Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्नलगंज
T-series_Gonda
कर्नलगंज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग विकास के नाम पर 50 दुकानदार बेघर और 300 परिवार इस विकास के कारण बेघर हो रहे हैं रोजी-रोटी को लाले पड़ जाएंगे आज लोगों के घर पर चश्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के अशोक कुमार द्वारा लगाया गया जिससे इन सभी घरों में मातम जैसा छा गया है भविष्य अंधेरा हो गया है एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी ने कहा है कि किसी का घर बेघर ना हो वहीं पर इन अधिकारियों ने मजबूर कर दिया है लाचार हो गए हैं दुकानदार व मकान मालिकों में आक्रोश भी है और निवेदन भी है सरकार से मुझे हटाया ना जाए और मुझे अपने घर में ही रहने दिया जाए4
- जनपद हापुड़ *लोकेशन* छिजरसी टोल प्लाजा हापुड़ दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ऑटो चालक के साथ की मार पिटाई ऑटो में सवार1
- #ब्रेकिंग_न्यूज़ | बाराबंकी में खाद की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई जनपद में कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। उर्वरकों की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए 17 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में कुल 14 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई। ➡️ 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित ➡️ 4 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी फतेहपुर तहसील में कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी द्वारा 8 दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान जानबूझकर दुकान बंद कर फरार होने पर— मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स, मिठवारा असांरी खाद भंडार, बेलहरा का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलंबित कर दिया गया। वहीं अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर— लक्ष्मी खाद भंडार परी खाद भंडार आंचल खाद भंडार, मिठवारा पोरवाल ट्रेडर्स, बेलहरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रामनगर तहसील में निरीक्षण वरिष्ठ प्राविधिक सहायक/उर्वरक निरीक्षक द्वारा 6 दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान— मेसर्स आमिर खाद भंडार आसिफ एंड कम्पनी किसान सेवा केन्द्र न्यू इंडिया ट्रेडिंग कम्पनी, सुढ़ियामऊ के बिक्री केंद्र बंद पाए गए, जिस पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। सख्त निर्देश जारी ⚠️ उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि किसानों को उनकी जोत व फसल के अनुसार पीओएस मशीन से बिना टैगिंग के निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील 📢 यदि कोई विक्रेता अधिक मूल्य वसूलता है या जबरन टैगिंग करता है तो किसान इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं: 📞 9116295764 📞 9084807227 बाराबंकी में कृषि विभाग का यह अभियान साफ संकेत दे रहा है— किसानों के हक पर डाका डालने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।5
- बहराइच। बीमा के 5 लाख और थोड़ी सी जमीन के लिए कुल्हाड़ी से कटकर देवर देवरानी ने विधवा भाभी को उतारा मौत के घाट1
- बलरामपुर के पचपेड़वा में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित। महिला सशक्तिकरण, आरक्षण और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा, मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी ने महिलाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला व कन्या सुमंगला योजना पर दिया जोर, डॉ. आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद,महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष फोकस।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उरूवा वैश्य में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में पहल की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अभय राज यादव ने की, जबकि ग्राम सचिव अरविंद कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान रोजगार सेवक सरिता, सफाईकर्मी राम किशन सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, हैंडपंप व नल मरम्मत, फार्मा रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। ग्राम सचिव ने सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर राज नारायण यादव, ओम प्रकाश, समझावन, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रिका यादव, राजकुमार, हुबराज और मोनू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।4
- उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं को सरेआम पीटा अंबेडकर नगर में बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिक पोतने को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को डंडों से पीटा गया। 1- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 2- महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी पीट सकते हैं1
- #यूपी:मैं SDM हूँ! मैं लाइट नहीं जोड़ता हूँ! वीडियो देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे माजरा क्या है,मसला महोबा है...1
- घाघरा का पुल हुआ बंद, पीपा पुल से आना जाना शुरू1