शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु पाली में विद्यालय का संचालन डीएम ने दिया आदेश शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु दो पाली में विद्यालय संचालन का निर्णय* जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार मधुबनी जिले के सभी मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि छात्र-शिक्षक अनुपात में असंतुलन तथा संसाधनों की सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन अब दो पाली (शिफ्ट) में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे प्रत्येक छात्र को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकें। नया समय-सारणी (शिफ्ट सिस्टम) प्रथम पाली (कक्षा 1–8): प्रातः 06:30 बजे से 11:30 बजे तक द्वितीय पाली (कक्षा 9–12): अपराह्न 12:00 बजे से 05:00 बजे तक पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि द्वितीय पाली के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। प्रमुख निर्देश 21 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विद्यालय प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विद्यालयों में शिक्षक-पालक बैठक आयोजित कर नई व्यवस्था की जानकारी साझा की जाएगी। 25 अप्रैल 2026 को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में इस व्यवस्था को अनुमोदित कर हस्ताक्षरित प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। 27 अप्रैल 2026 से सभी चिन्हित विद्यालयों में दो पाली प्रणाली लागू कर दी जाएगी। साथ ही, बिहार सरकार के सेवा वर्गीकरण नियमावली-2005 के तहत विद्यालयों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की उपस्थिति एवं कार्य आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी का संदेश जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल मिलेगा और शिक्षकों को भी प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से इस व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु पाली में विद्यालय का संचालन डीएम ने दिया आदेश शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु दो पाली में विद्यालय संचालन का निर्णय* जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार मधुबनी जिले के सभी मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि छात्र-शिक्षक अनुपात में असंतुलन तथा संसाधनों की सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन अब दो पाली (शिफ्ट) में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे प्रत्येक छात्र को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं मिल सकें। नया समय-सारणी (शिफ्ट सिस्टम) प्रथम पाली (कक्षा 1–8): प्रातः 06:30 बजे से 11:30 बजे तक द्वितीय पाली (कक्षा 9–12): अपराह्न 12:00 बजे से 05:00 बजे तक पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि द्वितीय पाली के संचालन में किसी प्रकार की बाधा
न आए। प्रमुख निर्देश 21 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विद्यालय प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विद्यालयों में शिक्षक-पालक बैठक आयोजित कर नई व्यवस्था की जानकारी साझा की जाएगी। 25 अप्रैल 2026 को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में इस व्यवस्था को अनुमोदित कर हस्ताक्षरित प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। 27 अप्रैल 2026 से सभी चिन्हित विद्यालयों में दो पाली प्रणाली लागू कर दी जाएगी। साथ ही, बिहार सरकार के सेवा वर्गीकरण नियमावली-2005 के तहत विद्यालयों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की उपस्थिति एवं कार्य आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी का संदेश जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल मिलेगा और शिक्षकों को भी प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों से इस व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
- पीएम मोदी जी का झाल मुरही खाने बाला विडियो वायरल हो रहा है कितना रूपया का है 10 का यह लो1
- मेहनत की कमाई पर डाका, 18 लाख की ठगी! ठगी का शिकार बना किसान, लाख गँवाकर जिंदगी से हारने की कोशिश!1
- Post by LAXMI SAH RADHA KRISHNA JEWELLERS1
- माननीय सांसद सह अध्यक्ष जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति श्री रामप्रीत मंडल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार मधुबनी में दिशा की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिट्टी जांच नमूना का लक्ष्य 19600 के विरुद्ध शत-प्रतिशत नमूनों का विश्लेषण कर लिया गया है । वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11798 का लक्ष्य के विरुद्ध 10126 मिट्टी नमूना संग्रहण कर 3468 किसानों के बीज मृदा स्वास्थ कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 25 -26 में 11798 लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत मिट्टी नमूना का विश्लेषण कर लिया गया है एवं 11798 मृदा स्वास्थ कार्ड का वितरण किसानों के बीच कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आत्मा योजना से प्रशिक्षण का लक्ष्य 19320 एवं परिभ्रमण का लक्ष्य 3465 के विरुद्ध किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है एवं किसान गोष्ठी का लक्ष्य 42 के आलोक में सभी किसान गोष्ठी आयोजन कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उर्वरक की बिक्री पर निर्धारित मूल्य पर करने हेतु सभी प्रखंडों में लगातार छापामारी की जा रही है एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि समन्वयक किसान सलाहकार की प्रतिनियुक्ति की गई है प्राप्त शिकायत के आलोक में खरीफ 2025 में 03 उर्वरक प्रतिष्ठान पर प्राथमिकी एवं 13 उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई तथा रबी 2025 -26 में 4 उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है। मधुबनी जिलांतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 288405 किसन लाभान्वित है । उक्त योजना में भारत सरकार द्वारा लाभुकों के खाते में 22वी में किस्त की राशि प्रदान की गई। समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान में जिला में 700 स्वीकृत पद के विरुद्ध मात्र 180 चिकित्सक कार्यरत है। उपलब्ध चिकित्सकों से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य लिया जा रहा है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स कार्यरत है। उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक का पद स्वीकृत नहीं है ।उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सी0 एच0 ओ0 एवं ए0एन0 एम0 कार्यरत है एवं उनके द्वारा आमजनों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। भवन का निर्माण भी स्वास्थ्य विभाग से स्वीकृत के उपरांत बी0 एम0 एस0 आई0 सी0 एल0 द्वारा कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल मधुबनी में वेंटिलेटर की सुविधा टेक्नीशियन तथा मूर्छक की पदस्थापना पश्चात् की जा सकेगी। विभाग के स्तर से साथ निश्चय पार्ट 3 के तहत सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा की व्यवस्था हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी मधुबनी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जीवन प्रमाणीकरण का कार्य कैंप के माध्यम से किया जा रहा है ।अधिक उम्र वाले पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण आईरिस डिवाइस का उपयोग करके नियमित सभी प्रखंड को आईरिस डिवाइस उपलब्ध कराया गया है। जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई एवं माननीय अध्यक्ष द्वारा इसकी सतत कड़ी निगरानी के भी निर्देश दिए गए।माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद श्री घनश्याम ठाकुर सहित अन्य माननीय सदस्यों के द्वारा जीवछ नदी को लेकर स्वच्छता एवं सफाई अभियान,पीएम सूर्य कुटीर योजना ,विद्यालयों में वर्ग कक्ष मरम्मती कार्य,राम पट्टी में पंचायत सरकार भवन का अतिक्रमण,नहरो के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना,क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण,कस्तूरबा विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मती, फसल क्षति,गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या,पंडौल से सकरी तक दोनों तरफ सड़क अतिक्रमण,उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि की उपलब्धता,कृषि फीडर से ससमय विद्युत कनेक्शन आदि कई मामलों पर प्रश्न उठाया गया। इसके पूर्व माननीय सांसद सह अध्यक्ष श्री रामप्रीत मंडलl ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रखंड प्रमुखों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं सक्रिय प्रयास से जिले के विकास में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जिले की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को अच्छे वातावरण में बेहतर तरीके से अपनी समस्याओं को रखने एवं उनके बहुमूल्य सुझाव के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले का तीव्र गति से विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिशा के सह अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री अशोक कुमार यादव ने कहा कि यह एक काफी महत्वपूर्ण बैठक है।सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं महत्पूर्ण सुझाव का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को ससमय पूरी गुणवत्ता से पूर्ण करना ही हमारी प्राथमिकता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचआई,रेलवे एवं पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों की बैठक से अनुपस्थित को लेकर सभी सदस्यों ने असंतोष व्यक्त करते हुए खेद जताई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जहाँ अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ रखा, वहीं जिला के विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों द्वारा सड़को की मरम्मती, रख रखाव वाले सड़कों की औचक जांच,उर्वरक की कालाबाजारी,स्वास्थ्य सुविधाओं,नल-जल योजना आदि से संबधित भी प्रश्न पूछे गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि, उद्यान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, नगर निगम एवं नगर पंचायतों में आवास, , नेशनल हाईवे, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना आदि से जुड़े मामलों पर भी गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई एवं अध्यक्ष द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान माननीय सदस्यों द्वारा उठाये गए प्रश्नों का संबधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक करवाई की बात कही गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों द्वारा दिये गए सुझाव काफी महत्वपूर्ण हैं, इसे गंभीरता से लेकर इस पर अमल किया जाएगा साथ ही प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निष्पादन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों एवं महत्वपूर्ण सुझावों को लेकर प्रत्येक 15दिनों पर इसकी समीक्षा की जाएगी ताकि अगली बैठक तक शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम आश्वश्त करते हैं कि आपके द्वारा उठाये गए सभी बिंदुओं का गंभीरता पूर्वक पालन किया जाएगा। उक्त बैठक में माननीय लोक सभा सदस्य एवं सह अध्यक्ष जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति,श्री अशोक कुमार यादव, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद श्री घनश्याम ठाकुर,माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा,श्रीमती मीना कामत,जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, ,सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार,विभिन्न प्रखंडों के पंचायत समिति प्रमुख, जिला परिषद सदस्यगण आदि उपस्थित थे।4
- JDU विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव के बयान पर कहा, "पप्पू यादव पागल हो गया है, पहले अपनी पत्नी से पूछे, वो भी राजनीति में है... बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से खलबली मच गई. उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था...1
- तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव,मानसिक रूप से विक्षिप्त था युवक1
- दरभंगा में राज्यपाल के आगमन से पूर्व संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारी का हंगामा1
- श्री BN फाउंडेशन एंड एजुकेशनल ट्रस्ट NGO का हुआ भव्य शुभारंभ शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में श्री BN फाउंडेशन एंड एजुकेशनल ट्रस्ट NGO का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि ट्रस्ट शिक्षा के प्रसार, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, तथा समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा। वक्ताओं ने कहा कि यह संस्था युवाओं के लिए नई उम्मीद और समाज के लिए एक मजबूत सहारा बनेगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1