“वर्दी की आड़ में हैवानियत बर्दाश्त नहीं—आरोपी सिपाही पर हो सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिले न्याय” 10 वर्षीय मासूम दीपिका शर्मा को न्याय के लिए लखनऊ में आक्रोश: नंदवंश समाज की सरकार को दोटूक चेतावनी—'दोषी को तुरंत फाँसी दो, वरना ठप होगी राजधानी, घेरेंगे विधानसभा'लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी स्मारक पर सामाजिक साथियों और नंदवंश समाज के बैनर तले एक विशाल धरना-प्रदर्शन व पैदल मार्च आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन 10 वर्ष की मासूम बच्ची दीपिका शर्मा को न्याय और इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शन के अंत में आंदोलित समाज के प्रतिनिधियों ने एसीपी (ACP) लखनऊ को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। बैनरों पर "न्याय की माँग, अब और इंतज़ार नहीं!", "एक मासूम के साथ हैवानियत" और "नन्दवंशी समाज अब नहीं सहेगा अत्याचार" जैसे आक्रोशित नारे लिखे हुए थे। धरने के दौरान वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के हक, अधिकार और उनकी न्यायोचित मांगों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मासूम के साथ हुई हैवानियत, बलात्कार और हत्या करने वाले दोषी को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। प्रशासन का इस मामले में ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाया जाए और पीड़ित परिवार द्वारा उठाई गई मांगों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "यह तो सिर्फ शुरुआत थी...! यदि हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और जल्द न्याय नहीं मिला, तो अगली बार समाज सड़कों पर उतरकर विधानसभा का घेराव करेगा।"प्रदर्शन के दौरान समाज की एकजुटता साफ दिखाई दी। वक्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब नंदवंश समाज पूरी तरह जाग चुका है। समाज के किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार और अन्याय अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।रिपोर्ट: अमन क्राइम न्यूज़ इंडिया लाइव, लखनऊ

- *कानपुर गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, 2 लोग गंभीर घायल!* कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है।* *हादसे में दो लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।* घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- थाना जानकीपुरम शुक्ला चौकी क्षेत्र में 24 घंटे बीत रहे हैं जानकीपुरम पुलिससे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बेकिंग लखनऊ पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार उसे जान माल का हो सकता है खतरा अगर ऐसे ही अपराधी खुला घूमते रहे तो बड़ी अनहोनी होने की आशंका ..1
- लखनऊ .. इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है।* यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अमन राठौर ✍️✍️1
- 😂 कवि Ashok Chakradhar ने सुनाई ऐसी कविता कि #CM योगी समेत दोनों #डिप्टी CM हंसते-हंसते #लोटपोट! 😂 मंच पर कविता का अंदाज़ ऐसा रहा कि माननीय मुख्यमंत्री पूज्य MYogiAdityanath जी और दोनों उपमुख्यमंत्री माननीय Keshav Prasad Maurya जी एवं माननीय Brajesh Pathak जी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 😄 कविता, हास्य और राजनीतिक मंच का यह शानदार संगम देखन1
- लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।1
- *यूपी में नेपाल से बहकर आईं 6 लाशें:* नारायणी नदी में आईं हजारों क्विंटल लकड़ियां; युवक को मिली 50 किलो वजनी मछली नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी डिजिटल बाढ़ के बाद, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों महराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से बहकर आने वाली नारायणी (गंडक) नदी में भारी जलस्तर बढ़ने और मलबे के साथ शवों के भारतीय क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- प्रधान से जनसमस्या की शिकायत करना पड़ा भारी, अधेड़ की बेरहमी से पिटाई काकोरी क्षेत्र में प्रधान समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप, आंखों सहित शरीर पर गंभीर चोटें राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव में जनसमस्या की शिकायत ग्राम प्रधान से करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट में अधेड़ व्यक्ति की आंखों पर गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना काकोरी पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।1
- तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को रौंदा ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन बंथरा, लखनऊ। बृहस्पतिवार। बनी मोहन रोड पर डीसीएम से हुआ बच्ची का एक्सीडेंट, मोहान रोड की ओर से आ रहे डीसीएम संख्या यूपी 78 सी एन 7334 ने प्रियांशी पुत्री लड्डू यादव उर्फ रामसराय उम्र 15 वर्ष निवासी मिर्जापुर को रामगढ़ी अमेजॉन वेयरहाउस के पास रौद दिया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर डीसीएम व चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मोहान बनी रोड पर रामगढ़ी अमेजॉन वेयरहाउस के पास जाम लगा दिया। मौके पर बंथरा पुलिस एसीपी कृष्णा नगर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ड्राइवर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले रखा है।1