logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोेजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रेडियंस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे। राष्ट्रीय सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने विजन रखते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन के जमाने में समाज को भी अपने विकास को तीव्र गति देनी होगी। माहेश्वरी समाज की अपने कार्यो से दुनिया में विशिष्ट पहचान बने इसके लिए कार्य होगा। समाज के हर परिवार तक पहुंच सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही हमारा लक्ष्य होगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने सभी प्रत्याशियों का परिचय देने के साथ कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समाजजनों के मध्य पहुंच अपनी बात रख रहे है। उनका पैनल किसी व्यक्ति विशेष या समूह के खिलाफ नहीं होकर वर्षो से व्यवस्थागत जिन कमियों के कारण समाजजन परेशान है उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहा है। परिवर्तन समय की मांग है ओर महासभा के विभिन्न पदों पर ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाए जिनके मन में बदलाव का जज्बा ओर जो व्यवस्था वर्षो से चली आ रही उसकी कमियां दूर करने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर सेवाएं दे सके। समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी ओर त्रिभुवन काबरा टीम (पैनल) को सेवा का अवसर देना है जो उनके सपनों को हकीकत में साकार करने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी चुनाव समाज में व्यापक परिवर्तन का संदेश लेकर आएंगे। समाज में सबको आगे बढ़ने ओर प्रगति करने का अवसर मिले ओर समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाए इसके लिए सामाजिक व्यवस्थाओं में बदलाव ओर परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन के इसी मिशन को महासभा के चुनाव में आधार बनाकर बनाकर मतदाताओं का विश्वास प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि महासभा ऐसे कार्य करे जिससे समाज का हर परिवार आर्थिक, शैक्षणिक ओर सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। *समाज के लिए इन क्षेत्रों में करेंगे हम ठोस कार्य* सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या व पैनल के अन्य प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी कार्ययोजना भी रखी। उन्होंने कहा कि समाज में कई बार ऐसे लोग पदों पर पहुंच गए जिन्होंने सपने तो बहुत दिखाए लेकिन अवसर मिला तो समाज के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए। समाज को भविष्य में सर्वांगीण प्रगति एवं विकास करना है तो शिक्षा चिकित्सा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे समाज की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं हासिल करती रहे इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा लक्ष्य उन कार्यो को करना है जो अब तक नहीं हो पाए। इनमें उच्च शिक्षा के लिए समाज की अपनी युनिर्विसिटी स्थापित हो एवं स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की अपनी स्कूलों की चेन हो जहां समाज के बच्चों को बहुत बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी तरह समाज की अपनी नॉन बैकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) हो जो देश में समाज की विकास आधारित गतिविधियों व जरूरतमंदों के लिए फंड उपलब्ध करा सके। समाजजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए देश में समाज की अपनी हॉस्पिटल चेन स्थापित होनी चाहिए। माहेश्वरी समाज के व्यवसाईयों एवं उद्यमियों को जोड़ने ओर उनकी समस्याओं के समाधान व उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जीतो की तर्ज पर माहेश्वरी इंडस्ट्री एंड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (मीतो) की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कौशल प्रधान है केवल डिग्र्री से काम नहीं चलता युवा के पास कौशल दक्षता होनी चाहिए। ऐसे में महासभा के माध्यम से हर बड़े शहर में समाज का अपना स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। सभापति प्रत्याशी काबरा एवं महामंत्री प्रत्याशी काल्या ने भीलवाड़ा के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी लादूराम बागड़ की सामाजिक क्षेत्र में मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्वास रखते है कि आने वाले दिनों में उनकी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़कर पूरे देश में समाज को प्राप्त होगी। अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया। *भीलवाड़ा माहेश्वरी समाजजनों ने किया स्वागत* अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू के भीलवाड़ा पधारने पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।

2 days ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
2 days ago
67dafd39-8de2-44e5-89c8-51b4fa39a145

*हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त *हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा* *अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के पैनल की पत्रकारवार्ता* *राष्ट्रीय सभापति प्रत्याशी काबरा, महामंत्री प्रत्याशी काल्या सहित पैनल प्रत्याशियों का समाजजनों ने किया स्वागत* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल,25 अगस्त अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में होने वाले चुनाव में यदि हमारा बोर्ड बनता है तो विकास का हमारा विजन बिल्कुल स्पष्ट है। हम ये नहीं कहते है कि 15 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ पर उस गति से नहीं हो पाया जिसकी समाज अपेक्षा करता है। हमारी कार्ययोजना है कि यदि समाज अवसर देता है तो हर माहेश्वरी परिवार को रोेजगार की गारंटी होगी ओर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिवार की मासिक आय 30 हजार रूपए से कम नहीं हो। हर परिवार की अपनी घर की छत हो इसके लिए कार्ययोजना बना अमल किया जाएगा। समाज की घटती आबादी को रोकने के लिए महासभा किसी भी जरूरतमंद परिवार में तीसरी संतान होने पर उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। ये बात अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सितम्बर में प्रस्तावित चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन

c4181de0-3f6b-4e9c-abd1-4439cf1e6b85

काबरा एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़ रोड स्थित रेडियंस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष अपने विजन, चुनावी मुद्दें, एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कही। महासभा के अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू भी पत्रकार वार्ता में मंचासीन थे। राष्ट्रीय सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा ने विजन रखते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन के जमाने में समाज को भी अपने विकास को तीव्र गति देनी होगी। माहेश्वरी समाज की अपने कार्यो से दुनिया में विशिष्ट पहचान बने इसके लिए कार्य होगा। समाज के हर परिवार तक पहुंच सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना ही हमारा लक्ष्य होगा। महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या ने सभी प्रत्याशियों का परिचय देने के साथ कहा कि चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी समाजजनों के मध्य पहुंच अपनी बात रख रहे है। उनका पैनल किसी व्यक्ति विशेष या समूह के खिलाफ नहीं होकर वर्षो से व्यवस्थागत जिन कमियों के कारण समाजजन परेशान है उन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ने जा रहा है। परिवर्तन समय की मांग है ओर महासभा के विभिन्न पदों पर ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाए जिनके मन में बदलाव का जज्बा ओर जो व्यवस्था वर्षो से चली आ रही उसकी कमियां दूर करने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर सेवाएं दे सके। समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी ओर त्रिभुवन काबरा टीम (पैनल) को सेवा का अवसर देना है जो उनके सपनों को हकीकत में साकार करने का सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि अखिल

भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी चुनाव समाज में व्यापक परिवर्तन का संदेश लेकर आएंगे। समाज में सबको आगे बढ़ने ओर प्रगति करने का अवसर मिले ओर समाज का सक्षम वर्ग कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता दिखाए इसके लिए सामाजिक व्यवस्थाओं में बदलाव ओर परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन के इसी मिशन को महासभा के चुनाव में आधार बनाकर बनाकर मतदाताओं का विश्वास प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि महासभा ऐसे कार्य करे जिससे समाज का हर परिवार आर्थिक, शैक्षणिक ओर सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। *समाज के लिए इन क्षेत्रों में करेंगे हम ठोस कार्य* सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या व पैनल के अन्य प्रत्याशियों ने मीडिया के समक्ष अपनी कार्ययोजना भी रखी। उन्होंने कहा कि समाज में कई बार ऐसे लोग पदों पर पहुंच गए जिन्होंने सपने तो बहुत दिखाए लेकिन अवसर मिला तो समाज के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाए। समाज को भविष्य में सर्वांगीण प्रगति एवं विकास करना है तो शिक्षा चिकित्सा से लेकर आर्थिक क्षेत्र में ठोस कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। हमारे समाज की प्रतिभाएं राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलताएं हासिल करती रहे इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा लक्ष्य उन कार्यो को करना है जो अब तक नहीं हो पाए। इनमें उच्च शिक्षा के लिए समाज की अपनी युनिर्विसिटी स्थापित हो एवं स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज की अपनी स्कूलों की चेन हो जहां समाज के बच्चों को बहुत बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसी तरह समाज की अपनी नॉन बैकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) हो जो

देश में समाज की विकास आधारित गतिविधियों व जरूरतमंदों के लिए फंड उपलब्ध करा सके। समाजजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए देश में समाज की अपनी हॉस्पिटल चेन स्थापित होनी चाहिए। माहेश्वरी समाज के व्यवसाईयों एवं उद्यमियों को जोड़ने ओर उनकी समस्याओं के समाधान व उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए जीतो की तर्ज पर माहेश्वरी इंडस्ट्री एंड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (मीतो) की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग कौशल प्रधान है केवल डिग्र्री से काम नहीं चलता युवा के पास कौशल दक्षता होनी चाहिए। ऐसे में महासभा के माध्यम से हर बड़े शहर में समाज का अपना स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। सभापति प्रत्याशी काबरा एवं महामंत्री प्रत्याशी काल्या ने भीलवाड़ा के प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी लादूराम बागड़ की सामाजिक क्षेत्र में मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह विश्वास रखते है कि आने वाले दिनों में उनकी सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर जुड़कर पूरे देश में समाज को प्राप्त होगी। अंत में आभार लादूराम बागड़ ने जताया। संचालन हरीश पोरवाल ने किया। *भीलवाड़ा माहेश्वरी समाजजनों ने किया स्वागत* अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी त्रिभुवन काबरा, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण लक्ष्मीनारायण सोमानी, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी बाबूलालजी मोहता, उप सभापति (पश्चिमाचंल) पद के प्रत्याशी राकेशकुमारजी जाजू के भीलवाड़ा पधारने पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में श्रीगोपाल राठी, दिलीप तोषनीवाल, श्याम समदानी, अर्चित मूंदड़ा, अरविन्द चाण्डक, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, रौनक कोठारी, अंकित लाखोटिया, शंशाक बिरला, श्रीलाल कोगटा, लोकेश आगाल, सुभाष बाहेती आदि शामिल थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    1
    भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    1
    चीन: नेपाल - बॉर्डर फेल्ड बाढ़ फल भर मैं क्या का क्या हु गया
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।
    1
    खटीक समाज ने मंशापूर्ण महादेव के किया जलाभिषेक 
राधा-कृष्ण, मंशापूर्ण महादेव के लगाया खीर-मालपुए का भोग एवं माणा घाट महादेव के बैठे पांच जोड़े
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा-पिवनिया तालाब के सामने शिव शक्ति धर्मशाला के यहा राधा-कृष्ण मन्दिर व मंशापूर्ण महादेव के जलाभिषेक कर के खीर-मालपुए का भोग लगाया गया।जिसमें खटीक समाज के सभी समाजजनों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समाज के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।महिलाओं ने दिन भर महादेव व राधा-कृष्ण के भजन गाये एवं भगवान के भजनों पर नृत्य भी किया।पुरूषों ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया।साम को समाज के समस्त सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
वही दूसरी और पिवनिया तालाब के किनारे माणा घाट शिव मन्दिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महादेव के दिन भर महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन चलता रहा महिलाएं भजनों पर नाचती हुई महादेव की भक्ति में लीन हो गई।इस दौरान महादेव के पांच जोड़े में बैठे थे।साम को भक्तों द्वारा भोजन-प्रसादी का कार्यक्रम भी रहा गया।सभी भक्तों ने भोजन-प्रसादी का आनन्द लिया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में युवा संवाद से लेकर मातृशक्ति कार्यक्रम तक, कई अहम आयोजन और सियासी बयान सुर्खियों में युवाओं ने मंच से पूछे रोजगार और सुविधाओं पर सवाल, मातृशक्ति कार्यक्रम में सांसद-विधायक को बांधा रक्षा सूत्र; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, सेन समाज ने मांगे टिकट, खेल जागरूकता अभियान और मुकेश की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी चर्चा में
    1
    चित्तौड़गढ़ में युवा संवाद से लेकर मातृशक्ति कार्यक्रम तक, कई अहम आयोजन और सियासी बयान सुर्खियों में
युवाओं ने मंच से पूछे रोजगार और सुविधाओं पर सवाल, मातृशक्ति कार्यक्रम में सांसद-विधायक को बांधा रक्षा सूत्र; आचार संहिता उल्लंघन के आरोप, सेन समाज ने मांगे टिकट, खेल जागरूकता अभियान और मुकेश की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी चर्चा में
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू
पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल 
दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव 
आसींद/आसींद  नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से  चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    7 hrs ago
  • मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    2
    रायबरेली(U.P.) संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप
दो दिन से घर से लापता था मृतक युवक, 
आम के बाग में मिला सड़ा हुवा शव
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खीरों थाना क्षेत्र के सेमरी बगिया का मामला
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर
    1
    नेपाल : फेल्ड बाढ़ फेल भर मैं जिंदगी का कोई भरोसा नही केसे बह गया 3 मजिला घर
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.