राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन। प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए निकला राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुर धाम के लिए रास्ता निर्माण इकाई 2 किलोमीटर दूर से दे रही है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं में खाता को फूट पड़ा है। अधिवक्ता और समाजसेवी सियाराम सरोज की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी से मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी की यदि धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता और उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सियाराम सरोज ने कहा कि रामवन गमन पथ का निर्माण ग्राम अवतारपुर से श्रृंगवेरपुर धाम से होकर चित्रकूट को जोड़ा जा रहा है राम वन गमन पथ से श्रृंगवेरपुर धाम उतरने के लिए एवं चढ़ने का कोई समुचित लिंक मार्ग अब तक नहीं दिया गया। दिया भी गया तो 2 किलोमीटर दूर मटियार गांव के पास से दिया जा रहा है जिससे लोग भटक जाएंगे उनका सुझाव था कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के पास उतरने एवं चढ़ने के लिए बनाया जाए जिससे लोग आसानी से श्रृंगवेरपुरधाम आ और जा सके यदि दूर रास्ता बनाया जाएगा तो उसका कोई मतलब नहीं निकलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रृंगवेरपुर धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के बाद जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता बलराम सिंह, सुरेंद्र सरोज, राम सजीवन, कृष्ण प्रसाद यादव, विनोद कुमार ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एके द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मोहम्मद अतीक अहमद, कुमारी मनीषा एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- परमशक्ति धाम परिचायिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन --- अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम में भव्य आयोजन। परमशक्ति धाम। परमशक्ति धाम, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य, दिव्य, नव्य प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन अवसर पर परमशक्ति धाम परिचायिका पत्रिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविदों द्वारा श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को किया गया। उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की प्रस्तुति परमशक्ति धाम परिचायिका के इस शिक्षा विशेषांक का प्रकाशन टीजीटी प्रकाशन समूह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, दिव्या, मानसी, निधि, फूल कुमारी कार्की, जूली सिंह, अतुल कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, दलबीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार कार्की, संदीप सिंह आदि सैकड़ों विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविद उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया।1
- Post by Questions News1
- *झांसी नेशनल चैनल munsif TV पर देखें झांसी पुलिस लाई पब्लिक के चेहरो पर मुस्कान, शिया सुन्नी समाज ने मिलकर सौंपा ज्ञापन सहयोगी कलाम कुरैशी के साथ सुल्तान आब्दी की रिपोर्ट*1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1