logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शीतलपुर में वन विभाग की भूमि पर रात में अवैध खनन, जेसीबी जब्त पेड़ों की कटाई का भी आरोप, पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की भूमि पर 15 सितंबर 2026 की रात कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी अधिवक्ता अजीत सिंह तथा वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा द्वारा दी गई। बताया गया कि रात के समय वन विभाग की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिवक्ता अजीत सिंह के अनुसार वन विभाग की भूमि पर गैरकानूनी तरीके से खनन किए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आना गंभीर विषय है। वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

7 hrs ago
user_Amit Gupta Ptrkar Etah
Amit Gupta Ptrkar Etah
Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

शीतलपुर में वन विभाग की भूमि पर रात में अवैध खनन, जेसीबी जब्त पेड़ों की कटाई का भी आरोप, पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की भूमि पर 15 सितंबर 2026 की रात कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी अधिवक्ता अजीत सिंह तथा वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा द्वारा दी गई। बताया गया कि रात के समय वन विभाग की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिवक्ता अजीत सिंह के अनुसार वन विभाग की भूमि पर गैरकानूनी तरीके से खनन किए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आना गंभीर विषय है। वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देव छठ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी ने लिया जायजा एटा। देव छठ मेला के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बुधवार को थाना बागवाला क्षेत्र स्थित परसोन मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान सीओ नगर ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    3
    देव छठ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का सीओ सिटी ने लिया जायजा
एटा। देव छठ मेला के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने बुधवार को थाना बागवाला क्षेत्र स्थित परसोन मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान सीओ नगर ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान की आरती में उमड़ा जनसैलाब, मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बेवर। कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान के 11 दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन शाम को आयोजित आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा की भव्य आरती के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!
    4
    चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान की आरती में उमड़ा जनसैलाब, मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बेवर। कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान के 11 दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन शाम को आयोजित आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
गणपति बप्पा की भव्य आरती के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' बोलना पड़ा भारी? IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर सियासी घमासान! पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के 'अस्सलाम वालेकुम' और 'इंशाअल्लाह' कहने वाले वीडियो पर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने IPS एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, जबकि TMC विधायक कुणाल घोष ने बुशरा बानो का समर्थन किया है। मामला तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में IPS बुशरा बानो ने पुलिस की वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' से अपनी बात शुरू की और 'इंशाअल्लाह' कहकर समाप्त किया। हिंदू लीगल फंड समेत कुछ संगठनों ने वर्दी में धार्मिक अभिवादन और संबोधन पर आपत्ति जताई। इसके बाद 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया। बुशरा बानो को स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी धार्मिक या सांस्कृतिक अभिवादन नहीं कर सकता? क्या पुलिस मैनुअल में वर्दीधारी अधिकारियों के लिए धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं? यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि वर्दी, व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का भी सवाल खड़ा करता है। आपकी राय क्या है?
    1
    वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' बोलना पड़ा भारी? IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर सियासी घमासान!
पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के 'अस्सलाम वालेकुम' और 'इंशाअल्लाह' कहने वाले वीडियो पर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने IPS एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, जबकि TMC विधायक कुणाल घोष ने बुशरा बानो का समर्थन किया है।
मामला तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में IPS बुशरा बानो ने पुलिस की वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' से अपनी बात शुरू की और 'इंशाअल्लाह' कहकर समाप्त किया।
हिंदू लीगल फंड समेत कुछ संगठनों ने वर्दी में धार्मिक अभिवादन और संबोधन पर आपत्ति जताई। इसके बाद 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया। बुशरा बानो को स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी धार्मिक या सांस्कृतिक अभिवादन नहीं कर सकता?
क्या पुलिस मैनुअल में वर्दीधारी अधिकारियों के लिए धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं?
यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि वर्दी, व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का भी सवाल खड़ा करता है।
आपकी राय क्या है?
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यूपी चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा एक्शन! मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार... कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल? यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस रिपोर्ट कार्ड के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। इस वीडियो में जानिए कि मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हुई, संगठन से मिले फीडबैक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में किन बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रालयों में लंबे समय से बदलाव की चर्चा चल रही है और जहां इस्तीफों के बाद पद खाली हैं, वहां नए फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति और विभिन्न राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि समीक्षा पूरी होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अंतिम फैसला राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक समय को देखते हुए लिया जाएगा। ऐसे में अब सभी की नजर मोदी सरकार के अगले बड़े फैसले पर टिकी हुई है। अगर आपको राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज और देश की बड़ी अपडेट सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। GD NEWS NETWORK
    1
    यूपी चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा एक्शन! मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार... कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल?
यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी कर ली है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस रिपोर्ट कार्ड के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।
इस वीडियो में जानिए कि मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा कैसे हुई, संगठन से मिले फीडबैक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और चुनावी राज्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में किन बड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जिन मंत्रालयों में लंबे समय से बदलाव की चर्चा चल रही है और जहां इस्तीफों के बाद पद खाली हैं, वहां नए फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति और विभिन्न राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
हालांकि समीक्षा पूरी होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अंतिम फैसला राजनीतिक परिस्थितियों और रणनीतिक समय को देखते हुए लिया जाएगा। ऐसे में अब सभी की नजर मोदी सरकार के अगले बड़े फैसले पर टिकी हुई है।
अगर आपको राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज और देश की बड़ी अपडेट सबसे पहले चाहिए, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
GD NEWS NETWORK
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • CITY NEWS:डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    1
    CITY NEWS:डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित डॉक्टर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद गुम हुए मोबाइल की तलाश बरामद फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान। फर्रुखाबाद पुलिस के सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, तो मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के इस अभियान की आमजन के बीच भी सराहना की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद गुम हुए मोबाइल की तलाश बरामद 
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद
गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटी पुलिस ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान।
फर्रुखाबाद पुलिस के सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, तो मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के इस अभियान की आमजन के बीच भी सराहना की जा रही है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज एटा शहर के पटियाली गेट पर श्री गणेशाय की पूजा करते हुए अरुन तथा वालमीकि समाज के पदधिकारी श्री देवेंद्र कुमार रौकी पत्रकार एटा शहरPREES
    2
    आज एटा शहर के पटियाली गेट पर श्री गणेशाय की पूजा करते हुए अरुन तथा वालमीकि समाज के पदधिकारी श्री देवेंद्र कुमार    रौकी पत्रकार एटा शहरPREES
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer Aliganj, Etah•
    21 hrs ago
  • “रिश्तों की उलझी कहानी, हंगामे से गरमाया पूरा मोहल्ला!” 🚨 मैनपुरी में रिश्तों को लेकर हंगामा! मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित नजदीकियों की बात सामने आने के बाद परिवार में जमकर हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है और उसके दामाद के साथ कथित संबंधों को लेकर परिवार के लोगों ने विरोध किया। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कथित संबंधों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आप इस मामले को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं। #Mainpuri #MainpuriNews #UPNews #BreakingNews #HindNews247 #KhabarWahiJoAsarKare
    1
    “रिश्तों की उलझी कहानी, हंगामे से गरमाया पूरा मोहल्ला!”
🚨 मैनपुरी में रिश्तों को लेकर हंगामा!
मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके दामाद के बीच कथित नजदीकियों की बात सामने आने के बाद परिवार में जमकर हंगामा होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है और उसके दामाद के साथ कथित संबंधों को लेकर परिवार के लोगों ने विरोध किया। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की बात कह रहे हैं।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कथित संबंधों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
आप इस मामले को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Mainpuri #MainpuriNews #UPNews #BreakingNews #HindNews247 #KhabarWahiJoAsarKare
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर:- आज 16 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर परिवहन महासंघ कानपुर क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय में कार्यक्रम करते हुये प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को सम्बोधित परिवहन निगम से सम्बन्धित 17 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबन्धक कानपुर क्षेत्र को सौंपा गया जिसकी प्रमुख मांगे निम्नवत् है समस्त संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर लागू की जाये। राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्तों का लाभ देय तिथि से अविलम्ब किया जाये एवं एरियर का भुगतान किया जाये। प्राईवेट वाहनों की भांति परिवहन निगम की वाहनों के टैक्स समानता की जाये। संविदा कार्मिकों का वेतन में प्रति 6 माह में महंगाई के आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाये। बोनस एक्ट 1965 का अनुपालन करते हुये समस्त कर्मचारियों नियमित व संविदा को दिवाली पर्व के पूर्व बोनस की सुविधा अनुमन्य की जाये। राज्य कर्मियों की भांति उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मियों को कैश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये, सहित 17 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल देव बाजपेई क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रजेश कुमार शर्मा, कार्यकारी क्षेत्रीय मंत्री, दीनानाथ, पंकज शुक्ला, राकेश कुमार, ऋषि अवस्थी, उमेश पाण्डेय, कान्ती, विश्वनाथ शुक्ला, अश्वनी पाण्डेय, के के अवस्थी, अमित पाठक, मुकेश त्रिपाठी, ऋषि पाठक, सुन्दर लाल, महेन्द्र प्रताप, विकास श्रीवास्तव, प्रेम शंकर, शिवम मिश्रा, उमाशंकर कुशवाहा, शिवरतन सिंह, ऋषभ तिवारी, दीपक तिवारी, आदि समस्त इकाईयों के शाखा अध्यक्ष / मंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    कानपुर:- आज 16 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर परिवहन महासंघ कानपुर क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय में कार्यक्रम करते हुये प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को सम्बोधित परिवहन निगम से सम्बन्धित 17 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबन्धक कानपुर क्षेत्र को सौंपा गया जिसकी प्रमुख मांगे निम्नवत् है समस्त संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर लागू की जाये। राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्तों का लाभ देय तिथि से अविलम्ब किया जाये एवं एरियर का भुगतान किया जाये। प्राईवेट वाहनों की भांति परिवहन निगम की वाहनों के टैक्स समानता की जाये। संविदा कार्मिकों का वेतन में प्रति 6 माह में महंगाई के आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाये। बोनस एक्ट 1965 का अनुपालन करते हुये समस्त कर्मचारियों नियमित व संविदा को दिवाली पर्व के पूर्व बोनस की सुविधा अनुमन्य की जाये। राज्य कर्मियों की भांति उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मियों को कैश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये, सहित 17 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल देव बाजपेई क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रजेश कुमार शर्मा, कार्यकारी क्षेत्रीय मंत्री, दीनानाथ, पंकज शुक्ला, राकेश कुमार, ऋषि अवस्थी, उमेश पाण्डेय, कान्ती, विश्वनाथ शुक्ला, अश्वनी पाण्डेय, के के अवस्थी, अमित पाठक, मुकेश त्रिपाठी, ऋषि पाठक, सुन्दर लाल, महेन्द्र प्रताप, विकास श्रीवास्तव, प्रेम शंकर, शिवम मिश्रा, उमाशंकर कुशवाहा, शिवरतन सिंह, ऋषभ तिवारी, दीपक तिवारी, आदि समस्त इकाईयों के शाखा अध्यक्ष / मंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.