रजौली थाने में हुआ 1819 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बुधवार को रजौली थाने में सीओ कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने विभिन्न मामलों में जप्त किए गए 1819 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना कांड संख्या-88/26 में जब्त किया गया 144 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या-101/26 में 49 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या-102/26 में 238 लीटर, थाना कांड संख्या-106/26 में 253 लीटर, थाना कांड संख्या-114/26 में 413 लीटर, थाना कांड संख्या-141/26 में 129 लीटर, थाना कांड संख्या-106/26 में 25 लीटर, थाना कांड संख्या-108/26 में 209 लीटर, थाना कांड संख्या-109/26 में 124 लीटर एवं थाना कांड संख्या-112/26 में 234.5 लीटर देसी महुआ शराब कुल 1819.5 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस के द्वारा शराब एवं शराब धंधेबाजों पर निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब में संलिप्त धंधेबाजों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने शराब धंधेबाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर शराब बनाने वाले एवं शराब धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर एसआई अरविंद पासवान, एएसआई सह मालखाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।
रजौली थाने में हुआ 1819 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बुधवार को रजौली थाने में सीओ कृष्णकांत चौबे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने विभिन्न मामलों में जप्त किए गए 1819 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रजौली थाना कांड संख्या-88/26 में जब्त किया गया 144 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या-101/26 में 49 लीटर देसी महुआ शराब, थाना कांड संख्या-102/26 में 238 लीटर, थाना कांड संख्या-106/26 में 253 लीटर, थाना कांड संख्या-114/26 में 413 लीटर, थाना कांड संख्या-141/26 में 129 लीटर, थाना कांड संख्या-106/26 में 25 लीटर, थाना कांड संख्या-108/26 में 209 लीटर,
थाना कांड संख्या-109/26 में 124 लीटर एवं थाना कांड संख्या-112/26 में 234.5 लीटर देसी महुआ शराब कुल 1819.5 लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस के द्वारा शराब एवं शराब धंधेबाजों पर निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब में संलिप्त धंधेबाजों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने शराब धंधेबाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर शराब बनाने वाले एवं शराब धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर एसआई अरविंद पासवान, एएसआई सह मालखाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।
- नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उनके पद छोड़ने के पश्चात सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। आज उन्होंने राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वे बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश की राजनीति में नई दिशा और ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है। #News Of Nawada #bihar news #Patna News1
- Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।1
- ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।1
- @बिहार #CM सम्राट चौधरी #डिप्टी CM विजय चौधरी #विजेन्द्र यादव ने लिया पद और गोपनीयता की शपथ #देखें शपथग्रहण का वीडियो...!1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज अपने गृह पंचायत चाराडीह के पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन समेत पंचायत की मुखिया, प्रखंड प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। चाराडीह पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में बनाया गया है, जहां अत्याधुनिक सभागार के साथ पंचायत सचिव, मुखिया के लिए अलग-अलग कार्यालय के अलावे ज्ञान कुंज के नाम से एक लाइब्रेरी भी बनाया गया है, जहां पंचायत के बच्चे आकर अध्ययन कर सकते हैं। चाराडीह पंचायत भवन एनएच 20 से सटा हुआ है, जहां लोगों को आवाजाही में भी काफी सुविधा मिलेगी। पंचायत भवन के उद्घाटन के मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अतिथियों ने पंचायत सभागार में कुछ समय बिताया और यहां आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि चाराडीह पंचायत उनका गृह पंचायत है और यहां के लिए अत्याधुनिक पंचायत भवन का उद्घाटन कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके अलावे इस सभागार में बैठे पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि और विधायक डॉ नीरा यादव महिला है। बिना महिला आरक्षण के ही यहां ज्यादातर प्रतिनिधि महिलाएं हैं और जब जब महिला आरक्षण पूरी तरह से लागू हो जाएगा तो यहां बैठी तमाम महिलाओं को भी सुखद अनुभूति मिलेगी। वही डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के दूसरे जिलों में पंचायत भवनों में ठहरकर लोगों को यह बताया था, कि गांव और पंचायत के विकास के लिए पंचायत भवन कितना जरूरी है। बाइट :- अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री बाइट :- डॉ नीरा यादव, विधायक3
- डोमचांच घरबरियाबर में एक मासूम बच्चे को घर से चुरा कर हत्या कर शव को कुंवा में फेंका, पुलिस शव को निकाला, ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर कर रहे हंगामा1
- @नवादा #BJP विधायक अनिल सिंह ने किया नरहट प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम (SFC) के गोदाम का निरीक्षण #घटिया किस्म का चावल देख विफरे #वीडियो वायरल #उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला...!1