डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बदायूं: 01 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बदायूं: 01 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने
विशेष रूप से गंगा नदी के जल स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट क्षेत्र एवं कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे2
- पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला 'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला1
- खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।1