logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पहले भारी परेशानी, अब गांव तक आसान हुआ सफर; आजादी के बाद मथडीह गांव को मिला वैकल्पिक कच्चा मार्ग* चांदन (बांका): चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत अगुवानी वार्ड संख्या 7 के ग्रामीण वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को खेत-खलिहानों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया तुलसी रजक ने पहल करते हुए गांव के लिए वैकल्पिक कच्चा मार्ग तैयार कराया। जेसीबी मशीन से मिट्टी काटकर सड़क को समतल किया गया तथा मौरंग-मिट्टी डालकर आवागमन लायक बनाया गया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग स्वयं भी श्रमदान व सहयोग के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार गांव को ऐसा रास्ता मिला है, जिससे अब बाइक, साइकिल और छोटे वाहन गांव तक पहुंच सकेंगे। लोगों का कहना है कि अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पहले जैसी कठिनाई नहीं होगी। मुखिया तुलसी रजक ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों की तत्काल समस्या को देखते हुए वैकल्पिक कच्चा मार्ग बनाया गया है। यदि योजना बजट में स्वीकृत हो जाती है तो इस सड़क को जल्द ही पक्की सड़क में बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य लगातार जारी रहेगा।सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह सड़क पक्की बन जाने के बाद गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

2 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago
11e38ee9-d372-4c77-8552-479d428268f5

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 “अब बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा!” — बांका पहुंचते ही मंत्री श्रेयशी सिंह का बड़ा ऐलान 🔥 बांका :बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह का बांका, ढाकामोड़, बाराहाट और भेड़ामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार बांका पहुंचीं श्रेयशी सिंह को कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। 🇮🇳 इस दौरान मंत्री ने शहीद सतीश चंद्र झा एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 🏭 मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि बिहार में जल्द बड़े उद्योग लगाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। एनडीए सरकार रोजगार और विकास को लेकर पूरी तरह संकल्पित है। 📍 बांका सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 👉 पूरी खबर देखने के लिए जुड़े रहें 📲 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
    1
    🚨 “अब बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा!” — बांका पहुंचते ही मंत्री श्रेयशी सिंह का बड़ा ऐलान 🔥
बांका :बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह का बांका, ढाकामोड़, बाराहाट और भेड़ामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार बांका पहुंचीं श्रेयशी सिंह को कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
🇮🇳 इस दौरान मंत्री ने शहीद सतीश चंद्र झा एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
🏭 मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि बिहार में जल्द बड़े उद्योग लगाए जाएंगे और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। एनडीए सरकार रोजगार और विकास को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।
📍 बांका सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
👉 पूरी खबर देखने के लिए जुड़े रहें
📲 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    30 min ago
  • उत्तर प्रदेश के चुनाव अब नजदीक है जिसको लेकर राजनीति घमासान अभी से शुरू हो गया, नेताजी को अचानक याद आ गया महाराणा प्रताप
    1
    उत्तर प्रदेश के चुनाव अब नजदीक है जिसको लेकर राजनीति घमासान अभी से शुरू हो गया, नेताजी को अचानक याद आ गया महाराणा प्रताप
    user_Pankaj Thakur
    Pankaj Thakur
    City Star Banka, Bihar•
    1 hr ago
  • आरजेडी जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एनडीए सरकार को घेरा...
    1
    आरजेडी जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एनडीए सरकार को घेरा...
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • बांका जिले में आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
    1
    बांका जिले में आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Online Share Trading Center बांका, बांका, बिहार•
    7 hrs ago
  • जठोर से इंग्लिश मोड़ जाने वाली बांका की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। चंदन नदी के किनारे बनी इस खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
    1
    जठोर से इंग्लिश मोड़ जाने वाली बांका की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। चंदन नदी के किनारे बनी इस खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
    user_Sudhanshu Kumar
    Sudhanshu Kumar
    बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाँका के एम.के. पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने उनके अटूट साहस, स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और मुगल शासक अकबर के सामने न झुकने के आदर्शों को जाना।
    1
    बाँका के एम.के. पब्लिक स्कूल में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने उनके अटूट साहस, स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और मुगल शासक अकबर के सामने न झुकने के आदर्शों को जाना।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • बांका के परिणाम इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर 'आतंकवादी' होने का चौंकाने वाला दावा सामने आया है। दावा करने वाले का कहना है कि उस व्यक्ति के पास खाने-पीने का कोई साधन नहीं है।
    1
    बांका के परिणाम इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर 'आतंकवादी' होने का चौंकाने वाला दावा सामने आया है। दावा करने वाले का कहना है कि उस व्यक्ति के पास खाने-पीने का कोई साधन नहीं है।
    user_Pankaj Verma
    Pankaj Verma
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • जो भी सनातन का विरोध करेगा पूरी तरह मिट्टी ज्एगा अभी आपने बंगाल चुनाव का हश्र दिखा::: योगी आदित्यनाथ
    1
    जो भी सनातन का विरोध करेगा पूरी तरह मिट्टी ज्एगा अभी आपने बंगाल चुनाव का हश्र दिखा::: योगी आदित्यनाथ
    user_Pankaj Thakur
    Pankaj Thakur
    City Star Banka, Bihar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.