Shuru
Apke Nagar Ki App…
चमोली: भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी से खौफनाक तस्वीरें सामने आई है. जहां नीती घाटी जाने वाले तमक नाले में अचानक जलसैलाब आ गया. जिसमें वैली ब्रिज बह गया. इसके साथ ही एक पिकअप गाड़ी के साथ सीमा सड़क संगठन (BRO) के ऑपरेटर के भी बहने की सूचना है. वहीं, रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. #updates #uttarakhand #chamoli
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
चमोली: भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी से खौफनाक तस्वीरें सामने आई है. जहां नीती घाटी जाने वाले तमक नाले में अचानक जलसैलाब आ गया. जिसमें वैली ब्रिज बह गया. इसके साथ ही एक पिकअप गाड़ी के साथ सीमा सड़क संगठन (BRO) के ऑपरेटर के भी बहने की सूचना है. वहीं, रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. #updates #uttarakhand #chamoli
- Dr, dr Dr, drओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंडभारी बारिश में सफ़र में सतर्कता बरतें13 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- खेत में मिले तीन शावक, लाइनमैन ने वन विभाग को दी सूचना बाजपुर। बद्रीपुर फीडर पर तैनात लाइनमैन किशन सिंह को मंगलवार को खेत में तीन शावक मिले। शावकों को देखकर उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार किशन सिंह विद्युत लाइन से संबंधित कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बैठे तीन छोटे शावकों पर पड़ी। उन्होंने शावकों के पास जाने के बजाय सतर्कता बरतते हुए आसपास के लोगों को भी दूर रहने की सलाह दी और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। शावक किस वन्यजीव प्रजाति के हैं, इसकी पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या उसके शावकों को छूने या पकड़ने का प्रयास न करें तथा ऐसी स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना दें।1
- अस्तित्व बचाने को सड़क पर उतरीं संघर्षशील ताकतें बाजपुर मंडी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का जनसंवाद, जल-जंगल-जमीन बचाने का आह्वान अस्तित्व बचाने को सड़क पर उतरीं संघर्षशील ताकतें बाजपुर मंडी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का जनसंवाद, जल-जंगल-जमीन बचाने का आह्वान1
- बिलासपुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पटेल चौक से हुआ। इसके बाद यात्रा बाल्मीकि चौक होते हुए मुख्य चौराहा स्थित अग्रसेन चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस दौरान कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल आदि ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र एकता का दिया संदेश तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे को देश की आन,बान और शान बताते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का दिन भी है।यात्रा में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को भव्य रूप दिया।पूरे मार्ग में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में सदैव जीवित रहनी चाहिए।इस मौकें पर जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह खेहरा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, जिला मंत्री श्रेया मदान, वार्ड सदस्य अमन वर्मा, हरजीत सिंह बजावा, परमजीत कौर, प्रेम नरेश वाल्मीकि,सौरभ सक्सेना,राजू सैनी, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।4
- टनकपुर में सावन उत्सव की धूम, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला ‘नंदा शिखर सम्मान टनकपुर। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से मिलन वाटिका में ‘सावन उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, भक्ति, मनोरंजन और महिला सशक्तिकरण का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने ‘एक पौधा, प्रकृति के नाम’ मुहिम के तहत चंदन का पौधा रोपा और महिलाओं को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान 10 कर्मठ महिलाओं को ‘नंदा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, मेडिकल टेक्नीशियन और क्षेत्र की पहली टुकटुक संचालिका सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं। गीता धामी ने कहा कि महिलाएं हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, महिला आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ‘सुपर ईंजा डांस प्रतियोगिता’, ‘मिसेज सावन क्वीन-2026’, शिव-पार्वती नृत्य, झोड़ा-चांचरी और सांतूं-आंठू की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना आर्य ने किया।3
- भूमि बचाओ' मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा का जनसंवाद को समर्थन, उत्तराखंड के अस्तित्व के लिए हुंकार भूमि बचाओ' मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा का जनसंवाद को समर्थन, उत्तराखंड के अस्तित्व के लिए हुंकार, वही काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- बैजनाथ में लगा विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 460 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ बैजनाथ में लगा विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 460 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ1
- *PS इज्जतनगर, बरेली-अपहरण की घटना का सफल अनावरण कर अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, बरेली की बाइट।* *PS इज्जतनगर, बरेली-अपहरण की घटना का सफल अनावरण कर अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, बरेली की बाइट।*2