पाती है या नहीं।
झूंसी में चोरी की लाइव वीडियो देखे सिर्फ संवेदना न्यूज पर प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास योजना-3 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की है। पीड़ित अविनाश मिश्र के अनुसार, 11 सितंबर की रात करीब तीन बजे तीन अज्ञात चोर बाइक से उसके घर के पास पहुंचे। एक चोर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो चोर घर के बाहर खड़ी बुलेट का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बावजूद जब बुलेट का लॉक नहीं टूट सका तो चोरों ने पास में खड़ी दूसरी बाइक को निशाना बनाया। दोनों चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ दिया और वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद पीछे वाली गली से एक चोर पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पीड़ित ने बाइक का नंबर WB 38 BA 6067 बताते हुए झूंसी थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद वह कई बार थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय कथित रूप से उसे टाल-मटोल करते हुए ई-एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।अविनाश मिश्र ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से करेगा। अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस चोरों के खिलाफ कब कार्रवाई करती है और चोरी की बाइक बरामद कर पाती है या नहीं।
- आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों से रूबरू हुए गोपीगंज के प्लंबर सुप्रीम इंडस्ट्रीज ने गोपीगंज के प्लंबरों को दी स्मार्ट एवं आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी गोपीगंज (भदोही)। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिवीजन की ओर से अपने अधिकृत वितरक (Auth.डिस्ट्रीब्यूटर)अनित एंटरप्राइजेज (Proprietor अंकित मिश्रा के तत्वावधान में गोपीगंज होटल में प्लंबिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र के प्लंबरों को आधुनिक प्लंबिंग तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ उनके तकनीकी कौशल को और अधिक बेहतर बनाना था। कार्यशाला में क्षेत्र के लगभग 50 से 60 प्लंबरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज की तकनीकी टीम ने प्रतिभागियों को प्लंबिंग कार्य से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अंडरग्राउंड एवं एचडी ग्राउंड सीवर लाइन सिस्टम के सही इंस्टॉलेशन, वॉटर टैंक की वैज्ञानिक एवं सुरक्षित स्थापना तथा संपूर्ण प्लंबिंग लाइन के उचित संयोजन और रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। तकनीकी सत्र के दौरान प्लंबरों को विभिन्न प्लंबिंग सिस्टम में सही इंस्टॉलेशन प्रक्रिया, बेहतर कार्यप्रणाली और उत्पादों के उचित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए तकनीकी सवालों एवं जिज्ञासाओं का भी विशेषज्ञों ने समाधान किया। कार्यक्रम में गोपीगंज क्षेत्र के स्थानीय डीलर एवं प्रमुख व्यवसायी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी की तकनीकी टीम से श्री शरद यादव एवं श्री लावा सिंह तथा सेल्स टीम से श्री अजीत सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्लंबरों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें नई तकनीकों को समझने और अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने में काफी मदद करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुप्रीम इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी प्लंबरों एवं तकनीशियनों के कौशल विकास और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन करती रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं उच्च गुणवत्ता वाली प्लंबिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। रिपोर्टर नीरज सरोज2
- सत्य निकेतन हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट | जो दिखा, वो चौंकाने वाला है #सत्य_निकेतन #सत्यनिकेतनहादसा #ग्राउंडरिपोर्ट #GroundReport #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #हादसा #मौके_से_रिपोर्ट #GroundReporting #MissingNewsIndia #NewsUpdate #ViralNews #IndiaNews #दिल्ली_न्यूज़1
- रोस्टर के नाम पर दो-दो से तीन-तीन घंटे गुल हो रही बिजली, ग्रामीण परेशान महावीरन मेन पावर हाउस से कटौती का असर; किसानों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, अधिकारी बोले- रोस्टर के अनुसार हो रही आपूर्ति फूलपुर। विद्युत विभाग के मेन पावर हाउस महावीरन से होने वाली बिजली कटौती ने विद्युत उपखंड फूलपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टर के नाम पर लगातार दो-दो से तीन-तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। कई बार बिजली आने के कुछ ही देर बाद दोबारा कटौती शुरू हो जाती है। इससे लोगों को यह समझना मुश्किल हो रहा है कि निर्धारित रोस्टर के तहत कितनी कटौती होनी है और कितनी अघोषित कटौती की जा रही है। सिंचाई के लिए रात में जागने को मजबूर किसान बिजली कटौती का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। मौजूदा समय में खेतों में सिंचाई की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान विद्युत मोटर और नलकूपों के सहारे खेतों की सिंचाई करते हैं। लेकिन दिन और रात में लंबे समय तक बिजली गायब रहने से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में बिजली नहीं मिलने पर किसान रात में सिंचाई करने की तैयारी करते हैं, लेकिन उस समय भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में किसानों को बिजली आने का इंतजार करते हुए रात में कई घंटे जागना पड़ता है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों पर भी असर पड़ने की चिंता किसानों को सताने लगी है। बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। रात में पढ़ाई के समय बिजली चले जाने से बच्चों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती होने से घरों में बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग से शिकायत करने पर रोस्टर का हवाला दिया जाता है। यदि रोस्टर के अनुसार कटौती हो रही है तो लोगों को इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए, ताकि किसान सिंचाई और विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की व्यवस्था उसी हिसाब से कर सकें। शिकायत पर मिलता है रोस्टर का हवाला बिजली कटौती को लेकर जब उपखंड फूलपुर के विद्युत अधिकारियों से ग्रामीण संपर्क करते हैं तो उन्हें रोस्टर के अनुसार आपूर्ति किए जाने की बात बताई जाती है। अधिकारियों की ओर से व्यवस्था में सुधार का आश्वासन भी दिया जाता है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीण बलराम यादव का कहना है कि बिजली की कटौती का कोई निश्चित समय नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। किसान खेतों की सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार करते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं ने शिवम पांडे ने बताया कि रात में बिजली कटने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। विभाग को रोस्टर के अनुसार बिजली देने के साथ-साथ अघोषित कटौती पर भी रोक लगानी चाहिए। ग्रामीणों ने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से महावीरन मेन पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति और कटौती व्यवस्था की समीक्षा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि किसी तकनीकी समस्या या निर्धारित रोस्टर के कारण बिजली काटी जा रही है तो इसकी स्पष्ट जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाए। साथ ही रोस्टर के अतिरिक्त होने वाली कटौती पर रोक लगाकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विभागीय अधिकारियों से सामूहिक रूप से शिकायत कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे।1
- प्रयागराज के नये यमुना पुल पर 45 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग, जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से बची जान.... प्रयागराज के नए यमुना पर शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 को घरेलू कलह से परेशान होकर एक 45 वर्षीय महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला के कूदते ही पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद नीचे तैनात जल पुलिस के जवानों, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पानी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला प्रयागराज के अलोपीबाग की रहने वाली है और घर में हुए विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। महिला ने नदी में कूदने से पहले अपना पर्स, मोबाइल और चप्पल पुल पर ही छोड़ दिए थे। स्थानीय नाविकों और जल पुलिस की तुरंत की गई कारवाही से जान बच सकी महिला के होश में आने के बाद कीडगंज थाना पुलिस ने उसके घरवालों और पति को सूचित किया। परिजनों के मौके पर पहुँचने के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कीडगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुल पर छूटे महिला के सामान (पर्स और मोबाइल) को अपने कब्जे में लिया। महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और तुरंत उसके अलोपीबाग स्थित परिवार को संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जल पुलिस और नाविकों की त्वरित कार्रवाई के कारण महिला को पानी से तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया हालांकि, मानसिक रूप से परेशान होने और अपने परिवार (पति और भांजे) को सामने देखने के बाद वह भावुक होकर पुल पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। पुलिस इस घरेलू विवाद और घटना के पीछे के कारणों की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।1
- जयपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक युवक ने बाथरूम के अंदर सिगरेट पी... लेकिन स्मोक सेंसर ने तुरंत धुआं डिटेक्ट कर लिया । विडियो वायरल जयपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक युवक ने बाथरूम के अंदर सिगरेट पी... लेकिन स्मोक सेंसर ने तुरंत धुआं डिटेक्ट कर लिया । विडियो वायरल बताया जा रहा है कि अलर्ट के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा और युवक को पकड़ा गया। जब फाइन की बात हुई तो उसने कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगी। इसके बाद ते ने उसे नादान समझकर छोड़ दिया। अब सवाल आपसे-आपके हिसाब से ऐसे मामले में चालान कटना चाहिए था या माफ कर देना चाहिए था।1
- बेटे को बचाने के लिए मौत से भिड़ गई मां मां घायल हुई, लेकिन उसका साहस हर किसी को भावुक कर गया प्रयागराज सिरोही (राजस्थान): आबूरोड शहर की शिवाजी कॉलोनी में मानवता और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई। तीन वर्षीय मासूम पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनते ही उसकी मां बिना अपनी जान की परवाह किए गाय के सामने खड़ी हो गई। मां ने किसी तरह बच्चे को गाय के हमले से बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह स्वयं घायल हो गई। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मां का साहस, बेटे की जान बची।1
- आमने-सामने दो बहनों में भिड़ंत, वाहन क्षति ग्रस्त, कोई हताहत नहीं। मामला औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के निकट, लिंक मार्ग पर, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया। वहीं एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष पहुंचे। आमने-सामने दो बहनों में भिड़ंत, वाहन क्षति ग्रस्त, कोई हताहत नहीं। मामला औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के निकट, लिंक मार्ग पर, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया। वहीं एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिस चौकी पर दोनों पक्ष पहुंचे।1
- कानपुर मे नकली नोटों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, विडियो वायरल कानपुर मे नकली नोटों की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, विडियो वायरल यूपी की कानपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में सप्लाई करने वाले गैंग से ₹2 लाख के नकली नोट बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैँ। इस गैंग के सौमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह किराये के कमरे में कम्प्यूटर-प्रिंटर की मदद से नोट छापकर बाजार में खपाते थे,रेट रहता था 3 हजार के असली नोटों के बदले मे 10 हजार के नकली नोट। यह गैंग कई महीने से सक्रिय है और करोड़ों रूपये बाजार में खपा चुका है। लंबा नेटवर्क है इस गैंग का। ये तीनो आरोपी आदतन अपराधी है।इन पर पहले से 15 केस दर्ज है।1
- *दिल्ली में कल रात भारत मंडपम के बाहर तिब्बती यूथ कांग्रेस ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगके विरोध मे नारे लगाये* दिल्ली में कल रात भारत मंडपम के बाहर तिब्बती यूथ कांग्रेस और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत ने प्रोटेस्ट किया। "Xi Jinping = Genocide" का बैनर लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने का विरोध किया। दिल्ली पुलिस ने करीब 50 प्रोटेस्टर हिरासत में लिए।1