logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली पति-पत्नी की जान, दो बेटियां बचीं जवाजा। थाना क्षेत्र के 16 मील चौराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी दो मासूम बेटियां सुरक्षित बच गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जसवंत सिंह (30 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल देवी (28 वर्ष) अपनी दो पुत्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से अपने गांव जालिया रुपावास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवाजा की मोर्चरी में रखवाया।

9 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
9 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली पति-पत्नी की जान, दो बेटियां बचीं जवाजा। थाना क्षेत्र के 16 मील चौराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी दो मासूम बेटियां सुरक्षित बच गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जसवंत सिंह (30 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल देवी (28 वर्ष) अपनी दो पुत्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से अपने गांव जालिया रुपावास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवाजा की मोर्चरी में रखवाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित* पाली,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    2
    *पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित*
पाली,पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में शनिवार को कक्षा 6 के नवीन प्रवेशार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया गया। कुल 61 छात्रो ने रिपोर्टिंग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार रामचंदानी थे। समारोह की शुरुआत नवीन विद्यार्थियों के तिलक लगाकर स्वागत से हुई। विद्यालय के उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि को शिरोपाव पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया।
प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों एवं नवीन प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बताया। इस दौरान सभी सदन प्रभारियों ने अपना परिचय भी दिया।
मुख्य अतिथि दिलीप कुमार रामचंदानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन का आधार बताते हुए नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की पहचान उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से है और इसका प्रभाव राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस संस्थान में चयनित होने पर भाग्यशाली बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी पाली प्रभु सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान शिक्षक शैलेष पंड्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उनसे विद्यालय की जानकारी, प्रवेश प्रक्रिया, तैयारी एवं भविष्य के लक्ष्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सभी ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उप प्राचार्य ने नवीन विद्यार्थियों के साथ मंच साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्व पीफा संगठन द्वारा आवंटित एवं नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के निर्देशानुसार सीबीईओ पाली को ब्लॉक के विद्यालयों में वितरण हेतु फुटबॉल भी प्रदान किए गए। फुटबॉल उप प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्षक मोहन लाल बेड़ा द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • चेनाराम पेमाराम जी चौधरी ने बिजोवा ब्रिज के पास एक बड़ी खबरें तेज लाइव
    1
    चेनाराम पेमाराम जी चौधरी ने बिजोवा ब्रिज के पास एक बड़ी खबरें तेज लाइव
    user_प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    Farmer मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    11 hrs ago
  • एक्सीडेंट स्कूटी और मोटरसाइकिल
    1
    एक्सीडेंट स्कूटी और मोटरसाइकिल
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से* -जोधपुर मंडल में ऐसे दो केंद्रों से नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से पहली बार टिकट जारी मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए जोधपुर व पाली के यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) को अत्याधुनिक नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से जोड़ दिया है। शनिवार को दोनों स्थानों पर इस नई प्रणाली से पहली बार टिकट जारी किए गए। यह उपलब्धि पूरे जोन में पहली बार दर्ज की गई है। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी आरक्षण काउंटर पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। अब यात्री टिकट सुविधा केंद्रों को जोड़ने से टिकटिंग प्रक्रिया और तेज व सरल हो गई है। यह कार्य डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से यात्रियों को रियल टाइम सीट जानकारी,तेज टिकट बुकिंग और बेहतर सर्वर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेलवे जल्द ही अन्य वाईटीएसके केंद्रों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। *क्या है नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस सिस्टम* भारतीय रेलवे की नई डिजिटल टिकटिंग प्रणाली है। यह पुराने सिस्टम की तुलना में कई गुना तेज है और एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक करने में सक्षम है। इसमें रियल टाइम सीट जानकारी,बेहतर सर्वर क्षमता और कम तकनीकी बाधाएं जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलती है। नई प्रणाली में तेज प्रोसेसिंग,अधिक सर्वर क्षमता और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
    1
    उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से*
-जोधपुर मंडल में ऐसे दो केंद्रों से नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से पहली बार टिकट जारी
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए जोधपुर व पाली के यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) को अत्याधुनिक नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से जोड़ दिया है।
शनिवार को दोनों स्थानों पर इस नई प्रणाली से पहली बार टिकट जारी किए गए। यह उपलब्धि पूरे जोन में पहली बार दर्ज की गई है।
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी आरक्षण काउंटर पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। अब यात्री टिकट सुविधा केंद्रों को जोड़ने से टिकटिंग प्रक्रिया और तेज व सरल हो गई है। यह कार्य डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया।
उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से यात्रियों को रियल टाइम सीट जानकारी,तेज टिकट बुकिंग और बेहतर सर्वर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेलवे जल्द ही अन्य वाईटीएसके केंद्रों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। 
*क्या है नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस सिस्टम*
भारतीय रेलवे की नई डिजिटल टिकटिंग प्रणाली है। यह पुराने सिस्टम की तुलना में कई गुना तेज है और एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक करने में सक्षम है। इसमें रियल टाइम सीट जानकारी,बेहतर सर्वर क्षमता और कम तकनीकी बाधाएं जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलती है। नई प्रणाली में तेज प्रोसेसिंग,अधिक सर्वर क्षमता और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    पत्रकारिता पाली, पाली, राजस्थान•
    7 min ago
  • मेड़ता क्षेत्र के आसपास तूफानी बारिश शुरू मेडता ग्रमीणो को गर्मी से राहत
    1
    मेड़ता क्षेत्र के आसपास तूफानी बारिश शुरू मेडता ग्रमीणो को गर्मी से राहत
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • न्यू मामा जी टेंट हाउस रानीगांव में आज लाइव तेज खबरें अग्नि वान गाड़ी पुलिस और प्रशासन अग्नि गाड़ी आगे जानकारी दी गई पत्रकार प्रभु राम चौधरी बिजोवा
    5
    न्यू मामा जी टेंट हाउस रानीगांव में आज लाइव तेज खबरें अग्नि वान गाड़ी पुलिस और प्रशासन अग्नि गाड़ी आगे जानकारी दी गई पत्रकार प्रभु राम चौधरी बिजोवा
    user_प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    Farmer मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.