सिमराही नगर पंचायत में 2.49 करोड़ की खरीद पर सवाल, ‘सेटिंग’ से नालंदा की एजेंसियों को काम देने का आरोप नगर पंचायत सिमराही में 2.49 करोड़ रुपये की खरीदारी को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) वीणा वैशाली की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता और जन सुराज नेता अनिल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महज 17 दिनों के भीतर 16 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 के बीच 10 अलग-अलग मदों में कुल 2.49 करोड़ रुपये की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई। प्रक्रिया पूरी करने के लिए टेंडर निकाले गए और कई एजेंसियां शामिल भी हुईं, लेकिन अंतिम चयन में चारों एजेंसियां ईओ के गृह जिला नालंदा की ही निकलीं। अनिल कुमार सिंह के अनुसार, चयनित कंपनियों में रोववीर बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड को 44.50 लाख, शिवाजीत इंटरप्राइजेज को 25.50 लाख, मेसर्स मां तारा ट्रेडर्स को 91.95 लाख (दो कार्य) और पीएस इंटरप्राइजेज को 87.27 लाख (पांच कार्य) का आवंटन किया गया। इन कंपनियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन हाल के महीनों में ही हुए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इन्हें विशेष रूप से सिमराही की योजनाओं के लिए ही तैयार किया गया। आरोप है कि बिड प्रक्रिया में आठ कंपनियां शामिल हुईं, लेकिन तकनीकी आधार पर केवल नालंदा की एजेंसियों का चयन किया गया। यहां तक कि यदि मनपसंद एजेंसी का चयन नहीं होता, तो टेंडर को किसी न किसी कारण से रद्द कर दिया जाता था। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर कंप्यूटर ऑपरेटर से काम कराया गया और अधिकांश सामान अनब्रांडेड एवं बाजार से अधिक कीमत पर खरीदा गया। इस मामले ने जेम पोर्टल की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अनिल कुमार सिंह ने आर्थिक अपराध इकाई से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग का सच सामने आ सके।

- Post by Jankari Adda1
- छातापुर:पूर्णिया में खाकी और कानून का खौफ खत्म, वार्ड सदस्य बना जल्लाद, सैकड़ों की उपस्थिति के सामने प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई, देखें क्या कह रहे लोग1
- अररिया जिलान्तर्गत प्रखंड रानीगंज के परसाहाट में 20 अप्रैल 2026 को पैक्स अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर 8 अप्रैल को रोहन कुमार ने अपने समर्थक के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शान्तिपूर्ण ढंग किया। नामांकन के बाद समर्थक काफी उत्साहित थे। और सभी समर्थक ने जीत की कामनाएँ की।1
- नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दिया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार, रतन कुमार यादव, बिष्णु कुमार फौजी, उमाशंकर चौधरी, विनोद मंडल, नरेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, मनोज कुमार मोदी, मुखिया राजीव कुमार, राम अवतार ठाकुर, सह संतोष कुमार, कामोज मिश्रा, प्रो प्रमोद यादव, सुबंधु दास, मो इस्लाम, मो सुभान अली, गणेश मंडल , सुधीर सरदार, मो ईशा, गजेन्द्र यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।1
- केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान कार्ड से आज लाखों लोगों का निशुल्क उपचार हो रहा है1
- मैथिल परशुराम सेना द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर चंद्रा कॉम्प्लेक्स में अहम बैठक सम्पन्न हुई। तैयारियां जोरों पर हैं।1
- योजना में धांधली करने को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग। सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी वार्ड सदस्य रणधीर यादव सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य किया गया है और वार्ड नंबर 6 में सड़क पर मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखते हुए व्यापक रूप से धांधली किया गया है। इसके अलावा कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ये बात सामने आ सके की कितने रुपए की लागत राशि से योजना का संचालन किया गया है। प्रवेश द्वार के बगल से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई किया गया है जिसमें दोनों तरफ बगल से 6 इंच दिखावे के लिए पीसीसी ढलाई किया गया है जबकि सड़क के बीच में मात्र 2 इंच ढलाई किया गया है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जबकि इस योजना का संचालन पूर्व में मनरेगा योजना से भी किया गया है फिर इसी योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। पंचायत में चल रहे सभी योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हो सके। आवेदन को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सहरसा से मिथिलेश कुमार।1
- Post by Jankari Adda1
- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला खेल मैदान पर 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कोसी और सीमांचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आठ टीम में भाग ले रही है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रवि रोशन कश्यप और सचिव अखिलेश कुमार झा ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 और 13 अप्रैल को सभी टीमों के बीच लीग मैच खेला जाएगा और 14 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जबकि 15 अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।इस चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टुर्नामेंट के प्रायोजक टीवीएस शो रूम कुमारखंड, जो-कार वन वे ट्रिप ट्रैवल एजेंसी सुपौल, बिहार स्पोर्ट्स मधेपुरा ,राॅक स्टार11 मधेपुरा,मीना ज्वेलर्स रामनगर व चकमका बाजार, विश्वकर्मा ट्रेडर्स रामनगर बाजार,गुरु स्पोर्ट्स मुरलीगंज, मधेपुरा स्पोर्ट्स मधेपुरा है।3