Shuru
Apke Nagar Ki App…
भक्ति का सागर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,सप्ताहभर चला भव्य धार्मिक आयोजन पांढुर्णा:-श्रीमद् भागवत कथा से महाप्रसाद तक सप्ताहभर चला भव्य धार्मिक आयोजन। पांढुर्णा में 5 से 12 अप्रैल तक आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश स्थापना से शुरुआत हुई और प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, हरीपाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। देशभर के कलाकारों और भजन मंडलों ने प्रस्तुतियां दीं, वहीं 11 अप्रैल की शोभायात्रा और 12 अप्रैल के महाप्रसाद में हजारों भक्त शामिल हुए। पूरे आयोजन ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
Roshan Kapse
भक्ति का सागर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,सप्ताहभर चला भव्य धार्मिक आयोजन पांढुर्णा:-श्रीमद् भागवत कथा से महाप्रसाद तक सप्ताहभर चला भव्य धार्मिक आयोजन। पांढुर्णा में 5 से 12 अप्रैल तक आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश स्थापना से शुरुआत हुई और प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, हरीपाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। देशभर के कलाकारों और भजन मंडलों ने प्रस्तुतियां दीं, वहीं 11 अप्रैल की शोभायात्रा और 12 अप्रैल के महाप्रसाद में हजारों भक्त शामिल हुए। पूरे आयोजन ने क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाना मुलताई पहुंचे अनुयायियों ने sdop से मुलाक़ात कर कड़ी कार्यवाही की मांग की पुलिस ने बीएनएस सहित एस सी एस टी की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।1
- बिछुआ"।पेंच नेशनल पार्क कोर क्षेत्र के जमतरा गेट पर सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। पेंच पार्क से लगे थोटामाल के ग्राम नाहरझिर गांव निवासी दिनेश पिता पुसू सेवतकर की बाघ के द्वारा हमले से मृत्यु के बाद शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने जमतरा गेट पर जमकर हंगामा किया। जमतरा गेट के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और नारेबाजी की। शासकीय सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया यहां ग्रामीण पिछले एक पखवाड़े से बाघ का मूवमेंट और मवेशियों के साथ चार व्यक्ति की मौत से नाराज थे। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को वन विभाग की टीम को एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक का शव कोर एरिया में था। इसके बाद मौके पर जैसे ही वन विभाग और पुलिस कर्मचारी पहुंचे उग्र ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया नारे बाजी के साथ तोड़फोड़ भी किया गया है।1
- आमला। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आमला नगर में एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की आकर्षक झांकी भी शामिल रही, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह विशाल रैली बोड़खी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जनपद चौक, मैन रोड, पुराने थाना, सोमवारी चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई थाना ग्राउंड में सम्पन्न हुई। शाम करीब 7 बजे निकली इस रैली में पूरे नगर का माहौल जय भीम के नारों से गूंज उठा। रैली की विशेष आकर्षण हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं का पारंपरिक नृत्य रहा, जिन्होंने झूमते हुए पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा भर दी। जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। पुराने थाना क्षेत्र के समीप फल-फ्रूट एवं अल्पाहार वितरित कर स्वागत किया गया, वहीं जनपद चौक पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार एवं उनकी टीम द्वारा भी रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया। रैली के समापन पर थाना ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।2
- Post by AMLA NEWS1
- पेंच क्षेत्र महा प्रबंधक कार्यालय परासिया में मनाई गई भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब1
- मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने किया भव्य माल्यार्पण, संविधान रक्षा का लिया संकल्प न्यूज़ ऐसीपी भारत (न्यूज़ ऐसीपी भारत-छिंदवाड़ा)- सत्कार तिराहा भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महानायक श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् द्वारा सत्कार तिराहा में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन एवं माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। विवरण : आज 14 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे, परिषद के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य सत्कार तिराहा पहुंचे, जहां पूरे सम्मान और उत्साह के साथ बाबा साहब को पुष्पमाला अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब के विचार केवल एक व्यक्ति की विरासत नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की चेतना हैं। उनके सिद्धांत आज भी समाज को न्याय, अधिकार और समान अवसर का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर एक प्रेरणादायी पंक्ति भी प्रस्तुत की गई “संविधान की शक्ति से जिसने हर चेहरे पर मुस्कान दी, शत-शत नमन उस अंबेडकर साहब को, जिन्होंने सबको पहचान दी।” प्रेणादायक पंक्ति और नारों के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन!! - कार्यक्रम का समापन “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और सम्मान से भर दिया।समारोह में जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय विश्वकर्मा जिला संरक्षक सलाहकार कमलेश टेकाम, अधिवक्ता सलाहकार बृजेश कुमार कोहरे, जिला सचिव नितेश यादव, हरिराम कावड़ेकर, रूपेश बड़के सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।3
- पांढुर्णा:-अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने व्यक्त किए विचार। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास, सौसर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, SDM श्री सिद्धार्थ पटेल, CEO श्री मिश्रा, चंद्रशेखर अम्बेडकर, अरुण ठाकरे, श्री हिंगवे, मोरेश्वर मर्सकोले, श्री भुते सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक मूल्यों और संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।यों ने व्यक्त किए विचार1
- मध्यप्रदेश के बैतूल में डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. सी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।2
- बिछुआ विकास खंड के ग्राम थोटामाल क्षेत्र में हाल ही में वन्य जीव (बाघ) द्वारा लगातार घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लगभग 10-12 दिन पूर्व ग्राम निवासी महेन्द्र पिता शंभू माण्डेकर का बाघ द्वारा शिकार कर लिया गया था, जिसमें उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक रही। इसके पश्चात पुनः ग्राम थोटामाल निवासी श्री गोविंद रघुवंशी जी के घर बाघ द्वारा उनकी गाय का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। वन विभाग की लापरवाही एवं विफलता के कारण क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान हेतु ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।इसी संदर्भ में दिनांक 15/04/2026 (बुधवार) समय- दोपहर 1.00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों द्वारा वन विभाग के विरोध में माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय एवं माननीय तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। अतः आप सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी1