कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गल्ला व्यापारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। संघ नेमंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 30 मार्च से किसानों के माल की खरीदी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। संघ अध्यक्ष उदय कुमार राजपूत, उपाध्यक्ष संध्या राजेन्द्र रावत, सचिव संतोष कुमार साहू, सह सचिव रविन्द्र सिंह यादव और कोषाध्यक्ष विवेक पहारिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी की बदहाल स्थिति उजागर की। शुक्रवार दोपहर 01 बजे व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे कार्य प्रभावित होता है। वहीं मंडी परिसर में आवारा पशुओं के घूमने से अनाज को नुकसान हो रहा है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गल्ला व्यापारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। संघ नेमंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 30 मार्च से किसानों के माल की खरीदी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। संघ अध्यक्ष उदय कुमार राजपूत, उपाध्यक्ष संध्या राजेन्द्र रावत, सचिव संतोष कुमार साहू, सह सचिव रविन्द्र सिंह यादव और कोषाध्यक्ष विवेक पहारिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी की बदहाल स्थिति उजागर की। शुक्रवार दोपहर 01 बजे व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे कार्य प्रभावित होता है। वहीं मंडी परिसर में आवारा पशुओं के घूमने से अनाज को नुकसान हो रहा है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है।
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- फायरिंग कर दहशत फैलावे वारे आरोपियन को पुलिस ने निकारो जुलूस1
- दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फुन्नू पोरिया और करन गुर्जर के पास से घटना में इस्तेमाल राइफल भी बरामद हुई है। फरारी के दौरान इनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी दतिया एसपी सूरज वर्मा प को लेकर अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। आरोपियों ने एक महीने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- आज झांसी लायंस क्लब इंटरनेशनल 321 B2 की शाखा लायंस क्लब उड़ान द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री सन्मति सराफ के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए लायंस क्लब उड़ान द्वारा नेत्र विभाग, जिला चिकित्सालय झांसी, में आने वाले गरीब मरीजों को नि शुल्क चश्मा बिस्किट एवं मिष्ठान आदि का वितरण किया गया जिसमें क्लब की चार्टर अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू की अध्यक्षता में लाइन राकेश साहू नेताजी लाइन श्रद्धा लाइन मनमोहन नामदेव लाइन सीमा साहू लायन जितेंद्र जी लायन ल डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, लायन रेनू आदि उपस्थित रहे, लायन डॉक्टर आदित्य साहू द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया गया1
- झांसी मऊरानीपुर नगर में परंपरागत निकाली गई श्री राम जी की भब्य शोभा यात्रा, शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा एंकर -झांसी के मऊरानीपुर नगर में रामनवमी के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । श्री राम जी की शोभा यात्रा परंपरागत संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई अंबे माता मंदिर मे संपन्न हुई शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, बैंड बाजे, देवी देवताओं के स्वरूप के साथ श्री राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठित देव प्रतिमाए विमान मे चल रहा था, श्री राम शोभा यात्रा मे जिले भर के अनेक राजनीतिक दलों के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकडो राम भक्त शामिल रहे, शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया , शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प बर्षा की गई।4
- इंदरगढ़ न्यूज प्राचीन बीजासेन माता मंदिर पर भक्तों ने माता के भजनों को गा बजाय के चढ़ाए जवारे भक्तों को भंडारा प्रसादी ग्रहण कराई1
- दतिया में बीजेपी झंडा लगी स्कॉर्पियो से शराब तस्करी पकड़ी, चालक फरार, 8.32 लाख का माल जब्त दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्कर एक स्कॉर्पियो वाहन पर बीजेपी का झंडा लगाकर बेखौफ तरीके से शराब की खेप ले जा रहा था, ताकि रास्ते में किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस की सतर्कता से उसका यह तरीका काम नहीं आया और कार्रवाई के दौरान वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 26-27 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दबोह की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही सालोन तिराहा पर पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक बरका तिराहा, हसनपुर रोड के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे 58 पेटियां देसी प्लेन शराब बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन सहित कुल 8 लाख 32 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। मामले में फरार आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर किया।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया जिला अस्पताल में गुरुवार शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा। घटना का वीडियो गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।1