मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन पर्व रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा, मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महाकाल मंदिर समिति एवं नगर निगम की महिला सफाई मित्रों सेे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता से संवाद किया उज्जैन, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस में नगर निगम , महाकालेश्वर मंदिर की महिला कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगल तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बहनों ने तथा वीवीआईपी गेस्ट हाउस में श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की महिला कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, महिला सफाई मित्र एवं नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगल तिलक लगाया, मुंह मीठा कराया और रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों से आत्मीयता से संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपस्थित सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ सहज और आत्मीय भाव से पर्व की खुशियां साझा की। इस दौरान पुलिस सामुदायिक भवन एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, आत्मीयता और उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र पवज़् है। उन्होंने इस आत्मीय अवसर पर सभी बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री राकेश पंड्या, श्री विवेक गुप्ता, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शमाज़् सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन पर्व रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा, मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महाकाल मंदिर समिति एवं नगर निगम की महिला सफाई मित्रों सेे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता से संवाद किया उज्जैन, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम उज्जैन पहुंचे। इस अवसर पर देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस में नगर निगम , महाकालेश्वर मंदिर की महिला कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगल तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। देवास रोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बहनों ने तथा वीवीआईपी गेस्ट हाउस में श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की महिला कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, महिला सफाई मित्र एवं नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगल तिलक लगाया, मुंह मीठा कराया और रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों से आत्मीयता से संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त
किया। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपस्थित सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ सहज और आत्मीय भाव से पर्व की खुशियां साझा की। इस दौरान पुलिस सामुदायिक भवन एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, आत्मीयता और उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र पवज़् है। उन्होंने इस आत्मीय अवसर पर सभी बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, श्री राकेश पंड्या, श्री विवेक गुप्ता, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शमाज़् सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by Arif Khan1
- भारत रक्षा मंच की बड़ी बैठक | गुरुजी सूर्यकांत केलकर के 6 बड़े मुद्दे | लव जिहाद, जनगणना और दिल्ली के नाम इंदौर में भारत रक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भारत रक्षा मंच के संस्थापक माननीय सूर्यकांत जी केलकर ‘गुरुजी’ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक जनगणना एवं मान्यता के मापदंड पर पुनर्विचार, दिल्ली की सड़कों के नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद को लेकर हिंदू समाज में जागरूकता, तथा प्रवासी भारतीयों से जुड़े कानूनों को सख्त किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। बैठक में इंदौर विभाग के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखिए भारत रक्षा मंच इंदौर बैठक की पूरी खबर, गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने क्या कहा और बैठक में कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे उठाए गए। मुख्य विषय: भारत रक्षा मंच बैठक, भारत रक्षा मंच इंदौर, सूर्यकांत केलकर गुरुजी, गुरुजी सूर्यकांत केलकर, इंदौर न्यूज, इंदौर समाचार, भारत रक्षा मंच न्यूज, अल्पसंख्यक जनगणना, अल्पसंख्यक मान्यता, दिल्ली सड़क नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद, हिंदू जागरूकता, प्रवासी भारतीय कानून, सामाजिक जागरूकता, हिंदू संगठन, इंदौर बैठक।1
- नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी की रक्षाबंधन पर खास पहल: स्वच्छता प्रहरी बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, दिया सम्मान सुसनेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुसनेर में भाई-बहन के रिश्ते की एक खास तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने अपने निवास पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी स्वच्छता प्रहरी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी बहनों ने अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा, वहीं उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वच्छता प्रहरी बहनों के सम्मान का यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया।1
- रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईंभाई-बहन का प्यार आईए जानते हैं आखिर कार क्या है पूरी जानकारी जानते हैं विस्तार पूर्वक में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात, जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आगर-मालवा की जेल में 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई। उप जेल अधीक्षक हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही। यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।1
- रक्षाबंधन पर भाई बहन के पावन पर्व पर राजस्थान सरकार द्वारा 28 अगस्त रक्षाबंधन 29 अगस्त महिलाओं के लिए राजस्थान राजपथ परिवहन निगम निशुल्क बस यात्रा झालावाड़ 28 अगस्त रक्षाबंधन पर भाई बहन के पावन पर्व पर राजस्थान सरकार द्वारा 28 अगस्त रक्षाबंधन 29 अगस्त महिलाओं के लिए राजस्थान राजपथ परिवहन निगम निशुल्क बस यात्रा सुविधा मिलने से अधिकांश महिला निशुल्क यात्रा का लाभ उठाने के लिए राजस्थान रोडवेज से सफर कर रही हे ।4
- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शाजापुर जिले में धूमधाम से मनाया गया जिलेभर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान भाई-बहनों के बीच प्रेम, स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक रही। राखियों, मिठाइयों, कपड़ों एवं उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बहनों ने अपनी पसंद की सुंदर राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई और उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। कई परिवारों में वर्षों बाद हुए मिलन ने पर्व की खुशियों को और खास बना दिया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के भाव को मजबूत किया। पूरे जिले में दिनभर “भाई की कलाई पर सजी राखी, बहन के चेहरे पर दिखी खुशी” का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार शाम 7 बजे बहनों ने भाई को रक्षासूत्र बांधा तो भाई ने उपहार भेंट किए ।1
- पडासली से बाबा बैजनाथ मंदिर डाक कावड़ यात्रा निकली सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी से होकर गुजरा डाक कावड़ यात्रा की बाइक रैली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पड़ासली से बाबा बैजनाथ मंदिर तक डाक कावड़ यात्रा सुसनेर से होकर गुजरी जिसमे अभी लोग डीजे पर नाचते झुमके नजर आए में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- झील फटने पर रोका गया था; बाढ़ में अब तक 552 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता मृतकों की संख्या: नेपाल में अब तक 547 लोगों और तिब्बत (चीन) में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।लापता लोग: कुल 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। नेपाल से 977 लोग और तिब्बत क्षेत्र से 558 लोग गायब हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक, ट्रैकर और स्थानीय सुरक्षा बल शामिल हैं।भारतीय नागरिक: लापता लोगों में लगभग 178 से अधिक भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं, जबकि विदेश मंत्रालय के अनुसार कई भारतीयों से संपर्क टूटने के बाद रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।बुनियादी ढांचे की तबाही: बाढ़ के तेज बहाव से भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में दर्जनों हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, पुल, सड़कें और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1