पीएनबी आरसेटी में मशरूम की खेती का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण 7 अगस्त से* सरायकेला - आत्मनिर्भर भारत की दिशा में युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सरायकेला-खरसावां द्वारा मशरूम की खेती पर 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। इसमें प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रबंधन, विपणन तथा स्वरोजगार स्थापित करने संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। संस्थान द्वारा प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। साथ ही प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन, आवास, ड्रेस, कॉपी, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सरकारी योजनाओं एवं बैंक ऋण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। नामांकन जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 5 पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की प्रति साथ लानी होगी। संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते नामांकन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पीएनबी द्वारसाई, सरायकेला से संपर्क किया जा सकता है।

- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला-खरसावां में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के साथ न्याय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा नगर कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग करते हुए युवाओं को समयबद्ध न्याय दिलाने की अपील की। रवि गुप्ता शुरू ऐप न्यूज़ चैनल4
- JPSC/JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), पश्चिमी सिंहभूम के नेतृत्व में शनिवार को झारखंड में JPSC, JSSC, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में जिला मुख्यालय चाईबासा में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत गीता पेट्रोल पंप, कॉलेज मोड़ से हुई, जहां से कार्यकर्ता और छात्र समर्थक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।1
- सोच के देखो लोग बीमारी से मार रहे हैं बच्चे खासकर इस के बारे मे जगह के शुरू न्यूज़ लोकल ऐप में शिकायत कर रहे हैं हो सकता है कि कोई इन लोगों पर ध्यान नहीं देता होगा इसी कारण यह लोग इस तरह कर रहे हैं लेकिन इन लोगों का कोई मजबूरी नहीं समझ रहा है बड़े तो बड़े खासकर बच्चे मर रहे हैं इस जगह पर क्या इस जगह पर सुविधा नहीं मिलेगी हॉस्पिटल या मेडिकल का ऐसे में तो इन लोगों का भरोसा ही उड़ जाएगा किसी पर से भी और यही नहीं जो शिकायत कर रहे हैं उनका भी सरकार और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए जय हिंद1
- आभार कार्यक्रम, मंत्री दीपक बिरुवा और जिला के विधायक हुए शामिल। लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का किया गया वितरण। चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में आज जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झारखंड सरकार भू-राजस्व और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के साथ जिला के सभी विधायक शामिल हुए। मौके पर सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को 226 करोड़ की परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें मईया सम्मान योजना और पेंशन योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर, आवास योजना, छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में परिसर में लगाए गए कई स्टॉलों का मंत्री और विधायकों ने निरीक्षण किया। Byte - दीपक बिरुवा, भू-राजस्व और परिवहन मंत्री, झारखंड सरकार1
- जेपीएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन सरायकेला -झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सरायकेला-खरसावां द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले सात वर्षों के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जानी चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख मांगों के रूप में वर्ष 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एवं संबंधित सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल की गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, शंभू मंडल, ऋतिका मुखी, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, कृष्णा प्रधान, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, विनय कंचन, सावन गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4