logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ड्यूटी के दौरान ठेका मजदूर की मौत, परिजनों को 3 लाख मुआवजा व नौकरी का आश्वासन धनबाद : बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र के बेनीडीह मेन साइडिंग में रविवार ड्यूटी के दौरान एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पथलगड़िया (महुदा) निवासी पटल महतो के रूप में हुई है, जो आउटसोर्सिंग कंपनी एमएसीएल में बोरिंग का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार अहले सुबह ड्यूटी के दौरान पटल महतो अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा और बेसुध हो गया। सहकर्मियों द्वारा उसे तत्काल डुमरा स्थित बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप था कि पटल महतो को करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया, जबकि अस्पताल कर्मियों के अनुसार उसे साढ़े सात बजे भर्ती किया गया। समय को लेकर हुए इस अंतर पर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले की जांच की मांग की। सूचना मिलते ही बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मौके पर आरसीएमयू के संयुक्त महामंत्री लगनदेव यादव,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह एवं समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह ,जेएलकेएम नेता दीपक रवानी, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। दोपहर में बाघमारा थाना में थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में एमएसीएल कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अंकित प्रभाकर की ओर से मृतक के आश्रित को एक नियोजन देने के साथ कुल तीन लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। प्रबंधन ने तत्काल एक लाख रुपये मृतक के भतीजे प्रभाकर महतो को सौंपा, जबकि शेष दो लाख रुपये दस दिनों के भीतर देने का आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

3 hrs ago
user_Sheikh Nazim
Sheikh Nazim
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
3 hrs ago
8006c8fe-a616-438c-842e-0fe7c0d16895

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद कतरास में शुभम यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले विजय झा, जल्द कार्रवाई की मांग अवैध खनन और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल, इलाके में दहशत का माहौल कतरास के सोनारडीह में हुए शुभम यादव हत्याकांड को लेकर रविवार को समाजसेवी विजय कुमार झा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
    1
    धनबाद कतरास में शुभम यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले विजय झा, जल्द कार्रवाई की मांग
अवैध खनन और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल, इलाके में दहशत का माहौल 
कतरास के सोनारडीह में हुए शुभम यादव हत्याकांड को लेकर रविवार को समाजसेवी विजय कुमार झा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गोमो. तोपचांची प्रखंड के खरियो ग्राम पंचायत के बरवाडीह टोला में बड़ा तालाब के समीप स्थापित शनि देव की वार्षिक पूजा संपन्न हुई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने उपस्थित होकर शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना कर अपने परिवार जनों की सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर समाज सेवी धीरण रजवार ने बताया कि शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से पिछले वर्ष की गई। यहाँ प्रत्येक शनिवार को बड़े धूमधाम से पूजन कार्य आयोजित किया जाता है। जबकि आज रविवार को सूर्य पूजा का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर संध्या काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण समारोह में शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    गोमो. तोपचांची प्रखंड के खरियो ग्राम पंचायत के बरवाडीह टोला में बड़ा तालाब के समीप स्थापित शनि देव की वार्षिक पूजा संपन्न हुई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने उपस्थित होकर शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना कर अपने परिवार जनों की सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर समाज सेवी धीरण रजवार ने बताया कि शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से पिछले वर्ष की गई। यहाँ प्रत्येक शनिवार को बड़े धूमधाम से पूजन कार्य आयोजित किया जाता है। जबकि आज रविवार को सूर्य पूजा का भव्य आयोजन किया गया. मौके पर संध्या काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण समारोह में शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • पत्रकारों को झारखंड सहित पूरे देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि आप सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर का पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर तले आगामी 3 मई को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें 🗣📲📞 8789366223.
    1
    पत्रकारों को झारखंड सहित पूरे देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि आप सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर का पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बैनर तले आगामी 3 मई को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें 🗣📲📞 8789366223.
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Jhaliya Devi
    1
    Post by Jhaliya Devi
    user_Jhaliya Devi
    Jhaliya Devi
    बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.