Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीमच से खाटू श्यामजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, विधायक परिहार ने दिखाई हरी झंडी नीमच। जिले के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। राजस्थान परिवहन निगम द्वारा नीमच से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू की गई है। स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंत्रोच्चार के बीच बस का पूजन-अर्चन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक परिहार ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से नीमच और आसपास के यात्रियों को खाटू श्यामजी पहुंचने में सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को कई बार बस बदलनी पड़ती थी। कार्यक्रम में प्रथम यात्रा के यात्रियों का स्वागत किया गया।
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
नीमच से खाटू श्यामजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, विधायक परिहार ने दिखाई हरी झंडी नीमच। जिले के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। राजस्थान परिवहन निगम द्वारा नीमच से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू की गई है। स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंत्रोच्चार के बीच बस का पूजन-अर्चन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक परिहार ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से नीमच और आसपास के यात्रियों को खाटू श्यामजी पहुंचने में सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को कई बार बस बदलनी पड़ती थी। कार्यक्रम में प्रथम यात्रा के यात्रियों का स्वागत किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जावद नगर परिषद से तो अठाना नगर परिषद अच्छा है यहां विकास की गंगा बह रही है ग्वालियर स्टेट के टाइम की जावद नगर परिषद और वहां के विधायक मंत्री और वहां के जावद नगर के माननीय भूत पूर्व स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार जी सकलेचा जो मुख्यमंत्री रह चुके थे और अभी वर्तमान में उनके सुपुत्र माननीय ओम प्रकाश जी सकलेचा जो की विधायक है वह जावद में विकास की गंगा के नाम पर कुछ नहीं किया है ज्यादातर भ्रष्टाचार ही हुआ है ना बच्चों के मनोरंजन के कोई साधन है और नहीं जावद के नगर के अंदर के रोड व्यवस्थित है क्या यहां का पार्षद विधायक अपने ही घर को साफ नहीं रख पाएगा आम जनता की अपील है माननीय तुरंत संज्ञान में ले जो की अभी वर्तमान में नगर परिषद बना है उसमें इतनी तरक्की हो चुकी है क्या जवाद नगर परिषद का अधिकार नहीं बनता क्या वहां के माननीय को यह विचार नहीं आता3
- मेरे श्याम बाबा के दिव्य श्रृंगार के दर्शन लिख पाऊँ तेरे एहसास को, इतनी शक्ति देना..!! मेरे श्याम बाबा.. लिख पाऊँ तेरे एहसास को, इतनी शक्ति देना..!! चाहत नहीं अब कुछ पाने की, बस तू अपनी भक्ति देना..!! आप सभी श्याम प्रेमियो को श्रावण माह कृष्ण पक्ष की श्री श्याममयी कामिका एकादशी (ग्यारस) की हार्दिक शुभकामनाएं ♥️🙇🏻 श्याम जी की कृपा हम सभी भक्तों पर हमेशा बनी रहे🌹👏। शीशदान देवस्थल भूमि आहुलाना धाम1
- अरनोद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ प्रारंभ (रिपोर्टर अनिल जटिया) अरनोद में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ प्रारंभ (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रधानाचार्य श्री श्यामलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अरनोद में उपखंड अधिकारी महोदय के निर्देशन और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरनोद के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अरनोद क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए लगभग एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारियाँ प्रारंभ कर दी जाती हैं। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक गीत, नृत्य, भाषण, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास शुरू कर दिया जाता है। इसके साथ ही प्रभात फेरी, परेड, व्यायाम प्रदर्शन, मंच सज्जा, ध्वजारोहण स्थल की व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी विद्यालय परिवार एवं संबंधित समितियों द्वारा तैयारियाँ की जाती हैं। प्रधानाचार्य श्री गायरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। विद्यालय परिवार समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटा हुआ है।2
- सांसद सीपी जोशी और विधायक सुरेश धाकड़ का गंगरार में स्वागत और अभिनंदन SDM गंगरार और सभी मौजूद1
- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर जोर नीमच, 8 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। इसके साथ ही बिगड़े ट्रांसफार्मर, खराब हैंडपंप, 108 एंबुलेंस सेवा और विद्यालयों से ड्रॉपआउट बच्चों से संबंधित समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के अधिकारियों को अभियान के करीब 50 निर्धारित बिंदुओं के अनुसार कार्रवाई कर आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।1
- भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल सीनेट में पास अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी वाशिंगटन । अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे। इस विधेयक के प्रस्तावकों में रिपब्लिकन पार्टी के दिग्गज सांसद दिवंगत लिंडसे ग्राहम भी शामिल थे। इस विधेयक को सितंबर में रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देश होंगे अमेरिका के निशाने पर प्रतिनिधि सभा में पेश किए जाने की संभावना है। वहां से पारित होने के बाद यह विधेयक राष्ट्रपति के पास प्रतिनिधि सभा में जाएगा बिल, बाद में होंगे राष्ट्रपति के दस्तखत जाएगा और उनके हस्ताक्षर के बाद ये प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। ग्राहम यूक्रेन के कट्टर समर्थक अमेरिकी नेता थे। इस विधेयक के जरिये रूस पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य साढ़े चार वर्ष से यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है जिससे वह समझौते के लिए बाध्य हो। रूस पर प्रतिबंध के समर्थन में 86 वोट और विरोध में 11 वोट पड़े। इस प्रतिबंध के लागू होने का व्यापक असर रूस के साथ ही भारत और चीन पर पड़ेगा। भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात कर रहा है। यह आयात प्रतिदिन 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल कां है। ईरान युद्ध छिड़ने के बाद भारत रूस से गैस का भी आयात कर रहा है।1
- रोड का काम अधूरा 100 मी का टुकड़ा अठाना ग्राम से सुखानंद की तरफ अखाड़े के पास पूरा रोड बना है लेकिन उसके ऊपर 100 मीटर का टुकड़ा जो है उसको अधूरा छोड़ गया है कारण क्या है उसका पता नहीं लग रहे हैं या तो प्रशासन की मिली भगत है पीडब्ल्यूडी वाले ने पैसा खाया है 5 सालों से ऐसे ही पड़ा है3
- हनी ट्रैप के शिकार विंग कमांडर ने साथी अधिकारी के फोन में डाले थे स्पाईवेयरदिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर आरोप पत्र में किया दांवा नई दिल्ली: पाकिस्तानी हैंडलर के हनी ट्रैप में फंसे भारतीय वायु सेना के एक विंग कमांडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपपत्र दाखिल किया है। बीते 30 मई को वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील व गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में विंग कमांडर मनोरथ सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। अब बीते 30 जुलाई को विंग कमांडर के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट की विभिन्न धाराओं में पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर विंग कमांडर ने अपने एक साथी अधिकारी के मोबाइल में डाटा चुराने वाला एक खतरनाक एप (स्पाइवेयर) भी इंस्टाल कर दिया था, ताकि उस डिवाइस की जासूसी और लोकेशन ट्रैकिंग की जा सके। सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता चला : स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में सीमा पार से संचालित जासूसी नेटवर्क का पता महिला बनकर आइएसआइ के हैंडलर ने बनाया शिकार, 30 मई को स्पेशल सेल ने किया था विंग कमांडर को गिरफ्तार सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो व दस्तावेज पाकिस्तान को पहुंचाए थे चला था। महिला बनकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के हैंडलर ने विंग कमांडर मनोरथ सिंह को 'हनी ट्रैप' का शिकार बना लिया था। आरोपित अधिकारी व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा था। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिये एक महिला ने उससे संपर्क साधा था। संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से रखी जा रही थी नजर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिले थे कि यह भारतीय सैन्य खुफिया तंत्र को भेदने के लिए पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था। वायुसेना अधिकारी की संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लीक जानकारियों से देश की सुरक्षा को कितना नुकसान पहुंचा है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वीडियो काल तक जा पहुंची। महिला ने अधिकारी का विश्वास जीतकर और भरोसे में लेकर उससे सैन्य इकाइयों की तैनाती और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ, वीडियो और महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल कर लिए थे।1