शामली -झिंझाना कस्बे के मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित एसडीएस कांवेंट स्कूल में मातृ दिवस पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया एसडीएस कांवेंट स्कूल में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बैलून गेम्स, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लॉटरी गेम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अभिनय ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। माताओं नेभीप्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष में एसडीएस कांवेंट स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सारी भूमिकाएं मातृशक्ति की रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी प्रेरणादायक एवं भावनात्मक बन गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर नीरज सैनी,अंजली गोयल एवं रूबी चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए माताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं माताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।मुख्य अतिथियों का स्वागत केला देवी एवं प्रेमवती देवी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सबा खान ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने अपने संबोधन में कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने सभी अतिथियों, माताओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन लोकेश तोमर सहित सुमित चौहान, पंकज गर्ग, मोहित गर्ग, हरप्रीत कौर, सबा खान, चेतना शर्मा,राधिका शर्मा, आरती शर्मा,डिम्पल,अमनदीप कौर,अलका सैनी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
शामली -झिंझाना कस्बे के मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित एसडीएस कांवेंट स्कूल में मातृ दिवस पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया एसडीएस कांवेंट स्कूल में मातृ दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर बैलून गेम्स, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लॉटरी गेम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अभिनय ने
सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। माताओं नेभीप्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष में एसडीएस कांवेंट स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सारी भूमिकाएं मातृशक्ति की रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी प्रेरणादायक एवं भावनात्मक बन गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर नीरज सैनी,अंजली गोयल एवं रूबी चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते
हुए माताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं माताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।मुख्य अतिथियों का स्वागत केला देवी एवं प्रेमवती देवी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सबा खान ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने अपने संबोधन में कहा कि माँ का
स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने सभी अतिथियों, माताओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन लोकेश तोमर सहित सुमित चौहान, पंकज गर्ग, मोहित गर्ग, हरप्रीत कौर, सबा खान, चेतना शर्मा,राधिका शर्मा, आरती शर्मा,डिम्पल,अमनदीप कौर,अलका सैनी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
- दुनिया में किसी की मदद करना सबसे खूबसूरत काम माना जाता है। माना जाता है कि गरीबों की दुआएं ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत होती हैं। शामली के कैराना क्षेत्र में इस भावना को विशेष महत्व दिया जाता है।1
- शामली के सरकारी अस्पताल मे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगी कमरे में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया1
- थाना भवन के प्राचीन कचौरी नाथ मंदिर में शुरू हुआ निर्माण कार्य एक दिन चलने के बाद बंद हो गया। मंदिर महंत ने आरोप लगाया कि पुराने ठेकेदारों के भुगतान अब तक लंबित हैं, जिससे नए ठेकेदार में भी डर बना हुआ है कि कहीं उसका भुगतान भी न रुक जाए। इसी आशंका के चलते ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है। महंत ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान और कार्य शुरू कराने की मांग की है1
- शामली के वार्ड 10 में सरकारी जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सभासद पति सुरेश सैनी ने समाधान दिवस में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और निवासियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।1
- शामली जिले के थानाभवन में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों आसिफ और सारंग शर्मा उर्फ मन्नू शर्मा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक-एक अवैध छुरा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का हिस्सा है।1
- शामली: झिंझाना कस्बे में स्थित SDS कांवेंट स्कूल में मदर्स-डे के उपलक्ष्य में किया गया भव्य कार्यक्रम।1
- दिल्ली जयपुर हाईवे पर आज की लाइव एक्सीडेंट की वीडियो जस्ट यह अभी समझ लो के 7:00 का करीब यह एक्सीडेंट हुआ है शाम को एक शहर से दूसरी साइड आई है इस गाड़ी में चार बंदे थे जिओ गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है ऊपर वाले की कृपा हुई के चारों बंदे ठीक-ठाक है थोड़ी बहुत चोट लगी है सभी यह अभी की आज की लाइव वीडियो है दिल्ली जयपुर हाईवे की1
- लाखों पत्रकारों की आवाज बनकर खड़ा है राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संगठन रजिस्टर्ड लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र मिश्रा जी1