डी.ए.वी. आलमपुर में श्रावणी उपाकर्म के उपलक्ष्य पर विशाल शोभायात्रा एवं वैदिक जागरूकता रैली का आयोजन सुजानपुर आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा के सानिध्य में आर्य युवा समाज एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आलमपुर द्वारा श्रावणी उपाकर्म के पावन अवसर पर आयोजित वेद प्रचार सप्ताह का भव्य समापन विशाल शोभायात्रा एवं वैदिक जागरूकता रैली के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को वेदों, वैदिक संस्कृति तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के सत्य, सदाचार, अनुशासन, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित के संदेशों से जोड़ना रहा। समारोह का शुभारंभ विधिवत विशाल यज्ञ के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कीं। वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण एवं पवित्र अग्नि में अर्पित आहुतियों से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन विद्यार्थियों द्वारा भव्य वैदिक जागरूकता रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं उमंग के साथ इसमें भाग लिया और समाज को वेदों के ज्ञान, संस्कारों, सदाचार एवं नैतिक जीवन का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन वैदिक संस्कृति की समृद्ध विरासत को समझने, अपनाने एवं आगे बढ़ाने का प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर पर जांगल(आलमपुर) पंचायत के प्रधान विनय खरोटिया व् आलमपुर पुलिस चौकी के ए.एस.आई. नरेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासन, उत्साह एवं वैदिक संस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को समाज में संस्कार एवं नैतिक चेतना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध वैदिक परंपरा, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद सरस्वती के सत्य, सदाचार, अनुशासन, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। विशाल यज्ञ, वैदिक भजन, शोभायात्रा एवं जागरूकता रैली ने पूरे आयोजन को भव्य, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया।

- सुजानपुर सुजानपुर उपमंडल अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पौधे लगाए। ओम मंडल अधिकारी ने कहा कि यह पेड़ मैदान के चारों तरफ लगाए जाएंगे,ताकि मैदान में आने वाले लोगों और राहगीरों को छाया मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाएगी कि मैदान में पशुओं को ना आने दे। पेड़ों को बचाने के लिए बचाव के तरीके भी अपनाया जाएंगे।1
- स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है1
- स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News1
- पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।1
- नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें1
- chin se nepal men aaya mahapralay dekhen is video men puri news1