राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी. संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जन्मजयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं और विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों की सहभागिता रहेगी। जिला प्रशासन ने धमतरी जिले के समस्त खेल संघों के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल से जुड़े नागरिकों सहित जिला मुख्यालय के सभी स्कूल एवं कॉलेजों के ऐसे विद्यार्थियों, जो खेल के प्रति समर्पित हैं, से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय खेल दिवस महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन, उनकी उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण को स्मरण करने का अवसर भी है। यह दिवस युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित करता है। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के खेल समुदाय से इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम: राष्ट्रीय खेल दिवस दिनांक: 29 अगस्त 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से स्थान: बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी अधिक जानकारी के लिए आयोजन प्रभारी श्री जे.पी. देव, प्रभारी सहायक खेल अधिकारी, जिला धमतरी से मोबाइल नंबर 9301007368 पर संपर्क किया जा सकता है।

- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄1
- कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।1
- विप्र बहनों ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर बांधा राष्ट्रप्रेम और स्नेह का रक्षा सूत्र रक्षाबंधन से पूर्व 211 वीं वाहिनी में हुआ भावुक एवं गरिमामय आयोजन, जवा सह गनों ने महसूस किया बहनों का अपनापन नवापारा नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में दिन-रात समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए विप्र कुल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज नवापारा द्वारा 211वीं वाहिनी सीआरपीएफ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर प्रेम, स्नेह, विश्वास और राष्ट्रभक्ति का रक्षा सूत्र बांधा। अपने परिवार और प्रियजनों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात रहने वाले जवानों की कलाई पर जब बहनों ने राखी बांधी तो पूरा वातावरण भावुकता, आत्मीयता और देशभक्ति से भर उठा। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनी। कई जवान इस आत्मीय सम्मान से भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी व अपनत्व के आंसू छलक आए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विद्या तिवारी ने ‘बहनों ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है’ रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत कर सैनिक भाइयों को भाव-विभोर कर दिया। गीत के माध्यम से बहनों ने जवानों के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त किया। विप्र कुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, कर्तव्य, सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान वास्तव में पूरे देश के भाई हैं। उनकी कलाई पर राखी बांधना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक विद्या तिवारी, नंदनी शर्मा, शकुंतला शर्मा, रमा शर्मा, सविता दुबे, रेखा शुक्ला, डॉ. मधु रानी शुक्ला सहित सदस्य कुमुद पुराणिक, पूनम दीवान, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुशाली दीवान, कल्याणी शर्मा एवं पुष्पांजलि तिवारी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विप्र कुल महिला मंडल की ओर से सभी सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित जीवन की कामना की गई। पूनम दीवान ने सभी जवानों, उपस्थित बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उनकी कलाई पर बंधा प्रत्येक रक्षा सूत्र राष्ट्र के प्रति सम्मान, विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक है।1
- गरियाबन्द : - 26/8/2026 को जतमई का छोटा सा जल प्रपात का नजारा बहुत ही सुन्दर है, यह जगह अभी घुमने के लिए अच्छा है, लेकिन इस बात का ध्यान रखे की जाली.के ऊपर ना जाये क्योंकि पानी का बहाव इतना हैं की आपको सिधे निचे गिरा सकता है, जिससे आपको गंभीर. चोट लग सकता है, हमेशा सतर्क रहे !1
- मशहूर UP, बिहार के पॉवर स्तर और गायक पवन सिंह को वहां पब्लिक. ने खुब कि पिटाई... UP, BIHAR, ke gayak pawan singh बिहार MLC बन कर गए और शराब के नशे में बाहर सड़क पर आते जाते लोगो को गंदी भदी गालिया देने लगे थे फिर क्या पब्लिक ने मिलकर पवन सिंह को बेदम पिटाई किया गई उनकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल और उनकी शिक्योरिटी में लगे ब्लैक कमांडो भी बड़े मुश्किलों से छुड़ाया, पब्लिक ने कम से कम 10 से 15 मिनट बेदम पिटाई किया....1
- शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1