logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अप्रैल 2026 में भी हमीरपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन — मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों में प्रदेश में द्वितीय स्थान हमीरपुर।जनपद हमीरपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम माह अप्रैल 2026 में भी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली एवं प्रभावी विकास प्रबंधन का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में ‘विकास कार्यों’ की श्रेणी में प्रदेश के 75 जनपदों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। यह उपलब्धि जनपद की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि गत वित्तीय वर्ष के समापन माह मार्च 2026 में भी जनपद हमीरपुर ने ‘राजस्व एवं विकास’ के संयुक्त इंडेक्स तथा ‘विकास कार्यों’ की पृथक श्रेणी — दोनों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की थी। नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभिक माह में ही पुनः शीर्ष जनपदों में स्थान प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि जनपद में सुशासन एवं विकास की संस्कृति निरंतर मजबूत हो रही है। नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ने कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा उनके धरातलीय क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की। उनके कुशल निर्देशन में समस्त विभागाध्यक्षों, तहसील प्रशासन, तकनीकी टीम तथा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति, डेटा मॉनिटरिंग एवं पोर्टल प्रबंधन में उल्लेखनीय दक्षता प्रदर्शित की। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के प्रमुख मानकों — समयबद्धता, डेटा शुद्धता, लाभार्थी संतुष्टि एवं योजनाओं के वास्तविक प्रभाव — पर जनपद का प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा। विशेष रूप से आधारभूत संरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ वितरण तथा राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में जनपद हमीरपुर ने प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान और अधिक सुदृढ़ की है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि — “नए वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में ही प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करना जनपद की पूरी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का परिणाम है। हमीरपुर की पूर्व उपलब्धियाँ हमारे लिए प्रेरणा हैं और हमें निरंतर बेहतर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।” जनपद हमीरपुर की यह सतत उपलब्धि प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासन का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है। जिला सूचना अधिकारी, हमीरपुर

2 hrs ago
user_Amit Singh
Amit Singh
Farmer मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0dd28a14-bec7-46df-b69f-173ab3d95bb0

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :जिला अस्पताल की ओटी में मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क हादसे के बाद भड़के परिजन हमीरपुर। जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। अस्पताल की ओटी के बाहर घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ललपुरा थाना क्षेत्र के पोथिया गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज अपने 15 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से सुढ़रापुर गांव म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रहा था। तभी सिकरी श्रमदान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबकर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार बजेहटा निवासी 27 वर्षीय अजय प्रजापति, 30 वर्षीय ब्रजेश और सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल और ब्रजेश को सूरत जाना था, जिन्हें छोड़ने के लिए अजय बाइक से हमीरपुर आ रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिजन और ग्रामीण पहले पोथिया अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि यदि घायल किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    हमीरपुर :जिला अस्पताल की ओटी में मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क हादसे के बाद भड़के परिजन
हमीरपुर। जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। अस्पताल की ओटी के बाहर घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ललपुरा थाना क्षेत्र के पोथिया गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज अपने 15 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से सुढ़रापुर गांव म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रहा था। तभी सिकरी श्रमदान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबकर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं बाइक पर सवार बजेहटा निवासी 27 वर्षीय अजय प्रजापति, 30 वर्षीय ब्रजेश और सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल और ब्रजेश को सूरत जाना था, जिन्हें छोड़ने के लिए अजय बाइक से हमीरपुर आ रहा था।
घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिजन और ग्रामीण पहले पोथिया अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
परिजनों का आरोप है कि यदि घायल किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमिरपुर के सुमेरपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक परिवार को मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल समेत अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हमिरपुर के सुमेरपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक परिवार को मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल समेत अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार। जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
    1
    जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में व्याप्त गंदगी का वीडियो प्रचलित हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी का मुद्दा गांव के एक युवक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठाएं है। विकासखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा है, यहां के निवासी अमन जाटव ने सीसी पर बह रहे गंदे पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करके पंचायत में व्याप्त गंदगी पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पंचायत में पूरी तरह से फेल होने का दावा करते हुए कहा कि गंदगी से पूरा गांव बेहाल है। जिसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कई बार कर चुका है। इसके बावजूद आज तक इस सीसी की सफाई नहीं कराई गई है। प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह परिहार ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस स्थान पर वीडियो वायरल किया गया है। वहां पर सीसी बहुत नीचे है। इस वजह से पानी ठहरता है। सफाई नियमित हो रही है। सोमवार को जेसीबी मशीन से खुदाई करके समस्या का समाधान कराएंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह सोमवार को पंचायत में जाकर निरीक्षण करके समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाएंगे।
    1
    सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में व्याप्त गंदगी का वीडियो प्रचलित
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी का मुद्दा गांव के एक युवक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठाएं है।
विकासखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा है, यहां के निवासी अमन जाटव ने सीसी पर बह रहे गंदे पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करके पंचायत में व्याप्त गंदगी पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पंचायत में पूरी तरह से फेल होने का दावा करते हुए कहा कि गंदगी से पूरा गांव बेहाल है। जिसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कई बार कर चुका है। इसके बावजूद आज तक इस सीसी की सफाई नहीं कराई गई है।
प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह परिहार ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस स्थान पर वीडियो वायरल किया गया है। वहां पर सीसी बहुत नीचे है। इस वजह से पानी ठहरता है। सफाई नियमित हो रही है। सोमवार को जेसीबी मशीन से खुदाई करके समस्या का समाधान कराएंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह सोमवार को पंचायत में जाकर निरीक्षण करके समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाएंगे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला निकला उसका सगा मामा, थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त टीम ने बच्चे को सकुशल रोहतक (हरियाणा) से किया बरामद, अपहरण में शामिल मामा समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद। पैसों के लालच में मामा ने साथियों संग मिलकर रची थी अपहरण की साजिश, सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा, बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने बांदा पुलिस का जताया आभार, सफल बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का दिया इनाम, बाँदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का मामला। बाइट ,,,शिवराज,, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा
    1
    बांदा -  पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा,
बांदा -  पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया  खुलासा,
फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला निकला उसका सगा मामा,
थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त टीम ने बच्चे को सकुशल रोहतक (हरियाणा) से किया बरामद,
अपहरण में शामिल मामा समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद।
पैसों के लालच में मामा ने साथियों संग मिलकर रची थी अपहरण की साजिश,
सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा,
बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने बांदा पुलिस का जताया आभार,
सफल बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का दिया इनाम,
बाँदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का मामला।
बाइट ,,,शिवराज,, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा में महिला से लूट के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रा के पास इन्हें घेरा, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।
    1
    बांदा में महिला से लूट के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रा के पास इन्हें घेरा, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा जिले के सिंधन कलां में नाली की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय प्रधान और सचिव की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को निकलने में भारी कठिनाई हो रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
    1
    बांदा जिले के सिंधन कलां में नाली की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय प्रधान और सचिव की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को निकलने में भारी कठिनाई हो रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
    user_Ravan bhagwan Lanka Naresh
    Ravan bhagwan Lanka Naresh
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ वैवाहिक, दीवानी, राजस्व और बिजली-पानी बिल से जुड़े कई मामलों का निस्तारण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना था। प्रशासन और न्याय विभाग की पुख्ता तैयारियों के कारण यह सफल हो पाया।
    1
    हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ वैवाहिक, दीवानी, राजस्व और बिजली-पानी बिल से जुड़े कई मामलों का निस्तारण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना था। प्रशासन और न्याय विभाग की पुख्ता तैयारियों के कारण यह सफल हो पाया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.