जमानिया के शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति अरविंद कुमार सिंह ने कांवड़ियों में किया प्रसाद वितरण जमानिया (गाजीपुर): रविवार को पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गंगाजल भरने आए शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य मुख्य रूप से शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति (Academic Resource Person - ARP) अरविंद कुमार सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। गंगा तट और मुख्य मार्गों पर उमड़ी कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए अरविंद कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच जल, फल और फलाहारी प्रसाद का वितरण कर उनकी सेवा की। उन्होंने कहा कि "कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। दूर-दराज क्षेत्रों से गंगाजल लेने आ रहे भक्त अत्यंत कठिन यात्रा तय करते हैं, ऐसे में उनकी सेवा व सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।" इस दौरान मुख्य मार्ग 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कांवड़ियों की सुगम यात्रा के लिए व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
जमानिया के शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति अरविंद कुमार सिंह ने कांवड़ियों में किया प्रसाद वितरण जमानिया (गाजीपुर): रविवार को पवित्र श्रावण मास के अवसर पर गंगाजल भरने आए शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य मुख्य रूप से शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति (Academic Resource Person - ARP) अरविंद कुमार सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। गंगा तट और मुख्य मार्गों पर उमड़ी कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए अरविंद कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच जल, फल और फलाहारी प्रसाद का वितरण कर उनकी सेवा की।
उन्होंने कहा कि "कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। दूर-दराज क्षेत्रों से गंगाजल लेने आ रहे भक्त अत्यंत कठिन यात्रा तय करते हैं, ऐसे में उनकी सेवा व सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।" इस दौरान मुख्य मार्ग 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रसाद पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कांवड़ियों की सुगम यात्रा के लिए व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
- सावन मास में सभी श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि मनाकर महादेव की पूजा अर्चना की । सावन के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने यथा शक्ति यथा भक्ति अनुसार महादेव की सच्ची मन के भावनात्मक विचार से शिवलिंग की पूजा कर शिवरात्रि मनाईं हर हर महादेव 🙏।1
- चंदौली के सकलडीहा तहसील लेखपालों ने किया बैठक लेखपालों जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह तहसील अध्यक्षअरुण अवस्थी1
- यूपी की योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव में देरी पर कहा कि सपा उसका कारण है। समाजवादी पार्टी ने मुकदमा हाई कोर्ट में दाखिल कराया और दाखिल होते ही अखिलेश यादव का पहला बयान आ गया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। आज हम तो तैयार हैं। मुकदमा उन्होंने किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया। अब हाई कोर्ट जो आदेश देगा, हम उसका पालन करेंगे।" #oprajbhar #samajwadiparty #panchayatelection1
- चंदौली मे धर्मान्तरण के खेल मे दो के खिलाफ एफ आई आर, ईसाई मिसनरी की चल रहीथी प्रार्थना सभा चंदौली मे धर्मान्तरण के खेल मे दो के खिलाफ एफ आई आर ईसाई मिसनरी की चल रहीथी प्रार्थना सभा1
- बाइक सवार व्यक्ति द्वारा महिला के गले से झपट्टा मारकर लाकेट छीनने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद पीली धातु का लाकेट, एक अदद अवैध तमन्चा, एक अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद झपटमारी की घटना का सफल अनावरण मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को डोडापुर मोड़ के पास से मु0अ0स0- 275/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष के कब्जे से पीली धातु का लाकेट व एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया । उक्त प्रकरण में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी । उल्लेखनीय है कि अम्बेडकर प्रतिमा खालिसपुर मेन रोड के पास दिनांक 08 अगस्त 2026 को एक मोटर साइकिल सवार बदमाश द्वारा रास्ते मे जा रही महिला के गले मे झपट्टामारकर पीली धातु का लाकेट छीन लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त/मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की तलाश व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे थाना सरायलखंसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी लैरोदोनवार थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 25 वर्ष को डोडापुर मोड़ के पास से दिनांक 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त सतीश कुमार के पैन्ट के जेब से छीनी हुयी पीली धातु का लाकेट व उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया गया ।2
- प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत घोसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत1
- चंदौली सकलडीहा के कुछमन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर अजय कुमार एडवोकेट ने दिया बड़ा बयान1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, जिलाधिकारी ने गुब्बारे छोड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश मऊ । हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आज जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। गुब्बारों के आसमान में उड़ते ही विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। बरेली के दौरान, मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।4
- #JharkhandProtest #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi #JharkhandNews1